Breaking News :
>>यूआरसीएमएस पोर्टल से राशन कार्ड सेवायें हुईं ऑनलाइन, अब घर बैठे बनेंगे नए कार्ड>>अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में शीघ्र होगी शिक्षकों की तैनाती- डा. धन सिंह रावत>>महाराज ने मुख्यमंत्री धामी को सौंपा 3,67,995 की धनराशि का चैक>>मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई 12वीं की टॉपर अरीना रघुवंशी को फोन कर दी बधाई>>मुख्यमंत्री धामी से ओबीसी वेलफेयर पार्लियामेंट्री कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट>>किडनी स्टोन में बीयर पीना फायदेमंद या नुकसानदायक ? जानिए क्या कहते हैं डॉक्टर>>मंत्री गणेश जोशी ने अनारवाला-मालसी मोटर मार्ग पर चल रहे मरम्मत एवं सुधार कार्यों का किया निरीक्षण >>‘पति पत्नी और वो दो’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी सुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>जब अफसर खुद बने मिसाल : साइकिल से दफ्तर पहुंचे बंशीधर तिवारी>>देहरादून में स्कॉर्पियो से 1.55 करोड़ रुपये की नगदी बरामद, सीक्रेट केबिन में छिपाई थी रकम>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, तीन बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त>>मानकों के विपरित संचालित 96 होमस्टे के डीएम सविन बंसल ने किए पंजीकरण निरस्त>>इलेक्ट्रिक स्कूटर से उपनल मुख्यालय पहुंचे मंत्री गणेश जोशी, किया औचक निरीक्षण>>गांव, गरीब और युवाओं का विकास सरकार की प्राथमिकता- कैबिनेट मंत्री भरत सिंह>>उच्च शिक्षा विभाग में किताबों का संकट दूर करेगी ई-लाइब्रेरी- डाॅ. धन सिंह रावत>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक>>‘वेलकम टू द जंगल’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, 26 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NEET-UG 2026 री-एग्जाम की तारीख घोषित, 21 जून को होगी परीक्षा>>उत्तराखंड के प्रत्येक विकासखण्ड में बनेगा एक आदर्श कृषि गांव, सीएम धामी ने दिये निर्देश>>सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, स्टांप चोरी और अवैध रजिस्ट्रियों का हुआ खुलासा
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंसामाजिक गतिविधियाँ

राज्य स्थापना वर्षगाॅठ के अवसर पर जिलाधिकारी नैनीताल की पहल – विद्यार्थियों ने वाॅल पेंटिंग कर चित्रकारिता का दिखाया हुनर

आकाश ज्ञान वाटिका, २२ नवम्बर २०१९, शुक्रवार। नैनीताल (सू.वि.)। विगत 9 नवम्बर को सम्पन्न हुई राज्य स्थापना वर्षगाॅठ के अवसर पर जिलाधिकारी श्री सविन बंसल की पहल पर विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं का संदेश देने के लिए वाॅल पेंटिंग कर अपनी चित्रकारिता का हुनर प्रस्तुत किया। जिलाधिकारी के निर्देश पर यह एक प्रतियोगात्मक वाॅल पेंटिंग कार्यक्रम था,  जिसका आयोजन बाल विकास विभाग द्वारा किया गया।
जानकारी देते हुए जिला कार्यक्रम अधिकारी अनुलेखा बिष्ट ने बताया कि समूह प्रतियोगिता में एसएसजे कैम्पस अल्मोड़ा के ग्रुप जिसमें लक्ष्य शाह, चाॅंदनी देव, तरूण कुमार, पंकज जायसवाल, दिव्या रूबाली, उत्तम सरदार को प्रथम पुरस्कार के लिए तथा कुमाऊॅ विश्वविद्यालय नैनीताल की कविता परिहार, अनिल बिष्ट, भावना आर्या, शिवानी कृष्णा को डीएम कार्यालय में पेंटिंग के लिए द्वितीय पुरस्कार तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ती नाजिया परवीन, शिवानी सिंह, हेमा को फ्लैट मैदान में पेंटिंग किये जाने पर तृतीय पुरस्कार के लिए चयनित किया गया तथा 10 ग्रुपों को सात्वना पुरस्कार के लिए चयनित किया गया।

कार्यक्रम अधिकारी अनुलेखा बिष्ट ने बताया कि व्यक्तिगत पेंटिंग प्रतियोगिता में एसएसजे कैम्पस अल्मोड़ा फाइन आर्ट फैसिलिटी के चन्दन आर्य को प्रथम पुरस्कार, बागेश्व के भाष्कर भौर्याल को द्वितीय पुरस्कार तथा बलविन्दर कौर को तृतीय पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। उन्होंने बताया कि विद्यालयों की वाॅल पेंटिंग प्रतियोगिता में भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय नैनीताल ने प्रथम स्थान, मोहन लाल शा बाल विद्या मन्दिर नैनीताल ने द्वितीय स्थान, जीजीआईसी नैनीताल ने तृतीय स्थान, नैनीताल मोहन लाल बाल विद्या मन्दिर के ग्रुप-2 को सांत्वना पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रथम पुरस्कार के लिए 5000 रूपये, द्वितीय स्थान के लिए 3000 रूपये, तृतीय पुरस्कार के लिए 2000 रूपये, सांत्वना पुरस्कार में 1000 रूपये की नकद धनराशि जल्द ही आयोजित होने वाले सार्वजनिक कार्यक्रम में दी जाएगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!