Breaking News :
>>पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित>>पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित>>सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण>>सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग>>राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट>>जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>पिज्जा-बर्गर नहीं, इस बार शिमला मिर्च से बनाएं चटपटी बेसन वाली सब्जी; जानें आसान रेसिपी>>हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा>>सीजेपी के प्रदर्शन को संबित पात्रा ने बताया ‘फ्लॉप शो’, विपक्ष पर लगाए अराजकता फैलाने के आरोप>>मुरादाबाद में मौसम का कहर, कहीं ओलावृष्टि तो कहीं गिरे पेड़, किसानों की फसलें बर्बाद>>नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले- अमेरिका इस अपमान को नहीं भूलेगा>>Gold-Silver Price- सोने की कीमत में ₹1,900 का उछाल, चांदी भी हुई ₹4,500 महंगी>>अखरोट या बादाम, दिमाग के लिए कौन ज्यादा फायदेमंद? जानिए दोनों के पोषक तत्वों और स्वास्थ्य लाभों के बारे में>>प्यार, जुदाई और एक्शन का तड़का, रिलीज हुआ गुरमीत चौधरी की फिल्म ‘तुम मेरे हो’ का ट्रेलर>>नशे के नेटवर्क पर होगा करारा प्रहार, ड्रग्स माफियाओं पर कसेगा शिकंजा>>देहरादून में कम लिंगानुपात वाले क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर, अल्ट्रासाउंड केंद्रों की होगी सघन निगरानी>>पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं>>मानसिक स्वास्थ्य, बालिका अधिकारों और विधिक सहायता के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक>>किशोरों की मानसिक सेहत पर बढ़ रहा चिंता का असर, जानें लक्षण और बचाव के उपाय
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री द्वारा परिवहन निगम में की गई 20 घोषणाओं में से मात्र तीन ही हुई पूरी

 मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा परिवहन निगम के लिए की गई 20 घोषणाओं में से मात्र तीन ही पूरी हो पाई हैं। दो घोषणाएं आंशिक पूर्ण हुई हैं जबकि एक अपूर्ण और शेष 14 पर अभी काम ही चल रहा है।

प्रदेश में मार्च 2017 में पद संभालने के बाद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अभी तक परिवहन निगम में बस अड्डे बनाने और बसों के संचालन संबंधी 20 घोषणाएं की हैं। इन घोषणाओं में से आठ घोषणाएं वर्ष 2017 में की गई। अब इन घोषणाओं पर नजर डालें तो इनमें से कोटद्वार-लैंसडौन और देहरादून से देवाल तक बस संचालित करने की घोषणाएं पूरी हो पाई हैं।

इसके अलावा डोईवाला, झबरेड़ा, खटीमा व नरेंद्र नगर में बस अड्डे बनाने के संबंध में कार्रवाई ही चल रही है। बागेश्वर में बस अड्डा बनाने व प्रेक्षागृह के निर्माण का कार्य आंशिक पूर्ण हुआ है। कोटद्वार डिपो के आधुनिकीकरण की कार्रवाई चल रही है। अब वर्ष 2018 में की गई घोषणाओं पर नजर डालें तो इस वर्ष सात घोषणाएं की गई।

वर्ष की पहली घोषणा यानी घनसाली बाजार में बस स्टॉप के निर्माण के मामले में अब संशोधन कर दिया गया है। यह घोषणा अपूर्ण है। भगवानपुर, पिरान कलियर, रामनगर, गरदरपुर में बस अड्डे के निर्माण का कार्य अभी चल ही रहा है। सितारगंज में बस अड्डे के निर्माण का कार्य आंशिक पूर्ण हुआ है। केवल घाट से देहरादून तक बस सेवा संचालित करने की घोषणा ही पूरी हो पाई हैं।

वर्ष 2019 में मुख्यमंत्री ने परिवहन निगम के लिए पांच घोषणाएं की। इसमें किच्छा व बनबसा में बस अड्डा बनाने की कार्यवाही अभी चल ही रही है। रुड़की बस अड्डे का जीर्णोद्वार और टनकपुर बस अड्डे के विस्तारीकरण का मामला अभी लंबित चल रहा है जबकि सतपुली से दिल्ली तक बस सेवा शुरू करने के लिए कवायद ही चल रही है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!