Breaking News :
>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश>>त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में येलो अलर्ट>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

रुद्रपुर में सामने आया दो मौतों का सनसनीखेज मामला

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 सितम्बर 2021, गुरुवार, रुद्रपुर। रुद्रपुर में दो मौतों का सनसनीखेज मामला सामने आया है। चचिया ससुर के घर खेड़ा आई ट्रांजिट कैम्प निवासी महिला ने देर राज पहले बेटे की तकिया से दबाकर हत्या कर दी और फिर खुद फंदे से लटककर जान दे दी। सुबह फंदे से लटका देखकर स्‍वजनों में कोहराम मच गया। आनन-फानन में सूचना पुलिस को दी गई।

कुछ ही देर में मौके पर पहुंची पुलिस ने वारदात की जानकारी ली और पंचनामा भरने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हत्‍या और आतमहत्‍या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शिवनगर, ट्रांजिट कैम्प निवासी मेवाराम टेलर्स मास्टर है। तीन दिन पहले उसकी 28 साल की पत्नी काजल और छह साल का बेटा कुलदीप खेड़ा वार्ड 19 निवासी चचिया ससुर के घर चले गई थी। बुधवार रात को सभी ने खाना खाया और सोने चले गए। बताया जा रहा है कि देर रात काजल ने पहले अपने छह साल के बेटे कुलदीप की तकिया से मुह दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने कमरे के रोशनदान में फंदा लगाया और लटक गई।

चचिया ससुर और अन्य स्वजनों ने गुरुवार सुबह काजल को लटका देखा तो पैरों तले जमीन खिशक गई। यही नहीं मासूम कुलदीप भी मृत मिला। शोर शराबा होने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए और वारदात की सूचना पुलिस को दी गई।

सूचना पर सीओ सिटी अमित कुमार पुलिस टीम के साथ पहुंचे और घटना की जानकारी ली। साथ ही शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। एसपी सिटी ममता बोहरा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!