Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
कारोबार

शेयर बाजार ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार सेंसेक्स 64068, निफ्टी 19076 पर खुला

नई दिल्ली। शेयर बाजार ने आज फिर इतिहास रच दिया है। सेंसेक्स पहली बार 64,068 के स्तर पर खुला। वहीं, निफ्टी भी इतिहास रचते हुए 19076 के रिकॉर्ड स्तर से कारोबार की शुरुआत की। सेंसेक्स का पिछला ऑल टाइम हाई 64050 और निफ्टी 19011 था, जो 28 जून को बना था।

बाजार रिकॉर्ड तोड़ शुरुआत के बाद इतिहास रचते हुए अब सेंसेक्स 428 अंकों की उछाल के साथ 64343 पर पहुंच गया है। जबकि, निफ्टी 116 अंकों की बढ़त के साथ 19088 के स्तर पर है। निफ्टी मेटल को छोड़ सभी सेक्टोरल इंडेक्स में तेजी है। निफ्टी बैंक, ऑटो, फाइनेंशियल सर्विसेज, एफएमसीजी, आईटी, फार्मा, पीएयू बैंक, प्राइवेट बैंक समेत सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान पर हैं।

सेंसेक्स पर शुरुआती कारोबार में पावरग्रिड के शेयर में सबसे ज्यादा 3.82 फीसदी उछाल के साथ कारोबार हो रहा था। इसी तरह एशियन पेंट्स, इन्फोसिस, टाटा मोटर्स, टाइटन, एनटीपीसी, एचडीएफसी बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, विप्रो, लार्सन एंड टुब्रो, इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस, टेक महिंद्रा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एसबीआई, हिन्दुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड, आईटीसी, एचडीएफसी, टीसीएस और बजाज फिनजर्व के शेयर में बढ़त के साथ कारोबार हो रहा था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!