Breaking News :
>>भूमि प्रबंधन एवं सुधारों के लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार की जाए- मुख्य सचिव>>शिवपुरी चौकी प्रभारी विनोद कुमार शर्मा की सड़क हादसे में मौत>>‘कॉकटेल 2’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, चार दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा>>मुख्यमंत्री धामी ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि>>जनभागीदारी से बनेगी देहरादून महायोजना-2041, एमडीडीए ने तय किया जनसुनवाई शेड्यूल>>रात्रिकालीन कार्यों को मिली सशर्त अनुमति, लापरवाही पर डीएम का सख्त रुख>>कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की व्यापक समीक्षा>>क्या किडनी स्टोन में टमाटर खाना नुकसानदायक है? जानिए क्या कहते हैं विशेषज्ञ>>कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया सड़क का शिलान्यास>>मानसून से पहले तैयारियों की समीक्षा, कैबिनेट मंत्री खजान दास ने अधिकारियों को दिए निर्देश>>कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने विभागीय समीक्षा बैठक में योजनाओं की प्रगति का लिया जायजा>>सेलाकुई में चोरी की पांच वारदातों का खुलासा, दो शातिर चोर गिरफ्तार>>फिलीपींस के एक स्कूल में फायरिंग, तीन छात्रों की मौत, कई घायल>>फिलीपींस के एक स्कूल में फायरिंग, तीन छात्रों की मौत, कई घायल>>फीफा विश्व कप 2026- न्यूजीलैंड को हराकर मिस्र ने रचा इतिहास>>फीफा विश्व कप 2026- न्यूजीलैंड को हराकर मिस्र ने रचा इतिहास>>‘टॉक्सिक’ की नई रिलीज डेट का ऐलान, अब इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>मंडी में कलयुगी बेटे का खौफनाक कदम, शराब के नशे में डंडे से पीट-पीटकर मां की हत्या, पिता गंभीर रूप से घायल>>‘टॉक्सिक’ की नई रिलीज डेट का ऐलान, अब इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>सोनीपत में पुलिस मुठभेड़ में 25 मामलों का आरोपी गैंगस्टर गोपाल ढेर, सीआईए का जवान घायल
उत्तराखण्ड

शिवपुरी चौकी प्रभारी विनोद कुमार शर्मा की सड़क हादसे में मौत

ड्यूटी से लौटते समय खाई में गिरी गाड़ी, पुलिस महकमे में शोक

ऋषिकेश। मुनि की रेती थाना क्षेत्र की शिवपुरी पुलिस चौकी में तैनात चौकी प्रभारी विनोद कुमार शर्मा का सड़क हादसे में निधन हो गया। इस दुखद घटना से पुलिस विभाग समेत उनके गृह क्षेत्र रानीपोखरी में शोक का माहौल है। कर्तव्यनिष्ठ और मिलनसार अधिकारी के रूप में पहचान रखने वाले विनोद शर्मा के असामयिक निधन से पुलिस महकमे को गहरा आघात पहुंचा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रानीपोखरी निवासी विनोद कुमार शर्मा अपनी ड्यूटी समाप्त कर वाहन से शिवपुरी चौकी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उनका वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। दुर्घटना की जानकारी काफी देर बाद पुलिस प्रशासन को मिली, जिसके बाद तत्काल राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया।

सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे तथा कठिन परिस्थितियों के बीच खाई में उतरकर शव को बाहर निकाला। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम्स ऋषिकेश भेज दिया है।

विनोद कुमार शर्मा पुलिस सेवा में आने से पहले भारतीय सेना में भी अपनी सेवाएं दे चुके थे। पुलिस विभाग में उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करते हुए अपनी अलग पहचान बनाई थी। ढालवाला और कैलाश गेट चौकी प्रभारी के रूप में भी उन्होंने जिम्मेदारियां संभाली थीं। उनकी कार्यशैली, अनुशासन और जनता के प्रति सकारात्मक व्यवहार के कारण वे अधिकारियों, कर्मचारियों और स्थानीय लोगों के बीच काफी सम्मानित थे।

उनके निधन की खबर से पुलिस विभाग और रानीपोखरी क्षेत्र में शोक व्याप्त है। बताया जा रहा है कि उनके परिवार के एक अन्य सदस्य भी पुलिस विभाग में सेवाएं दे रहे हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!