Breaking News :
>>मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना>>1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद>>विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह>>रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट>>विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी>>लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन>>फ्लाइट रिशेड्यूल के बाद यात्री को बोर्डिंग से रोकना इंडिगो को पड़ा भारी, आयोग ने 67,713 रुपये देने के दिए आदेश>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का दूसरा गाना ‘वन सन, वन मून’ हुआ रिलीज>>आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का उपचार नहीं होने दिया जाएगा प्रभावित- डीएम>>नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, जांच के लिए SIT गठित>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं>>एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक>>उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू>>विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के निर्देश>>जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की
मनोरंजन

शाहरुख खान विदेशी बॉक्स ऑफिस पर छाए, 1 साल में 1,000 करोड़ कमाने वाले इकलौते भारतीय

शाहरुख खान ने पिछले साल करीब 5 साल बाद अपनी फिल्म के साथ वापसी की थी। उनकी वापसी ऐसी धमाकेदार रही कि वह साल भर सिनेमाघरों में राज करते रहे।पहले पठान से उन्होंने कई रिकॉर्ड बनाए और 7 महीने के अंदर अपनी ही फिल्म जवान से उन्हें तोड़ दिया।भारत ही नहीं, शाहरुख पिछले साल विदेशी बॉक्स ऑफिस पर भी छाए रहे। विदेशी बॉक्स ऑफिस पर 1,000 करोड़ की कमाई करने वाले पहले भारतीय अभिनेता बन गए हैं।

बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड के अनुसार, शाहरुख 1 साल में विदेशी बॉक्स ऑफिस पर 1,000 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाने वाले इकलौते भारतीय अभिनेता बन गए हैं।इस आंकड़े की बराबरी करना, किसी भी अन्य अभिनेता के लिए बड़ी चुनौती होगी।पिछले साल आईं उनकी फिल्में पठान, जवान और डंकी ने कुल 12 करोड़ डॉलर (लगभग 1,000 करोड़ रुपये) कमाए हैं।विदेशी बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने के मामले में शाहरुख की पठान शीर्ष पर है। शाहरुख की फिल्म पठान पिछले साल गणतंत्र दिवस के मौके पर आई थी।
रिपोर्ट के अनुसार, इस फिल्म ने विदेशी बॉक्स ऑफिस पर करीब 407 करोड़ रुपये कमाए थे।सितंबर में आई जवान का भी जलवा देखने को मिला था। इस फिल्म ने विदेशी बॉक्स ऑफिस पर 402 करोड़ रुपये कमाए थे।शाहरुख की हालिया फिल्म डंकी सिनेमाघरों में अभी जारी है। यह फिल्म अब तक करीब 191 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है।

निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की फिल्म पठान में शाहरुख ने एक देशभक्त जासूस का किरदार निभाया था। फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण नजर आई थीं।इसके बाद 7 सिंतबर को निर्देशक एटली की फिल्म जवान आई थी, जिसमें एक बार फिर उन्होंने देशभक्ति का तडक़ा लगाया था।राजकुमार हिरानी की फिल्म डंकी 21 दिसंबर को रिलीज हुई थी। इस फिल्म के जरिए उन्होंने विदेश जाने के अवैध तरीके और कानूनी दांवपेंच के दर्द को बयां किया था।

इसके साथ रिकॉर्ड के साथ शाहरुख और उनकी फिल्म विदेशी बॉक्स ऑफिस पर कमाने वाली शीर्ष फिल्में बनी हुई हैं।इस सूची में पठान नंबर 1 और जवान नंबर 2 पर स्थित है।तीसरे स्थान पर आमिर खान की दंगल है जिसने करीब 250 करोड़ रुपये कमाए हैं।चौथे स्थान पर रणबीर कपूर की एनिमल है, जो बॉक्स ऑफिस पर 249 करोड़ रुपये कमा चुकी है।इसके बाद 236 करोड़ रुपये के साथ दीपिका की पद्मावत का नाम है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!