Breaking News :
>>प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या>>प्रधानमंत्री मोदी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या>>उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले>>देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान>>जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति>>धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव>>क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता>>मछुआरा समाज के वोटों की दलाली करने वालों से रहें सावधान: संजय निषाद>>गरीब राजभर समाज में पैदा हुआ, इसलिए मेरी पैदाइश पर टिप्पणी: ओम प्रकाश राजभर>>मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं>>महाराष्ट्र में गणेश उत्सव का आगाज, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा मुंबई>>महिला एशिया कप 2026- श्रीलंका को 72 रनों से हराकर भारत बना चैंपियन>>दिल्ली के ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, 55 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रिंग रोड कॉरिडोर 6 फेज में होगा निर्माण>>जानकी सेतु के पास नदी के बीच टापू में फंसे 19 वर्षीय युवक का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू>>देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन की सख्ती, 532 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त>>गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु>>पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ>>सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता
ताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

सीएम पद पर शिवसेना का अधिकार पर अड़ी शिवसेना – आज होगी शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस की गठबंधन सरकार

आकाश ज्ञान वाटिका, देहरादून। २२ नवम्बर २०१९, शुक्रवार। आज कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना के बीच आज आखिरी राउंड की बातचीत होने वाली है।इस बातचीत के बाद कहा जा रहा है महाराष्ट्र में सरकार बनाने पर कोई बड़ा ऐलान किया जा सकता है।

मुंबई में आज शाम 4 बजे शिवसेना-एनसीपी और कांग्रेस की गठबंधन सरकार बनाने को लेकर तीनों दलों के बड़े नेताओं की बैठक होगी। इस बैठक के बाद माना जा रहा है कि शनिवार को गठबंधन के नेता राज्यसभा से मिलकर महाराष्ट्र में सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं।

महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर जारी गहमागहमी के बीच शिवसेना सांसद संजय राउत ने एक बड़ा बयान दिया है। संजय राउत ने कहा है कि पूरे पांच साल तक महाराष्ट्र में शिवसेना का ही मुख्यमंत्री होगा। संजय राउत के इस बयान से महाराष्ट्र की सियासत में और भूचाल आने की संभावना है। बता दें, महाराष्ट्र में माना जा रहा है कि सीएम पद को लेकर शिवसेना और एनसीपी के बीच 50:50 फार्मूले पर बातचीत तय हुई है।

मुख्यमंत्री पद की दौड़ पर शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि महाराष्ट्र के लोग और शिवसैनिक चाहते हैं कि पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे राज्य के मुख्यमंत्री बनें।

दरअसल, शिवसेना सांसद संजय राउत से जब पूछा गया कि अगर शरद पवार महाराष्ट्र के सीएम पद के लिए उनका नाम सुझाते हैं तो इसपर उन्होंने कहा कि यह गलत है। महाराष्ट्र के लोग उद्धव ठाकरे को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं।

अभी कांग्रेस और एनसीपी नेताओं की ओर से सरकार के प्रारूप पर कोई जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन माना जा रहा है कि सीएम पद पर 50:50 फार्मूला लागू होगा। यानी पहले ढाई साल शिवसेना का मुख्यमंत्री होगा और बाकी के ढाई साल राकांपा का। उपमुख्यमंत्री पद पूरे पांच साल कांग्रेस के पास रहेगा। मंत्री पद में संख्या बल के हिसाब से हिस्सेदारी होगी और अहम मंत्रलयों में भी तीनों दलों का प्रतिनिधित्व होगा। सरकार के लिए साझा कार्यक्रम तैयार होगा और समन्वय के लिए भी व्यवस्था तैयार की जा सकती है, ताकि विवाद की स्थिति न खड़ी हो।

  • कांग्रेस और एनसीपी के नेताओं के बीच आज आखिरी राउंड की बातचीत होगी। माना जा रहा है इस बैठक में गठबंधन को लेकर अंतिम खाका खींचा जाएगा और उनके रोल को लेकर भी चर्चा इस बैठक हो सकती है।कांग्रेस-एनसीपी के बीच यह बैठक दोपहर करीब 12 बजे होगी। इसके बाद करीब शाम 4 बजे शिवसेना के साथ एनसीपी-कांग्रेस की मुलाकात होने वाली है। इसके बाद आज शाम को ही महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर यह गठबंधन राज्यपाल से मुलाकात कर सकता है।

एनसीपी-कांग्रेस के अलावा कई छोटे दल भी इस महागठबंधन का हिस्सा होंगे, जिसमें स्वाभिमान शेतकारी संगठन, पीजेंट एंड वर्कर्स पार्टी ऑफ इंडिया, समाजवादी पार्टी भी शामिल हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!