Breaking News :
>>पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी>>मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा>>पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला>>मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत>>‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल>>IND VS AFG- वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने के कारण अफगानिस्तान सीरीज से बाहर>>राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस पर पीएम मोदी ने विश्वेश्वरैया को दी श्रद्धांजलि, इंजीनियरों के योगदान को सराहा>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा>>राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन>>हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का महत्वपूर्ण आधार है-मुख्यमंत्री>>युवाओं की भागीदारी से साकार होगा विकसित भारत-2047 का संकल्प: डॉ धन सिंह रावत>>प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या>>प्रधानमंत्री मोदी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या>>उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले>>देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान>>जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति>>धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव
ताज़ा खबरेंदेश

शिवसेना नेता संजय राउत को लगा बड़ा झटका, 8 अगस्त तक बढ़ाई गई ED की हिरासत

आकाश ज्ञान वाटिका, 04 अगस्त 2022, गुरूवार, मुंबई। शिवसेना नेता संजय राउत को आज बड़ा झटका लगा है। पात्रा ‘चाल’ घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में शिवसेना नेता की ईडी हिरासत को 8 अगस्त तक बढ़ा दिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आज गिरफ्तार संजय राउत को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) अदालत में पेश किया, जिसके बाद कोर्ट ने यह फैसला सुनाया। बता दें कि रविवार आधी रात को राउत को वित्तीय संपत्ति लेनदेन में कथित वित्तीय अनियमितताओं के संबंध में गिरफ्तार किया था।

ईडी ने सोमवार को राउत को पीएमएलए अदालत के न्यायाधीश एमजी देशपांडे के समक्ष पेश किया था और आठ दिनों के लिए उसकी रिमांड मांगी थी। लेकिन अदालत ने शिवसेना नेता को चार अगस्त तक एजेंसी की हिरासत में भेज दिया। एजेंसी ने सोमवार को अदालत को बताया था कि राउत और उनके परिवार को आवास पुनर्विकास परियोजना में कथित अनियमितताओं से एक करोड़ रुपये से अधिक का अवैध धन प्राप्त हुआ है।

विदित रहे कि राउत पर प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई 1,034 करोड़ रुपयों के पात्रा चाल घोटाले के सिलसिले में हुई है। ईडी ने रविवार को राउत के घर पर नौ घंटे तक छापेमारी करने के बाद इस मामले में उन्हें गिरफ्तार किया था। गौरतलब है कि राउत के घर ईडी ने पिछले सप्ताह ही छापेमारी की थी, छापेमारी के दौरान उनके घर से 11.5 लाख रुपये की नकदी बरामद हुई थी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!