Breaking News :
>>मुख्य सचिव ने सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के दिए निर्देश>>भारत ने श्रीलंका को पहले टेस्ट मैच में 165 रन से हराया>>सलेड़ी -खेरोला से खड़की-नौकुचियाताल(भीमताल) बाईपास मोटर मार्ग के निर्माण कार्य का शुभारम्भ>>जापानी तकनीक का लाभ छोटे किसानों तक पहुंचाएं, कृषि लागत घटाकर उत्पादकता बढ़ाएं: शिवराज सिंह चौहान>>रेलटेल के शेयरों में 6% का उछाल, ₹290 के पार पहुंचा भाव>>बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 100 करोड़ के पार हुई फिल्म की कमाई>>देहरादून में पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद आरोपी गिरफ्तार>>हर महीने के पहले मंगलवार को होगी समन्वय बैठक, जिलों की समस्याओं का तेजी से होगा समाधान>>केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं पर सरकार की पैनी नजर, प्रभारी सचिव डॉ. आर. राजेश ने की वर्चुअल समीक्षा>>सीमाद्वार जलभराव पर डीएम सख्त, 24 घंटे में सफाई और डिवाटरिंग के निर्देश>>ऋषिकेश: अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्ती, बिना मानचित्र निर्माण को किया सील>>तमक नाले में लापता हवलदार पंकज की तलाश तेज, SDRF-NDRF समेत कई टीमें रेस्क्यू में जुटीं>>उत्तराखंड में सितंबर से शुरू होगा खेल महाकुंभ-2026, न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होंगी प्रतियोगिताएं>>रूम फ्रेशनर की खुशबू के पीछे छिपा खतरा? ज्यादा इस्तेमाल से हो सकती हैं ये परेशानियां>>मुख्य सचिव ने की चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा>>‘जन नायकन’ की OTT रिलीज डेट तय, 21 अगस्त से ZEE5 पर होगी स्ट्रीम>>सोमेश्वर के धौलाघाट में श्रम विभाग का विशाल किट वितरण कार्यक्रम आयोजित>>पीपलकोटी टनल हादसा: लापता दोनों श्रमिकों के शव बरामद, मृतकों की संख्या हुई 10>>कृषि यंत्र सब्सिडी की फाइल बढ़ाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत, सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार>>सीओ नीरज-निहारिका सेमवाल की मुसीबतें बढ़ी
मनोरंजन

शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा- बधाई। जय श्री राम। मुंबई में हमारे घर का नाम रामायण है, हमारा परिवार सही मायनों में रामायण वासी

अयोध्या में आज (5 अगस्त) को श्री राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन किया जा रहा है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महोत्सव में भाग लेने अयोध्या पहुंचे हैं। राम मंदिर को लेकर पूरे देश में ज़बरदस्त उल्लास का माहौल है। ऐसे में बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

वेटरन एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्वीट करके लिखा- बधाई। जय श्री राम। मुंबई में हमारे घर का नाम रामायण है। इसलिए हमारा परिवार सही मायनों में रामायण वासी है। अभी एक ख़ूबसूरत और जानकारीपरक फॉरवर्ड मिला। इसे शेयर करने के लिए आज का दिन उचित है। उम्मीद करता हूं कि यह सही होगा।

शत्रुघ्न सिन्हा ने पुराने सिक्कों की तस्वीर शेयर की है, जिस पर एक तरफ़ राम दरबार है, दूसरी तरफ़ कमल का फूल। इसके साथ लिखा है- “एक संयोग ही कहा जाएगा 1818 में जो 2 आना सिक्का होता था उसमें एकतरफ रामदरबार अंकित था और दूसरे तरफ कमल का फूल बना हुआ था।ऐसा प्रतीत होता है,यह संदेश था कि जब कमल का राज आएगा अयोध्या में तभी दीपोत्सव मनाया जाएगा एवं भगवान श्री राम का भव्य मंदिर बनेगा!” हालांकि इस तस्वीर की सच्चाई को लेकर फ़िलहाल कुछ नहीं कहा जा सकता।

रामायण में भगवान राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल ने लिखा- इतिहास में आज का दिन स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा। श्रीराम मंदिर के शिलान्यास से पूरी दुनिया के रामभक्तों का सपना साकार हो रहा है।आप सभी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। जय श्रीराम।

वहीं अनुपम खेर ने कोई संदेश लिखने के बजाय ट्विटर पर अपनी डीपी यानि डिस्प्ले फोटो बदलकर भगवान राम की तस्वीर लगा दी है।

अशोक पंडित ने सभी देशवासियों को भूमि पूजन की शुभकामनाएं दीं।

सुभाष घई ने लिखा- राम का मतलब है, सदात्मा। श्री राम का मतलब है, एक ऐसा इंसान जो किसी भी हाल में मर्यादा ना छोड़े। राम मंदिर के रूप में यह हर भारतीय के लिए एक जागरूक करने वाला कदम है। सुभाष घई ने पीएम नरेंद्र मोदी को भी बधाई दी।

विवेक अग्निहोत्री ने लिखा- एक नई सुबह, नया युग, नया भारत।

परेश रावल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अयोध्या के लिए रवाना होने की तस्वीर शेयर करके लिखा- जय श्री राम।

कंगना रनोट की टीम ने लिखा- दो तस्वीरें 500 साल की यात्रा का बखान कर रही हैं। प्यार, विश्वास और आस्था की यात्रा। एक ऐसी सभ्यता की यात्रा जो राख से उठकर सबसे अधिक पूजे जाने वाले आदर्श की भव्यता तक पहुंची। जय श्री राम।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!