Breaking News :
>>मसूरी में अवैध होटल निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, होटल के 12 कमरे और बेसमेंट सील>>रंगवाली पिछौड़ा>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>वर्ल्ड स्किल्स में रजत पदक जीत पार्थ वोहरा ने बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंविशेष

अमित श्रीवास्तव के कहानी संग्रह “कोतवाल का हुक्का” में पढ़िए पुलिसकर्मियों की कहानियाँ

लेखन में ठोस यथार्थ और गतिशील समय की गूंज

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 अप्रैल 2022, सोमवार, देहरादून । काव्यांश प्रकाशन की ओर से प्रकाशित अमित श्रीवास्तव के कहानी संग्रह कोतवाल का हुक्का पर अनौपचारिक चर्चा व लेखक से संवाद कार्यक्रम का आयोजन रविवार को रिजर्व पुलिस लाइन, रेसकोर्स स्थित सम्मेलन सभागार में किया गया।

साहित्यिक विचार गोष्ठी में युवा साहित्यकार श्रीकांत दूबे और कार्यक्रम के मॉडरेटर नितिन उपाध्याय ने अमित श्रीवास्तव के साथ उनकी कहानियों के शिल्प पर विमर्श किया। कहानियों की विषय वस्तु पर अमित ने कहा वो जैसा देखते हैं वैसा लिखते हैं। अब कहानी लेखन एक स्टेरीओटाइप से बाहर आ रहा है और देश विदेश में इसमें प्रयोग किए जा रहे हैं। इस मौके पर लेखक एवं वरिष्ठ अधिकारी ललित मोहन रयाल (शहरी विकास निदेशक, उत्तराखंड) एवं सूचना महानिदेशक रणवीर चौहान ने पुस्तक पर अपने विचार साझा किए।

बताते चलें कि संग्रह में संवेदनशील मसलों पर कहानियाँ है। गलतफहमी व परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के चलते भलमनसाहत में कदम उठाए सजायाफ्ता पुलिसकर्मियों की कहानियाँ भी हैं। जहाँ अधिकांश लघु कथाएं परिभाषिक सी प्रतीत होती है, वहीं लंबी कहानियां पुलिस की छवि और हैसियत को रेशा-रेशा खोल कर रख देती है। कथाकार अमित श्रीवास्तव के लेखन में एक खास बात देखने में आती है की कहानी को वे कविता की दृष्टि से देखते हैं। वे पिटे हुए वर्तमान को मुग्ध इतिहास की नजर से देखने के पक्षधर कभी नहीं लगे। उनके पास भौगोलिक वृतांत अपने स्वरूप में पूर्णता को प्राप्त होते नजर आते हैं। चित्रण इतना सजीव कि उपमाएं और उपमान दृश्यचित्र की तरह उभर आते हैं। उनके लेखन में ठोस यथार्थ और गतिशील समय की गूंज है। भाषा इतनी सरल कि कोई भी बहता चला जाए।

संवाद परिचर्चा में कथाकर सुभाष पंत, नवीन नैथानी, डीएन भट्टकोटी, गंभीर पालनी, डॉ. सविता मोहन, गीता गैरोला, राजेश सकलानी, अरविंद शेखर, विनोद मुसान, दिनेश जोशी, भुवन चंद कुनियाल, शंखधर दुबे, देवेश जोशी, जितेंद्र भारती, राजेश पाल, राकेश जुगरान, रुचिता तिवारी, प्रिय आशुतोष, श्रीकांत दुबे आदि उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!