Breaking News :
>>मसूरी में अवैध होटल निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, होटल के 12 कमरे और बेसमेंट सील>>रंगवाली पिछौड़ा>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>वर्ल्ड स्किल्स में रजत पदक जीत पार्थ वोहरा ने बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री
खेल-जगतताज़ा खबरें

श्रेयस अय्यर ने कहा, ‘इस पारी के खुश तो हैं लेकिन संतुष्ट नहीं’

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 सितम्बर 2021, गुरुवार, प्रयागराज। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के दूसरे चरण में भी दिल्ली कैपिटल्स का जलवा बरकरार है। बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टीम ने 8 विकेट की दमदार जीत हासिल की। इस जीत में टीम के पूर्व कप्तान श्रेयस अय्यर के बल्लेबाज से निकली 47 रन की पारी अहम रही। उन्होंने चोट के बाद वापसी करते हुए पहली ही पारी में शानदार खेल दिखाया। इस पारी के बाद उन्होंने रिषभ पंत की कप्तानी को लेकर भी बात की।

अय्यर ने हैदराबाद के खिलाफ बुधवार को 41 गेंद पर 2 चौके और 2 छक्के की मदद से 47 रन की नाबाद पारी खेली। पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद की टीम 9 विकेट के नुकसान पर 134 रन का स्कोर खड़ा किया था। जवाब में दिल्ली ने महज 2 विकेट के नुकसान पर 17.5 में जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया।

अय्यर ने कहा, देखिए, जब मुझे कप्तानी दी गई थी तब मेरे सोचने का तरीका कुछ और था। मेरे फैसले लेने की क्षमता और सोच बहुत ही अच्छी थी और इससे मुझे पिछले दो सालों में काफी मदद मिली है।

कप्तानी में बदलाव करने का फैसला फ्रेंचाइजी टीम मैनेजमेंट का है, और जो भी फैसला उन्होंने लिया मैंने उसे स्वीकार कर लिया। इस सीजन की शुरुआत से ही रिषभ टीम की कप्तानी काफी अच्छी तरह से कर रहे हैं तो इसी वजह से उन्होंने सोचा कि उनको कप्तानी करते रहने दिया जाए, जब तक यह सीजन खत्म नहीं होता है।

अय्यर ने कहा कि वह इस पारी के खुश तो हैं लेकिन संतुष्ट नहीं हुए। उन्होंने कहा, ईमानदारी से कहूं तो मुझे बहुत ही अच्छा एहसास हो रहा है। मैं यह तो नहीं कहना चाहूंगा कि संतुष्ट हू क्योंकि अब जो भूख है वो पहले से कहीं और ज्यादा बढ़ चुकी है। जैसे जैसे आप खेलते जाते हैं उसी हिसाब से हर दिन आपकी भूख और ज्यादा बढ़ती जाती है। तो इसी वजह से मैं संतुष्ट नहीं हूं और ना ही इससे मेरा मन भरा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!