Breaking News :
>>रंगवाली पिछौड़ा>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>वर्ल्ड स्किल्स में रजत पदक जीत पार्थ वोहरा ने बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक
उत्तराखण्ड

रुड़की नगर चुनाव निगम को लेकर लोगो में उत्‍साह

नगर निगम रुड़की के चुनाव में आज मतदान हो रहा है। सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हो गया। शहर के विभिन्न मतदान केंद्रों पर सुबह से ही लंबी कतार लगी हुई है। कुछ मतदान केंद्रों पर लोगों को आने-जाने में असुविधा हुई। कन्या पाठशाला इंटर कालेज में 6 हजार मतदाताओं के लिए छह बूथ बनाए गए हैं, लेकिन यहां पर जाने के लिए बेहद संकरी गली है। दिव्यांग एवं बुजुर्ग मतदाताओं को मतदान केंद्र तक पहुंचने में दिक्कत आ रही है।  इस बार के चुनाव में मेयर पद के लिए 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है तो 40 वार्डों पर 212 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है।

शहर में मतदान के लिए 53 मतदान केंद्र बनाए गए है। 1.39 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। पहली बार रुड़की नगर निगम में शामिल 9 ग्राम पंचायतों की ओर से मेयर एवं पार्षद पद के लिए वोट डाले जाएंगे। शाम सात बजे तक मतदान चलने की उम्मीद है। 10 बजे तक 15 फीसद मतदान हो चुका है।

रुड़की नगर निगम के चुनाव में शुक्रवार को वोट डाले जा रहे हैं। मेयर पद के लिए दस उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। हालांकि, भाजपा से बगावत कर मेयर का चुनाव लड़ रहे एक प्रत्याशी को चुनाव चिह्न आवंटित होने के बाद वह मैदान से हट गए हैं। 40 वार्ड में पार्षद पद के लिए 212 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। 1.39 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। मतदान के लिए लिए रुड़की नगर निगम क्षेत्र में 53 मतदान केंद्रों पर 149 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं।

वार्ड के चुनाव में सबसे अधिक प्रत्याशी खंजरपुर में है। यहां पर 16 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है, जबकि आवास-विकास और रामनगर में उम्मीदवारों में कांटे का मुकाबला होगा। इन वार्डों में केवल दो-दो प्रत्याशी ही चुनाव मैदान में है। सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हो गया, जो शाम पांच बजे तक चलेगा। चुनाव में करीब ढाई हजार कर्मचारियों को लगाया गया है। चुनाव परिणाम 24 नवंबर को घोषित होंगे। मतपत्र से चुनाव होने के चलते 24 नवंबर को पार्षद पद के परिणाम शाम चार बजे से आने शुरू हो, जाएंगे जबकि मेयर के परिणाम देर रात तक आने की उम्मीद है।

मतदान के दौरान तैनात भारी पुलिस बल

नगर निगम के मतदान के लिए शहर में व्यापक पुलिस एवं सुरक्षा बल तैनात किया गया है। 53 मतदान केंद्र और शहर में सुरक्षा व्यवस्था के लिए 856 पुलिसकर्मी एवं तीन कंपनी पीएसी तैनात की गई है। सभी पुलिस और सुरक्षाकर्मियों को सभी ड्यूटी प्वाइंट तैनात कर दिया गया है। इसके अलावा शहर के सभी बोर्डर मार्ग पर चेकिंग की जा रही है। ढंडेरा, मलकपुर चुंगी, रामनगर, सलेमपुर आदि सहित विभिन्न मार्गों पर पुलिस ने वाहनों की चेकिंग की। एसएसपी डी सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस ने कहा कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!