Breaking News :
>>राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्तराखण्ड को मिलेगी खेल विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक सौगात : रेखा आर्या>>उत्तराखंड में विंटर टूरिज्म को मिलेगी नई उड़ान, नए पर्यटन डेस्टिनेशन विकसित करने पर जोर>>श्रीनगर बस अड्डे का 31 अगस्त तक होगा हस्तांतरण, डीएम ने विकास परियोजनाओं में तेजी के दिए निर्देश>>श्रीनगर बस अड्डे का 31 अगस्त तक होगा हस्तांतरण, डीएम ने विकास परियोजनाओं में तेजी के दिए निर्देश>>नन्हे-मुन्ने बच्चों संग कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मनाया रक्षाबंधन>>मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से मिले विश्व बैंक के अधिकारी>>मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में नया रिकॉर्ड, 2.35 लाख से ज्यादा खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण>>मुख्यमंत्री धामी ने पाँच वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित विशेष एल्बम गीत का किया विमोचन>>कम खाना खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है वजन? रोटी नहीं, ये आदतें हो सकती हैं जिम्मेदार>>आंध्र प्रदेश में दर्दनाक सड़क हादसा, बस-ऑटो की टक्कर में 7 लोगों की मौत, कई घायल>>मुख्यमंत्री के निर्देशों पर श्रीनगर व कोटद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई>>प्रेमनगर क्षेत्र में आबकारी विभाग की छापेमारी, 19 पेटी शराब बरामद>>‘जीवन भीमा योजना’ का ट्रेलर रिलीज, डबल रोल में नजर आएंगे अरशद वारसी>>मनोज झा और विमल पुरवाल की माताओं के निधन पर सीएम धामी ने जताया शोक>>मानसून में बढ़ा ‘स्वाइन फ्लू’ का खतरा, IMA ने जारी की एडवाइजरी; बिना सलाह दवा न लेने की अपील>>सीएम धामी के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर विशेष एल्बम गीत का विमोचन>>गर्दन का दर्द समझकर न करें नजरअंदाज, लंबे स्क्रीन टाइम से बढ़ सकती है सर्वाइकल की समस्या>>टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना>>पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति>>रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों में नए सत्र की तैयारियों को लेकर सख्ती
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

नए साल से परेड ग्राउंड से धरना स्थल शिफ्ट करने के हैं संकेत

शहर को जाम की बीमारी से कुछ राहत देने के लिए महापौर सुनील उनियाल गामा ने परेड ग्राउंड से धरना स्थल शिफ्ट करने के संकेत दिए हैं। उन्होंने परेड ग्राउंड के इर्द-गिर्द शहर का प्रमुख हिस्सा बताते हुए यहां धरना-प्रदर्शनों को जाम का मुख्य कारण ठहराया। आमजन की परेशानी को देखते हुए महापौर ने धरना स्थल ननूरखेड़ा स्थित नगर निगम की भूमि पर शिफ्ट करने का निर्णय लिया है।

दरअसल, परेड मैदान में जहां-तहां धरने-प्रदर्शनों से आमजन को हो रही परेशानियों को देखते हुए कुछ साल पहले सरकार किसी निश्चित स्थान की तलाश में थी। जहां तमाम संगठन व आंदोलनकारी धरना-प्रदर्शन कर सकें। इस बीच परेड मैदान को खेलकूद के अनुरूप तैयार करने के लिए खेल विभाग को अहम जिम्मेदारी भी सौंप दी गई।

ऐसे में लैंसडौन चौक के समीप सिटी बस अड्डे की भूमि को धरना स्थल के रूप में विकसित कर दिया गया। हालांकि नगर निगम की इस भूमि पर अस्थायी रूप से यह धरना स्थल बनाया गया। इसके बाद यहां से आए दिन दर्जनों संगठनों ने धरने-प्रदर्शन शुरू कर दिए और रैलियां निकालने लगे। यह सिलसिला अब तक भी बदस्तूर जारी है।

ऐसे में यहां पर प्रदर्शनों और रैलियों के कारण लैंसडौन चौक से कनक चौक तक तो जाम लगता ही है, आसपास के प्रमुख मार्गों पर भी यातायात थम जाता है। इससे आम लोगों को खासी दिक्कत होती है। इसे देखते हुए अब महापौर सुनील उनियाल गामा ने धरना स्थल शिफ्ट करने का निर्णय लिया है। उन्होंने शहर की जाम की समस्या को कुछ कम करने की बात कहते हुए धरना स्थल ननूरखेड़ा स्थानांतरित करने की योजना बनाई है। नया साल शुरू होने तक नगर निगम परेड ग्राउंड से धरना स्थल शिफ्ट कर देगा।

ननूरखेड़ा में शिफ्ट होगा 

महापौर सुनील उनियाल गामा के मुताबिक, शहर के बीच में धरना स्थल होने के कारण कई प्रकार की समस्याएं पेश आती हैं। रैलियों और प्रदर्शनों के कारण परेड ग्राउंड के चारों ओर जाम की स्थिति रहती है। ननूरखेड़ा में नगर निगम का एक बड़ा भूखंड है, जिस पर धरना स्थल शिफ्ट किया जाएगा।

पीआरडी कार्यालय के पास है भूमि

ननूरखेड़ा में पीआरडी कार्यालय के पास नगर निगम की बड़ी भूमि है। जो काफी समय से अनुपयोगी पड़ी है। ऐसे में नगर निगम इसे धरना स्थल बनाने को तैयार है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!