Breaking News :
>>अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जनपद देहरादून में एसआईआर कार्यों की विधानसभावार समीक्षा की>>देहरादून में आधार नामांकन से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया सफल आयोजन>>कूड़ा उठान एवं निस्तारण कार्यों की माइक्रो स्तर पर की जाएगी निगरानी : डॉ० आशीष चौहान>>देहरादून के 116 परीक्षा केंद्रों पर होगी स्नातक स्तरीय परीक्षा, 46350 अभ्यर्थी होंगे शामिल>>प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु से ओलंपिक पदक विजेता मैरी कॉम ने की शिष्टाचार भेंट>>कोट और देवल में फूलों व सब्जियों की खेती से बदलेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था- जिलाधिकारी>>अनिष्ट होने का भय दिखाकर पूजा पाठ के नाम पर आभूषण ठगने वाला ठग बाबा आया दून पुलिस की गिरफ्त में>>बार-बार खाली पेट डकार आना कहीं किसी बीमारी का संकेत तो नहीं? जानिए इसके कारण>>दालचीनी की व्यावसायिक खेती को बढ़ावा देगा अंतरराष्ट्रीय सेमिनार- गणेश जोशी>>गंगा में डूबे गाजियाबाद के युवक का शव पांच दिन बाद बरामद>>12 जून को रिलीज होगा ‘धमाल 4’ का ट्रेलर, अजय देवगन ने शेयर की जानकारी>>राज्य और राष्ट्रीय महत्व की परियोजनाओं में देरी नहीं होगी बर्दाश्त- डीएम चौहान>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, जीएमएस रोड और शिमला रोड के दो निर्माण सील>>सीएम घोषणाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने दिए कड़े निर्देश>>‘हाउस ऑफ़ स्वाशा’ की सह-संस्थापिका स्वाति खंडूरी डिमरी ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से की शिष्टाचार भेंट>>आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश>>पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या हुए बाहर>>काशीपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, कार से भारी मात्रा में अवैध हथियार और 237 कारतूस बरामद>>‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में छाई आलिया भट्ट
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

जिन सीटों पर पीएम मोदी, अमित शाह और राहुल गांधी जैसी हस्तियों ने रैलियां कीं वहां कैसे रुझान सामने आ रहे, आईए जानते हैं

 झारखंड की कुल 81 सीटों पर विधानसभा चुनाव के रुझान आ रहे हैं। फिलहाल यहां किसी भी पार्टी को बहुमत मिलता नजर नहीं आ रहा है। भाजपा को जहां झारखंड में कुछ सीटों का नुकसान होता दिख रहा है तो वहीं कांग्रेस गठबंधन को भी बहुमत मिलता नजर नहीं आ रहा है। इस बीच आईए जानते हैं जिन सीटों पर पार्टियों के बड़े नेताओं ने रैलियां कीं, वहां कैसे रुझान सामने आ रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी ने झारखंड चुनाव के दौरान 9 चुनावी रैलियां कीं। पीएम मोदी ने 9 रैलियां कर 33 विधानसभा सीटों को कवर किया। पीएम मोदी ने बरही, बोकारो, पलामू, गुमला, खूंटी , दुमका, साहिबगंज, बरहेट, धनबाद, जमशेदपुर सहिच 9 जगहों पर चुनावी रैलियां कीं। दुमका की बात की जाए तो फिलहाल जेएमएम के हेमंत सोरेन भाजपा के लुइस मरांडी से आगे चल रहे हैं। वहीं साहिबगंज विधानसभा क्षेत्र के बरहट की बात की जाए तो यहां भी जेएमएम के हेमंत सोरेन भाजपा के सिमोन माल्टो से आगे चल रहे हैं। वहीं पीएम मोदी ने धनबाद में भी चुनावी रैली की थी। यहां भाजपा के प्रत्याशी राज सिन्हा फिलहाल कांग्रेस के मन्नान मलिक से पीछे चल रहे हैं। वहीं सीएम रघुवरदास की सीट जमशेदपुर पूर्व से वह पीछे चल रहे हैं।

अमित शाह

अमित शाह ने झारखंड में चुनाव के दौरान 9 रैलियां कीं। इस दौरान उन्होंने 27 विधानसभा सीटों को कवर किया। अमित शाह ने धनबाद, गिरिडीह, देवघर, चिटाही समेत 9 जगहों पर चुनावी रैलियां कीं। धनबाद सीट की बात करें तो यहां से भाजपा के प्रत्याशी राज सिन्हा, कांग्रेस के मन्नान मलिक से पीछे चल रहे हैं। गिरिडीह विधानसभा सीट की बात की जाए तो यहां भाजपा आगे चल रही है। भाजपा के निर्भय कुमार, जेएमएम के सुधिव्य कुमार से आगे चल रहे हैं। वहीं देवघर विधानसभा सीट पर भाजपा पिछड़ती नजर आ रही है। यहां आरजेडी के सुरेश पासवान उनसे आगे चल रहे हैं।

राहुल गांधी

राहुल गांधी ने झारखंड विधानसभा चुनाव के दौरान 5 चुनावी रैलियां कीं। इस दौरान उन्होंने 21 विधानसभा सीटों को कवर किया। राहुल गांधी ने जिस पाकुड़ विधानसभा सीट पर चुनावी रैली की, वहां फिलहाल कांग्रेस के आलमगीर आलम भाजपा के वेनी प्रसाद गुप्ता से आगे चल रहे हैं।वहीं हजारीबाग विधानसभा सीट की बात करें तो कांग्रेस के उम्मीदवार डॉ. रामचंद्र प्रसाद, भाजपा के मनीष जायसवाल से पिछड़ते नजर आ रहे हैं। वहीं रांची विधानसभा सीट की बात करें तो यहां भाजपा के चंद्रेश्वर प्रसाद सिंह यहां जेएमएम के उम्मीदवार से कई हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। सिमडेगा विधानसभा सीट की बात कीए जाए तो यहां भी राहुल गांधी ने रैली की थी।  यहां भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर है। फिलहाल भाजपा के श्रद्धानंद बेसरा, कांग्रेस के भूषण बारा से आगे चल रहे हैं।

प्रियंका गांधी 

प्रियंका गांधी ने झारखंड में सिर्फ एक चुनावी रैली की। इस दौरान उन्होंने तीन विधानसभा सीटों को कवर किया।  उन्होंने पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र में चुनावी रैली की।पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र की बात की जाए तो यहां तीन विधानसभा सीटें हैं। लिटिपारा, पाकुड़ और महेशपुर। लिटिपारा विधानसभा सीट पर जेएमएम के दिनेश विलियम मरांडी, भाजपा के डेनियल किस्कु से आगे चल रहे हैं। इसके साथ ही पाकुड़ विधानसभा सीट पर कांग्रेस के आलमगीर आलम, भाजपा के अकील अख्तर से आगे चल रहे हैं। वहीं महेशपुर में जेएमएम के कैंडिडेट स्टीफन मरांडी, भाजपा के मिस्त्री सोरेन से आगे चल रहे हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!