Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

महंत नरेन्द्र गिरि की संदिग्ध मौत का चौंका देने वाला वीडियो वायरल

  • फर्श पर पड़ा था पार्थिव शरीर और चल रहा था पंखा

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 सितम्बर 2021, गुरुवार, प्रयागराज। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष और निरंजनी अखाड़ा के सचिव महंत नरेन्द्र गिरि की संदिग्ध मौत की जांच सीबीआइ को सौंपे जाने के बाद ही एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल है। इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि अल्लापुर में श्री मठ बाघम्बरी गद्दी के कमरे में महंत नरेन्द्र गिरि ने रस्सी के सहारे जिस पंखे पर लटककर फांसी लगाई थी, वह चल रहा था और महंत का पार्थिव शरीर फर्श पर पड़ा था।

प्रयागराज में सोमवार को महंत नरेन्द्र गिरि की संदिग्ध मौत के बाद का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल है। कुल एक मिनट 45 सेकेंड के इस वीडियो को लेकर अब कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। वीडियो में महंत के कमरे में प्रयागराज रेंज के आइजी केपी सिंह और कुछ पुलिस अधिकारी भी दिख रहे हैं। इस वीडियो में दिख रहा है कि महंत नरेन्द्र गिरि का पार्थिव शरीर फर्श पर पड़ा है और वह पंखा भी चल रहा है, जिस पर उन्होंने कथित तौर पर लटकने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या की है। यह वीडियो उस समय का है, जब पुलिस कमरे में पहुंची थी। वीडियो में दिख रहा है कि पुलिस अधिकारी मठ में मौजूद शिष्यों से पूछताछ कर रहे हैं।

पुलिस जब कमरे में पुलिस पहुंची तो महंत नरेन्द्र गिरि का पार्थिव शरीर फर्श पर था। शरीर के पास ही उनके शिष्य बलबीर गिरि खड़े। बलबीर गिरि को ही महंत ने सुसाइड नोट में अपना उत्तराधिकारी घोषित किया है। वीडियो में आईजी प्रयागराज रेंज केपी सिंह भी दिखाई दे रहे हैं। वह मठ में मौजूद शिष्यों से पूछताछ कर रहे थे। उन्होंने चल रहे पंखे को लेकर भी सवाल किया। इस पर उन्होंने वहां खड़े सुमित से पूछा तो उसने कहा कि उसी ने पंखा चलाया था। केपी सिंह ने कहा कि तुम्हें पुलिस को सूचना देने के बाद शरीर को नीचे उतारना चाहिए था।

इस वीडियो में पंखा चलता हुआ दिख रहा है। पंखे की रॉड में रस्सी का एक टुकड़ा फंसा है। पीले रंग की नायलॉन की रस्सी का हिस्सा फंसा हुआ नजर आ रहा है। इसी रस्सी से बनाए फंदे से महंत नरेन्द्र गिरि का शव लटका मिला था। महंत नरेन्द्र गिरि के गले में रस्सी का एक टुकड़ा फंसा दिखाई दे रहा है। वीडियो में रस्सी के तीन हिस्से दिखाई पड़ रहे हैं। रस्सी का एक हिस्सा पंखे में फंसा है। दूसरा हिस्सा महंत नरेन्द्र गिरि के गले में था और तीसरा हिस्सा कमरे में शीशे की मेज पर ही रखा था।

गौरतलब है कि महंत नरेन्द्र गिरि का पार्थिव शरीर सोमवार को उनके मठ के कमरे में मिला था। इसके साथ ही एक सुसाइड नोट भी मिला था। उनकी मौत संदिग्ध होने के कारण बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद उनके पार्थिव शरीर को मठ प्रांगण में ही भू-समाधि दी गई। सुसाइड नोट में महंत नरेन्द्र गिरि ने मौत का जिम्मेदार शिष्यों आनंद गिरि, आद्या तिवारी व संदीप को बताया था। जिसके बाद पुलिस ने तीनों को गिफ्तार कर लिया है। अब इस मामले की जांच सीबीआइ को भी सौंपी गई है।

सरकार ने इस मामले में पहले एसआईटी बनाई थी, लेकिन अब राज्य सरकार ने सीबीआई जांच की सिफारिश की है।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.