Breaking News :
>>प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु से ओलंपिक पदक विजेता मैरी कॉम ने की शिष्टाचार भेंट>>कोट और देवल में फूलों व सब्जियों की खेती से बदलेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था- जिलाधिकारी>>अनिष्ट होने का भय दिखाकर पूजा पाठ के नाम पर आभूषण ठगने वाला ठग बाबा आया दून पुलिस की गिरफ्त में>>बार-बार खाली पेट डकार आना कहीं किसी बीमारी का संकेत तो नहीं? जानिए इसके कारण>>दालचीनी की व्यावसायिक खेती को बढ़ावा देगा अंतरराष्ट्रीय सेमिनार- गणेश जोशी>>गंगा में डूबे गाजियाबाद के युवक का शव पांच दिन बाद बरामद>>12 जून को रिलीज होगा ‘धमाल 4’ का ट्रेलर, अजय देवगन ने शेयर की जानकारी>>राज्य और राष्ट्रीय महत्व की परियोजनाओं में देरी नहीं होगी बर्दाश्त- डीएम चौहान>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, जीएमएस रोड और शिमला रोड के दो निर्माण सील>>सीएम घोषणाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने दिए कड़े निर्देश>>‘हाउस ऑफ़ स्वाशा’ की सह-संस्थापिका स्वाति खंडूरी डिमरी ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से की शिष्टाचार भेंट>>आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश>>पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या हुए बाहर>>काशीपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, कार से भारी मात्रा में अवैध हथियार और 237 कारतूस बरामद>>‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में छाई आलिया भट्ट>>मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत>>प्रदेश में कूड़ा प्रबंधन के लिए 500 नए वाहन दिए जाएंगे>>SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से किया सकुशल रेस्क्यू>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित
देश

उत्तर प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देख मुख्यमंत्री योगी ने टीम-09 को अलर्ट मोड पर रहने के दिए निर्देश

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 अप्रैल 2022, सोमवार, लखनऊ। उत्तर प्रदेश की सीमा से लगे कुछ राज्यों में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को देख मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टीम-09 को अलर्ट मोड पर आने के निर्देश दिया है। इसके साथ ही तत्काल प्रभाव से एनसीआर क्षेत्र के प्रदेश के जिलों गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद तथा हापुड़ के साथ ही राजधानी लखनऊ में अब सार्वजनिक स्थल पर सभी के लिए मास्क पहनना अनिवार्य पर दिया गया है

उत्तर प्रदेश की सीमा से लगे कछ राज्यों में कोरोना वायरस संक्रमण के केस में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसका एनसीआर के जिलों हापुड़, गौतमबुद्ध नगर तथा गाजियाबाद में भी प्रभाव बढ़ा है। बीते कुछ दिनों से यहां पर लगातार केस बढ़ रहे हैं। बीते 24 घंटे में गौतमबुद्ध नगर में 65 तथा गाजियाबाद में 20 नए संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही लखनऊ में 10 भी दस नए पाजिटिव की पुष्टि हुई है। सीएम योगी आदित्यनाथ का निर्देश है कि इन सभी क्षेत्रों में स्थिति पर सूक्ष्मता से नजर रखी जाए।

मुख्यमंत्री ने इसके साथ ही साथ निर्देश दिया है कि एनसीआर के जनपदों गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, बुलंदशहर तथा बागपत के साथ राजधानी लखनऊ में सभी सार्वजनिक स्थानों पर मास्क लगाया जाना अनिवार्य किया जाए। इन जनपदों में टीकाकरण से छूटे लोगों को चिन्हित कर वैक्सीनेट किया जाए। इसके साथ ही सभी जगह पब्लिक एड्रेस सिस्टम का प्रभावी ढंग से इस्तेमाल किया जाए। लक्षणयुक्त लोगों की तत्काल टेस्टिंग कराई जाए।

मुखयमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एनसीआर में कोविड पॉजिटिव पाए गए मरीजों के सैम्पल की जीनोम सिक्वेंसिंग के दौरान कोविड के ओमीक्रोन वैरिएंट की ही पुष्टि हुई है। विशेषज्ञों के अनुसार संभव है कि केस की संख्या में बढ़ोतरी हो लेकिन अस्पताल में भर्ती होने अथवा मरीज के अति गंभीर होने की स्थिति नहीं होगी। लोगों को कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन के लिए जागरूक किया जाए। प्रदेश में वर्तमान में कुल एक्टिव केस की संख्या 695 है। विगत 24 घंटों में 83 हजार 864 कोरोना टेस्ट में 115 नए कोरोना संक्रमित की पुष्टि हुई। इसी अवधि में 29 लोग इससे उबरे भी हैं

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में कोविड टीकाकरण अभियान की प्रगति संतोषप्रद है। बच्चों के टीकाकरण को और तेज करने की आवश्यकता है। 30 करोड़ 75 लाख से अधिक कोविड टीकाकरण के साथ ही अब तक 103 प्रतिशत से ज्यादा वयस्क आबादी को टीके की पहली डोज लग चुकी है, जबकि 86.34 प्रतिशथ से अधिक लोगों को दोनों खुराक मिल चुकी है। 15 से 17 आयु वर्ग में 94 प्रतिशत से ज्यादा किशोरों को पहली खुराक मिल चुकी है। 12 से 14 आयु वर्ग के बच्चों को पहली डोज के बाद अब पात्रता के अनुसार दूसरी डोज भी दी जाए।

700 निजी टीकाकरण केन्द्र पर लगेगी बूस्टर डोज :

 मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 700 निजी टीकाकरण केन्द्र पर बूस्टर डोज लगवाया जा सकता है। इन टीकाकरण केंद्रों और बूस्टर डोज की महत्ता के बारे में आमजन को जागरूक किया जाए। 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को बूस्टर डोज लगाए जाने में तेजी की अपेक्षा है। प्रत्येक दशा में यह सुनिश्चित किया जाए कि एक भी नागरिक टीकाकवर से वंचित न रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!