Breaking News :
>>अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त>>देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच>>एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ>>वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान>>बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा>>तमिलनाडु में सीएम विजय की टिप्पणी को लेकर विवाद, डीएमके के ए राजा समेत तीन नेताओं पर केस>>पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी>>मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा>>पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला>>मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत>>‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल>>IND VS AFG- वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने के कारण अफगानिस्तान सीरीज से बाहर>>राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस पर पीएम मोदी ने विश्वेश्वरैया को दी श्रद्धांजलि, इंजीनियरों के योगदान को सराहा>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा>>राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन>>हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का महत्वपूर्ण आधार है-मुख्यमंत्री>>युवाओं की भागीदारी से साकार होगा विकसित भारत-2047 का संकल्प: डॉ धन सिंह रावत>>प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

भारी वर्षा के चलते सहस्रधारा में हुए भूस्खलन से मचा हड़कंप, 5 लोग हुए घायल

आकाश ज्ञान वाटिका, 04 अगस्त 2022, गुरूवार, देहरादून सहस्रधारा क्षेत्र में भारी वर्षा के बीच हुए भूस्खलन से हड़कंप मच गया। पहाड़ी से मलबा आने से तीन मकान क्षतिग्रस्‍त हो गए।। जबकि, चार मवेशी दबकर मर गए। वहीं, एक आटो भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि समय रहते तीनों मकान खाली करा लिए गए।

बुधवार शाम को सहस्रधारा क्षेत्र में भारी वर्षा हुई। इसी दौरान ब्रह्मपुरी में भूस्खलन के कारण एक पहाड़ी दरक गई। जिसका मलबा रिहायशी क्षेत्र में आ गया। भारी मात्रा में आए मलबे के नीचे तीन मकान  क्षतिग्रस्‍त हो  गए। जबकि, आसपास भी क्षति पहुंची है।

सुरकंडा माता मंदिर के पास पहाड़ी दरकने की आवाज से क्षेत्र में मचा हड़कंप

क्षेत्रवासी अनु पयाल ने बताया कि सुरकंडा माता मंदिर के पास पहाड़ी दरकने की आवाज से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। शाम का समय होने के कारण सभी लोग बाहर खुले में आ गए। हालांकि, घर और उसके साथ अंदर का सारा सामान मलबे की चपेट में आ गया।

प्रशासन की टीम ने भी नुकसान का आकलन किया

आरोप है कि पास ही कुछ लोग अवैध प्लाटिंग कर रहे हैं। जिसके लिए पहाड़ी को काटा जा रहा है। इसी वजह से पहाड़ी से भूस्खलन हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गईं। साथ ही प्रशासन की टीम ने भी नुकसान का आकलन किया। मलबे को हटाने का कार्य देर रात तक जारी रहा।

वहीं, भारी वर्षा के कारण आसपास के मार्गों पर भी मलबा आने से आवाजाही प्रभावित हुई। इधर, सहस्रधारा रोड पर कई स्थानों पर भारी वर्षा के कारण पानी बहने लगा और वाहनों की आवाजाही में रुकावट बनी।

ऋषिकेश और हरिद्वार के मध्य वाया चीला मार्ग पर स्थित बीन नदी में उफान आने से यहां यातायात को रोक दिया गया। दोनों और से फंसे लोग को नदी पार कराने के लिए ट्रैक्टर ट्राली की मदद ली गई। जनपद पौड़ी गढ़वाल के यमकेश्वर प्रखंड में वर्षा के कारण छोटे नदी और नालों में आने वाला पानी बीन नदी में मिल जाता है।

ऋषिकेश में भी चंद्रभागा नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया

बीती मंगलवार की रात हरिद्वार से ऋषिकेश आ रही एक कार नदी के उफान में फंस गई थी। एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कर कार सहित तीन लोग को सकुशल बाहर निकाला था। बुधवार की सुबह बीन नदी में फिर से उफान आ गया। पिछली घटना से सबक लेते हुए लक्ष्मण झूला पुलिस की ओर से बैराज पुलिस पिकेट और चीला पुलिस चौकी को अलर्ट कर दिया गया।

थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह कुंवर ने बताया कि नदी में अचानक पानी बढ़ जाने के कारण यहां यातायात रोक दिया गया था। नीलकंठ महादेव मंदिर में आने वाले श्रद्धालु इस मार्ग के जरिया आवागमन करते हैं। स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में इसी मार्ग से जाते हैं। जिन्हें पुलिस की ओर से रोक दिया गया।

स्थानीय लोग जो नदी के दोनों और फंसे हुए थे उन्हें ट्रैक्टर ट्राली की मदद से नदी पार कराया गया। ऋषिकेश में भी चंद्रभागा नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक ऋषिकेश में गंगा चेतावनी रेखा से 90 सेंटीमीटर नीचे बह रही है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!