Breaking News :
>>डिमटा बैंड के पास NH-707A का एक बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त, दोनों तरफ से यातायात पूरी तरह ठप>>‘हैवान’ का पहला गाना ‘मेरे हीरो है वो’ हुआ रिलीज>>रायपुर की 16 ग्राम पंचायतों में मजबूत होगा कचरा प्रबंधन, पर्यावरण सखियों को मिला नया वाहन>>सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर बैठक, वेतन वृद्धि और स्वास्थ्य सुविधाओं पर जोर>>वन, वन्यजीव और समुदायों की रक्षा को अपने करियर की सफलता का पैमाना बनाएं- उपराष्ट्रपति>>एमडीडीए की ऑनलाइन मानचित्र प्रणाली होगी और अधिक पारदर्शी>>सोमेश्वर में जन मिलन कार्यक्रम, कई ग्रामीणों ने थामा भाजपा का दामन>>अंकिता भंडारी हत्याकांड में आरोपियों को फिर झटका, सभी की जमानत याचिकाएं खारिज>>एसजीआरआरयू के दीक्षारंभ का भव्य समापन, रेन डांस पर जमकर थिरके छात्र-छात्राएं>>ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे ठप: भल्लेगांव बागवान के पास पहाड़ी से भारी मलबा गिरने से बंद हुआ मार्ग>>मुख्य सचिव ने सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के दिए निर्देश>>भारत ने श्रीलंका को पहले टेस्ट मैच में 165 रन से हराया>>सलेड़ी -खेरोला से खड़की-नौकुचियाताल(भीमताल) बाईपास मोटर मार्ग के निर्माण कार्य का शुभारम्भ>>जापानी तकनीक का लाभ छोटे किसानों तक पहुंचाएं, कृषि लागत घटाकर उत्पादकता बढ़ाएं: शिवराज सिंह चौहान>>रेलटेल के शेयरों में 6% का उछाल, ₹290 के पार पहुंचा भाव>>बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 100 करोड़ के पार हुई फिल्म की कमाई>>देहरादून में पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद आरोपी गिरफ्तार>>हर महीने के पहले मंगलवार को होगी समन्वय बैठक, जिलों की समस्याओं का तेजी से होगा समाधान>>केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं पर सरकार की पैनी नजर, प्रभारी सचिव डॉ. आर. राजेश ने की वर्चुअल समीक्षा>>सीमाद्वार जलभराव पर डीएम सख्त, 24 घंटे में सफाई और डिवाटरिंग के निर्देश
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी सविन बंसल ने नदीवार क्षेत्रीय खनन समितियों का किया गठन – कहा जनपद में अवैध खनन, परिवहन व भण्डारण कतई नहीं होने दिया जायेगा

आकाश ज्ञान वाटिका, २२ नवम्बर २०१९, शुक्रवार। हल्द्वानी (सू.वि.)। जिलाधिकारी सविन बंसल ने नदीवार क्षेत्रीय खनन समितियों का गठन किया है जो नियमित खनन क्षेत्रों का भ्रमण व निरीक्षण करते हुये अवैध खनन व परिवहन पर पूर्ण प्रतिबन्ध लगाना सुनिश्चित करेंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में अवैध खनन, परिवहन व भण्डारण कतई नहीं होने दिया जायेगा।

जिलाधिकारी के निर्देशों पर गौला नदी क्षेत्र हेतु गठित क्षेत्रीय खनन समिति द्वारा सिटी मजिस्टेट प्रत्युष सिह के नेतृत्व में गौला नदी के खनन गेट आंवला चैकी व इन्द्रानगर गेटों का औचक निरीक्षण व छापेमारी की गईं। समिति द्वारा पाया गया कि गौलानदी में भारत सरकार वन एवं पर्यावरण मंत्रालय के निर्देशों के अनुरूप खनन चुगान कार्य हो रहा है। गेटों पर वाहनों की चैकिग करते हुये एक वाहन ड्राइवर बिना लाइसैन्स के वाहन चलाता हुआ पाया गया जिसे समिति द्वारा सीज कर दिया गया। इसी तरह 05 अन्य वाहन चालक अपने खनन वाहन छोडकर चले गये जिनका समिति द्वारा चालान किया गया। समिति अध्यक्ष सिटी मजिस्टेट ने कहा कि गौलानदी के खनन गेटों का नियमित निरीक्षण किया जायेगा, अवैध खनन अथवा अवैध परिवहन पाये जाने पर कडी कार्यवाही अमल मे लाई जायेगी।

निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय खनन समिति के सदस्य एआरटीओ गुरदेव सिंह, प्रभागीय लौंगिक प्रबन्धक खनन जेपी भटट, उपप्रभागीय वनाधिकारी ध्रुव सिंह रौतेला, उपनिरीक्षक राजेश कुमार मिश्रा आदि मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!