Breaking News :
>>मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल>>17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’>>जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम>>उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट>>अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त>>देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच>>एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ>>वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान>>बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा>>तमिलनाडु में सीएम विजय की टिप्पणी को लेकर विवाद, डीएमके के ए राजा समेत तीन नेताओं पर केस>>पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी>>मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा>>पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला>>मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत>>‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल>>IND VS AFG- वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने के कारण अफगानिस्तान सीरीज से बाहर>>राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस पर पीएम मोदी ने विश्वेश्वरैया को दी श्रद्धांजलि, इंजीनियरों के योगदान को सराहा>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा>>राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या
खेल-जगतताज़ा खबरें

IPL-2021 के 33वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को दी 8 विकेट से करारी मात

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 सितम्बर 2021, गुरुवार, नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मंगलवार 22 सितंबर को हुए इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL-2021 के 33वें मुकाबले के बाद सनराइजर्स की टीम को बड़ा झटका लगा, क्योंकि उसकी हालत अंकतालिका में बहुत खराब हो गई है। हैदराबाद का IPL-2021 के प्लेआफ में पहुंचना मुश्किल हो गया है। टीम को 8 मुकाबलों में मिली यह सातवीं हार रही अब तक उसको बस एक ही मैच में जीत मिली है।

IPL के 14वें सीजन की अंकतालिका में दिल्ली की टीम एक बार फिर से पहले स्थान पर पहुंच गई। जिसने अपने 9 में से 7 मैच जीते हैं और टीम के खाते में 14 अंक हैं। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के खाते में 8 मैचों में 6 जीत से 12 अंक है और वह दूसरे स्थान पर है। तीसरे नंबर पर रायल चैलेंजर्स बैंगलोर है, जो 8 मैचों में से 5 मैच जीत चुकी है और आरसीबी के खाते में इस समय 10 अंक हैं। वहीं, चौथे नंबर पर आइपीएल 2021 की अंकतालिका में इस समय मुंबई इंडियंस है, जिसने अपने 8 में से 4 मुकाबलों में जीत हासिल की है और रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम के खाते में 8 अंक हैं।

टाप 4 की टीमों के बाद की बात करें तो पांचवें नंबर पर इस समय राजस्थान रायल्स है, जिसने 8 में से 4 मुकाबले जीते हैं और संजू सैमसन की कप्तानी वाली टीम के खाते में 8 अंक हैं, लेकिन नेट रन रेट के कारण मुंबई इंडियंस उनसे आगे है। छठे नंबर पर कोलकाता नाइट राइडर्स है, जो 8 में से 3 मैच जीत पाई है। केकेआर के खाते में 6 अंक हैं। वहीं, सातवें नंबर पर इस समय पंजाब किंग्स है, जो अपने 9 मुकाबले खेल चुकी है और सिर्फ तीन ही मैच टीम ने जीते हैं। पंजाब के खाते में 6 अंक हैं, जबकि सबसे आखिर में सनराइजर्स हैदराबाद है, जो 8 में से सिर्फ 1 ही मुकाबला जीत पाई है और टीम के खाते में महज 2 अंक हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!