Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंदेश

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा, “देश की आन-बान-शान की रक्षा को घर-घर फहरायें तिरंगा”

यह हमारे लिए प्रसन्नता की बात है कि द्रोपति मुर्मू देश में अनुसूचित जनजाति की पहली महिला राष्ट्रपति बनी हैं : महाराज

आकाश ज्ञान वाटिका, 04 अगस्त 2022, गुरूवार, उत्तरकाशी। प्रदेश के संस्कृति, धर्मस्व, पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण एवं जलागम मंत्री सतपाल महाराज ने जनपद भ्रमण के दूसरे दिन अपने दौरे की शुरूआत काशीविश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ की। उन्होंने विभिन्न स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर “हर घर तिरंगा” अभियान को सफल बनाने की अपील की।

प्रदेश के संस्कृति, धर्मस्व, पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण एवं जलागम मंत्री सतपाल महाराज ने गुरूवार को अपने दौरे की शुरूआत काशीविश्वनाथ मंदिर में दर्शन और पूजा अर्चना करने के साथ की। इस अवसर पर कैबिनेटमं त्री सतपाल महाराज ने भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से कहा कि अपने देश की आन बान और शान की रक्षा के लिए घर-घर तिरंगा फहराकर “हर घर तिरंगा अभियान” को सफल बनायें। उन्होंने जनता से आग्रह किया कि जब महामहिम राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू का ऑफिशियल चित्र आ जाए तो उसे ढोल-दमाऊँ बजाते हुए बड़े हर्ष और उल्लास के साथ पंचायत भवनों में लगायें।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि यह हमारे लिए प्रसन्नता की बात है कि द्रोपति मुर्मू देश में अनुसूचित जनजाति की पहली महिला राष्ट्रपति बनी हैं। इससे स्पष्ट है कि देश में आखिरी पायदान पर खडे़ है व्यक्ति को भी आज सर्वोच्च पद पर बैठने का अवसर मिल रहा है।

जनपद भ्रमण के दौरान कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने पार्किंग और कूड़ा निस्तारण की समस्याओं को देखते हुए कहा कि शीघ्र ही कूड़े के निस्तारण के लिए मशीनें लगाई जायेगी और पंचायत स्तर पर जगह-जगह वैक्यूम क्लीनर भी दिए जायेंगे।
कैबिनेट मंत्री महाराज ने कहा कि हमारी सरकार ग्राम सभाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। न्याय पंचायत स्तर पर दीनदयाल मिनी सचिवालय की स्थापना कर एकल खिड़की सिस्टम किया जाएगा। उन्होने कहा जादूंग और नीलांग वैली में जहाँ भी हम पर्यटन को बढ़ा सकते हैं उसके लिए प्रयास किए जायेंगे।

इस मौके पर गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान, भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश चौहान, जिलाधिकारी सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!