Breaking News :
>>एमडीडीए की ऑनलाइन मानचित्र प्रणाली होगी और अधिक पारदर्शी>>सोमेश्वर में जन मिलन कार्यक्रम, कई ग्रामीणों ने थामा भाजपा का दामन>>अंकिता भंडारी हत्याकांड में आरोपियों को फिर झटका, सभी की जमानत याचिकाएं खारिज>>एसजीआरआरयू के दीक्षारंभ का भव्य समापन, रेन डांस पर जमकर थिरके छात्र-छात्राएं>>ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे ठप: भल्लेगांव बागवान के पास पहाड़ी से भारी मलबा गिरने से बंद हुआ मार्ग>>मुख्य सचिव ने सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के दिए निर्देश>>भारत ने श्रीलंका को पहले टेस्ट मैच में 165 रन से हराया>>सलेड़ी -खेरोला से खड़की-नौकुचियाताल(भीमताल) बाईपास मोटर मार्ग के निर्माण कार्य का शुभारम्भ>>जापानी तकनीक का लाभ छोटे किसानों तक पहुंचाएं, कृषि लागत घटाकर उत्पादकता बढ़ाएं: शिवराज सिंह चौहान>>रेलटेल के शेयरों में 6% का उछाल, ₹290 के पार पहुंचा भाव>>बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 100 करोड़ के पार हुई फिल्म की कमाई>>देहरादून में पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद आरोपी गिरफ्तार>>हर महीने के पहले मंगलवार को होगी समन्वय बैठक, जिलों की समस्याओं का तेजी से होगा समाधान>>केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं पर सरकार की पैनी नजर, प्रभारी सचिव डॉ. आर. राजेश ने की वर्चुअल समीक्षा>>सीमाद्वार जलभराव पर डीएम सख्त, 24 घंटे में सफाई और डिवाटरिंग के निर्देश>>ऋषिकेश: अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्ती, बिना मानचित्र निर्माण को किया सील>>तमक नाले में लापता हवलदार पंकज की तलाश तेज, SDRF-NDRF समेत कई टीमें रेस्क्यू में जुटीं>>उत्तराखंड में सितंबर से शुरू होगा खेल महाकुंभ-2026, न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होंगी प्रतियोगिताएं>>रूम फ्रेशनर की खुशबू के पीछे छिपा खतरा? ज्यादा इस्तेमाल से हो सकती हैं ये परेशानियां>>मुख्य सचिव ने की चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा
देश

पंजाब में दिल दहलाने वाली दुर्घटना सामने आई, तेज रफ्तार कार नहर में गिरी, एक बच्चे समेत 5 शव मिले

पंजाब में सोमवार सुबह दिल दहलाने वाली दुर्घटना सामने आई है। घनौली के पास अहमदपुर वाले पुल से एक कार भाखड़ा नहर में गिर गई। कार को प्राइवेट कंपनी की बस ने ओवरटेक करते हुए टक्कर मार दी। जिसके बाद कार भाखड़ा नहर में गिर गई। बाद में राजस्थान नंबर की क्रेटा कार को हाइड्रा मशीन से नहर से बाहर निकाला गया। कार के अंदर से दो महिलाओं और एक बच्चे सहित कुल पांच शव बाहर निकाले गए हैं। पुलिस सभी की पहचान स्थापित करने का प्रयास कर रही है।

निजी बस ने कार को इतनी तेज टक्कर मारी कि वह पुल की रेलिंग तोड़ नहर में जा गिरी। कुछ देर बाद कार में से एक महिला बह गई और उसके बहते पर्स को लोगों ने किसी तरह काबू किया। लोगों ने बाद में हाइड्रा मशीन मंगवाकर कार को नहर से निकालने का काम शुरू किया। इस दौरान घटनास्थल के पास भारी भीड़ मौजूद रही।

पर्स के अंदर से मिला महिला का पहचान पत्र  

बताया जा रहा है कि एक महिला बह गई है। हालांकि लोगों ने बहते पर्स को किसी तरह पकड़ लिया। पर्स के  अंदर महिला का पहचान पत्र मिला। इसके मुताबिक कार में राजस्थान के सीकर जिले के गांव बोरिया की सरिता पुनिया पत्नी सतीश कुमार पुनिया सवार थी। लोगों के मुताबिक कार मौके पर ही नहर में डूब गई। 

जान बचाने के लिए कार की खिड़की खोल चिल्लाए सवार

भाखड़ा नहर में कार गिरने के बाद कार अंदर फंसे सवारों ने शीशे खोलकर बचाव के लिए खूब शोर मचाया। कार में दो महिलाओं, दो पुरुषों और एक बच्चा थे। कार को गिरते देखने वाले गांव दुगरी के सुरिंदर सिंह ने बताया कि कार आनंदपुर साहिब की तरफ से आ रही थी और उसे पीछे से आई प्राइवेट बस ने ओवरटेक करते हुए टक्कर मारी। 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!