Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
देश

एक्टर मिथिलेश चतुर्वेदी का निधन, लखनऊ से था खास रिश्‍ता

मिथिलेश चतुर्वेदी लंबे समय से टीवी और बालीवुड से जुड़े हुए थे।

आकाश ज्ञान वाटिका, 04 अगस्त 2022, गुरूवार, लखनऊ। बालीवुड और टीवी इंडस्ट्री के लिए एक दु:ख भरी खबर सामने आई है। अभिनेता मिथिलेश चतुर्वेदी का अब हमारे बीच नहीं रहे। उन्होंने तीन अगस्त को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्‍पताल में अंतिम सांस ली। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मिथिलेश चतुर्वेदी पिछले काफी दिनों से हार्ट की बीमारी से जूझ रहे थे। वे कुछ दिनों के लिए लखनऊ में आकर अपने निवास स्‍थान पर भी रुके थे। 

मिथिलेश चतुर्वेदी लंबे समय से टीवी और बालीवुड से जुड़े हुए थे। उन्होंने ‘कोई मिल गया’, सनी देओल के साथ ‘गदर एक प्रेम कथा’, ‘सत्या’, ‘बंटी और बबली जैसी फिल्मों में काम किया था। इसके साथ ही फिल्म सलमान की फिल्म रेडी में उनकी भूमिका को काफी सराहा गया। इस फिल्म में वो सलमान खान के बड़े चाचा बने थे।

मिथिलेश चतुर्वेदी के निधन की पुष्टि उनके दामाद आशीष चतुर्वेदी ने सोशल मीडिया पर की है। आशीष चुतर्वेदी ने फेसबुक पर मिथिलेश की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, “आप दुनिया के सबसे अच्छे पिता थे, आपने मुझे दामाद नहीं बल्कि एक बेटे के तरह अपना प्रेम दिया, भगवान आपकी आत्मा को शांति प्रदान करे।”

मिथिलेश चतुर्वेदी ने अपना बालीवुड डेब्यू 1997 में आई ‘भाई भाई’ से किया था। उन्होंने 2020 में आई सीरीज स्कैम 1992 से अपना डिजिटल डेब्यू किया था। फिलहाल मिथिलेश बांछड़ा फिल्म पर काम कर रहे थे। इसके अलावा वह थिएटर में भी काफी एक्टिव थे। उन्होंने प्रेम तिवारी, बंसी कौल, दीना नाथ, उर्मिल थपलियाल और अनुपम खेर के डायरेक्ट किए हुए नाटकों में काम किया था।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मिथिलेश अपकमिंग वेब शो ‘तल्ली जोड़ी’ में भी नजर आने वाले हैं। हाल ही में उन्हें टीवी शो पटियाला बेब्स में अहम भूमिका निभाते हुए देखा गया था। मिथिलेश चतुर्वेदी दशकों से मनोरंजन उद्योग में हैं। उन्होंने ऋतिक रोशन के साथ कोई मिल गया, सनी देओल के साथ गदर एक प्रेम कथा, सत्या, बंटी और बबली, क्रिश, ताल, रेडी, अशोका और फिजा सहित कई अन्य बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मिथिलेश ने मनिनी दे के साथ तल्ली जोड़ी नाम से एक वेब सीरीज भी हासिल की थी। पिछले साल खबर आई थी कि इस एक्टर को कई अपकमिंग सीरीज के लिए भी चुना गया था। हालांकि, ये का खुलासा नहीं किया हुआ है कि ये सीरीज कौन सी हैं। 

सोशल मीडिया पर मिथिलेश चतुर्वेदी की मौत की खबर आग की तरह फैल गई। उनके तमाम चाहने वाले उनकी तस्वीरें और फिल्मों के बारे में पोस्ट करके उन्हें याद कर रहे हैं। मिथिलेश चतुर्वेदी का जन्म 15 अक्टूबर 1954 में हुआ। वह लखनऊ के रहने वाले हैं। यहीं से उन्होंने अपनी पढ़ाई की और फिर करियर के लिए उन्होंने थिएटर को चुना। उन्होंने थिएटर के बाद टीवी और फिर फिल्मों की ओर रुख किया। 

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.