Breaking News :
>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश>>त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में येलो अलर्ट>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ

मुख्यमंत्री धामी ने कहा, “उत्‍तराखंड में मुफ्त में बनाया जायेगा आयुष्मान कार्ड”

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 सितम्बर 2021, गुरुवार, देहरादून। आयुष्मान भारत योजना की तीसरी वर्षगांठ पर आयोजित ‘आरोग्य मंथन-3’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अब आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा। आयुष्मान योजना के तीन वर्ष पूरे होने पर आइएसबीटी के समीप एक होटल में आयुष्मान भारत आरोग्य मंथन-3 का आयोजन किया गया।

इस दौरान [highlight]मुख्यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने कहा कि आजाद भारत में पहली बार इस तरह की योजना लाई गई है।[/highlight]

जन स्वास्थ्य से जुड़ी इस योजना की पहुंच सीधा आम आदमी तक है। अस्पताल में कोई व्यक्ति भर्ती होता था तो पूरे परिवार की आर्थिकी बिगड़ जाती थी। व्यक्ति को अपनी जमीन, जेवर तक गिरवी रखने पडते थे। ऐसे में यह योजना असहाय, बेसहारा लोगों का सहारा बनी है। योजना की जो भी खामियां हैं उन्हें साथ मिलकर दूर करेंगे। सीएम ने कहा कि कुछ अस्पतालों ने समय पर भुगतान न होने की बात रखी है। उन्होंने कहा कि सात दिन में सभी अस्पतालों का भुगतान किया जाएगा। आयुष्मान कार्ड बनाने पर अब कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरुणेंद्र चौहान ने बताया कि आयुष्मान योजना के तहत अब लाभार्थियों को गुर्दा प्रत्यारोपण की भी सुविधा मिलेगी। अगले कुछ वक्त में इसकी शुरुआत कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि लाभार्थियों से सीधा जुड़ने के लिए एक और नयी पहल की जा रही है। आयुष्मान के तहत होने वाली बड़ी सर्जरी पर राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण का एक प्रतिनिधि उनसे मिलने जाएगा। ‘गेट वेल सून’ का कार्ड उन्हें दिया जाएगा। वहीं स्वस्थ होने पर उनसे उपचार एवं देखभाल पर उनसे फीडबैक भी लिया जाएगा।

अस्पताल के प्रतिनिधियों ने आयुष्मान योजना के तहत हड्डी रोग, स्त्री एवं प्रसूति रोग समेत कुछ अन्य पैकेज में संशोधन, सीजीएचएस रेट लागू करने, अनस्पेसिफाइड पैकेज के लिए त्वरत अनुमति आदि की मांग की।

इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री डॉ० धन सिंह रावत, स्वास्थ्य सचिव अमित नेगी, महापौर सुनील उनियाल गामा, राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण कै अध्यक्ष डीके कोटिया, मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरुणेंद्र चौहान समेत तमाम सरकारी व निजी अस्पतालों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!