Breaking News :
>>कम उम्र में बढ़ रहा डायबिटीज का खतरा, नींद की कमी से लेकर तनाव तक ये आदतें बढ़ा सकती हैं ब्लड शुगर>>उत्तराखंड में राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया वर्ष 2030 तक ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ के निर्माण का सामूहिक संकल्प>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग>>उत्तराखंड पुलिस के 8 उपनिरीक्षक बने दलनायक, पुलिस मुख्यालय ने जारी किए पदोन्नति आदेश>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिक्षाविद् ललित मोहन जोशी को प्रदान किया ‘देवभूमि विकास सम्मान 2026’>>कुंभ-2027 के लिए एनवायरमेंट बाबा ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को दिया आमंत्रण>>13 नवंबर को होगा तृतीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन, देश-विदेश में रह रहे प्रवासियों को मिलेगा अपनी मातृभूमि से जुड़ने का मंच>>चमोली हेलीकॉप्टर हादसे पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया गहरा शोक, दुर्घटना की जांच के दिए निर्देश>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के खेलोत्सव-2026 में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, शतरंज, टेबल टेनिस और बैडमिंटन में रोमांचक मुकाबले>>मंत्री डाॅ. रावत ने किया ऑनलाइन प्लेसमेंट सेल व ट्रेनिंग सेंटर का लोकार्पण>>श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, विठाबाई की जिंदगी को पर्दे पर उतारेंगी अभिनेत्री>>एसटीपी निर्माण एवं प्रस्तावित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, 04 नवम्बर को जनपद में आयोजित होगा गंगा उत्सव>>जनता का विश्वास मेरी सबसे बड़ी पूंजी, हर चुनौती के बावजूद सोमेश्वर के विकास के लिए करती रहूंगी कार्य- रेखा आर्या>>छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा>>प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त>>कम उम्र में भी बढ़ रही आर्थराइटिस की समस्या, नियमित योग और व्यायाम से रखें जोड़ों को स्वस्थ>>बड़ा हादसा- बदरीनाथ धाम से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, छह लोग थे सवार>>रात में जगमगाते बाजार व्यापारियों के भरोसे का प्रतीक- सीएम योगी>>विशेष दिव्यांग शिविरों में 150 दिव्यांगजनों को जारी किए गए दिव्यांगता प्रमाण पत्र>>भाबर में बड़ा हादसा: पेड़ गिरने से एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंदेश

नई दिल्ली में होने वाली नीति आयोग की बैठक में सम्मिलित होंगे मुख्यमंत्री धामी

आकाश ज्ञान वाटिका, 04 अगस्त 2022, गुरूवार, देहरादून। नीति आयोग में उत्तराखंड समेत हिमालयी राज्यों की पृथक पारिस्थितिकी एवं भौगोलिक स्थिति को ध्यान में रखकर अलग नीति बनाने पर बल दिया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 7 अगस्त 2022 को नई दिल्ली में आयोग की शासी परिषद की 7वीं बैठक में इस विषय को उठाएंगे।

नीति आयोग सभी राज्यों को ध्यान में रखकर समान रूप से केंद्रपोषित योजनाओं और नीतियों का निर्धारण करता है : मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री धामी ने बुधवार को सचिवालय में नीति आयोग के समक्ष रखे जाने वाले विषयों से संबंधित बिंदुओं पर विभागवार चर्चा की। आयोग की बैठक के एजेंडा बिंदुओं में फसल विविधीकरण एवं दलहन व तिलहन उत्पादन में आत्मनिर्भरता, विद्यालयी शिक्षा एवं उच्च शिक्षा में राष्ट्रीय शिक्षा नीति का क्रियान्वयन और शहरी प्रशासन से संबंधित योजनाओं का क्रियान्वयन शामिल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नीति आयोग सभी राज्यों को ध्यान में रखकर समान रूप से केंद्रपोषित योजनाओं और नीतियों का निर्धारण करता है। हिमालयी राज्यों को अलग दृष्टि से देखने की आवश्यकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बाबा केदारनाथ के साथ ही राज्य के अन्य धामों के प्रति विशेष आस्था है। बीते वर्ष अपनी केदारनाथ यात्रा के दौरान उन्होंने 21वीं सदी के चालू दस वर्षों को उत्तराखंड के लिए महत्वपूर्ण बताया था। इसे ध्यान में रखकर राज्य के विकास का रोडमैप तैयार किया जा रहा है।

नीति आयोग में राज्य की ईकोलाजी के साथ इकोनामी को बढ़ावा देने के प्रयासों से संबंधित बिंदुओं को भी रखा जाएगा : मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष चारधाम यात्रा में 30 लाख से अधिक श्रद्धालु अब तक आ चुके हैं। तीर्थयात्रियों एवं पर्यटकों की आवाजाही भविष्य में और बढ़ेगी। यात्रा मार्ग से जुड़े प्रमुख स्थलों की अवस्थापना सुविधाओं के विकास व सुव्यवस्थित यातायात को टनल पार्किंग की योजना आवश्यक है।

नीति आयोग में राज्य की ईकोलाजी के साथ इकोनामी को बढ़ावा देने के प्रयासों से संबंधित बिंदुओं को भी रखा जाएगा। बैठक में मुख्य सचिव डा एसएस संधु, अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम, शैलेश बगोली, एसएन पांडे, विनोद कुमार सुमन, यूकास्ट महानिदेशक प्रो दुर्गेश पंत उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!