Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

कैंट विधानसभा से हरबंस कपूर के राजनीतिक उत्तराधिकारी की दौड़ में वरिष्ठ नेता जोगेन्द्र पुंडीर की दावेदारी सबसे मजबूत

जनता की सेवा के लिए राजनीति में आया हूँ, मेरा तन-मन-धन आज जनमानस के लिए समर्पित है : जोगेन्द्र पुण्डीर

आकाश ज्ञान वाटिका, 24 दिसम्बर, 2021, शुक्रवार, देहरादून। हरबंस कपूर उत्तराखंड के एकमात्र अजेय विधायक रहे। जब से उन्होंने जीतना शुरू किया तो पीछे मुड़कर नहीं देखा। जब भाजपा का झंडा थामने वाला कोई नहीं था, तब ये विधायक बन गए थे। यह सीट 2008 परिसीमन के अस्तित्व में आने के बाद भी हरबंस कपूर का गढ़ रही है। साल 2012 में पूर्व स्पीकर रहे हरबंस कपूर ने भाजपा से अगुवाई की तो कांग्रेस का झंडा लहराने देवेंद्र सिंह सेठी आये। कांग्रेस ने भाजपा दिग्गज को पछाड़ने की पुरजोर कोशिश की पर भाजपा विधायक हरबंस कपूर को हिला नहीं पाए। नतीजे में 5095 वोटों से भाजपा विधायक ने जीत दर्ज की। साल 2017 में इस सीट पर कांग्रेस ने अपने प्रवक्ता और कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना पर दांव खेला। जिसमें उन्हें फिर से नाकामी हाथ लगी। जनता ने अपने विधायक का साथ न छोड़ा और 56.99 वोट प्रतिशत जीत के साथ हरबंस कपूर ने आठवीं बार विधायक के तौर पर शपथ ली। लगातार आठ बार की जीत यह बताने के लिए काफी है कि जनता के बीच उनकी पकड़ कितनी मजबूत हरबंस कपूर के अकास्मिक निधन के बाद अब उनके राजनीतिक उत्तराधिकारी की खोज शुरू हो गई है। भाजपा के लिए सत्ता में बने रहने के लिए एक-एक सीट महत्वपूर्ण हैं। ऐसे में अजेय रही सीट पर सबसे मजबूत दावेदार की खोज पार्टी ने शुरू की गई है।

जोगेन्द्र पुण्डीर का दावा सबसे मजबूत
हरबंश कपूर के परिवार से लेकर क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहे नेताओं पर पार्टी संगठन व हाईकमान की नजरें हैं। भाजपा सूत्रों की माने तो सभी दावेदारों में जो नाम सबसे मजबूत है वह वरिष्ठ नेता जोगेन्द्र पुंडीर का। वरिष्ठ भाजपा नेता जोगेन्द्र पुडींर 30 से अधिक सालों से देहरादून व कैंट सीट पर सक्रिय हैं। संगठन में विभिन्न पदों पर रहे जोगेंन्द्र पुंडीर समाज के बीच लगातार हर जरूरतमंद के साथ दिखने वाला चेहरा है। कैंट विधानसभा में जब अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर आम जनता से बात की गई तो सभी ने एक शुर में कहा जोगेन्द्र सिंह पुण्डीर हर जरूरतमंद के साथ खड़े नजर आते हैं। वह लगातार पूरी ईमानदारी, निष्ठा और निस्वार्थ भाव से सामाजिक क्षेत्र में लोगों की सेवा कर रहे हैं।

जोगेन्द्र पुडीर ने बताया कि सन् 1988 में भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की और संघ के मार्गदर्शक पर चलते हुए विभिन्न पदों के दायित्व और कार्यभार का निर्वहन किया। वे समय-समय पर भारतीय जनता पार्टी में विभिन्न पदों पर रहे। वहीं जैसे उत्तराखंड आंदोलन से लेकर भाजपा के विभिन्न मुहिम का भी हिस्सा रहे और दल का नेतृत्व किया। वर्तमान में उपाध्यक्ष किसान मोर्चा उत्तराखंड बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य और किसान मोर्चा में अपनी सेवायें पार्टी को निरंतर दे रहे हैं। जोगेन्द्र पुडींर का कहना है कि पार्टी उन्हें मौका देगी तो वह इस सीट की अजेयता बरकरार रहेंगे। जनता की सेवा के लिए राजनीति में आया हूँ, मेरा तन-मन-धन आज जनमानस के लिए समर्पित है।

देहरादून कैंट विधानसभा सीट पर मतदाताओं की बात करें, तो देहरादून कैंट विधानसभा सीट में 1 लाख 31 हज़ार 808 वोटर हैं. जिसमें से 65,558 पुरुष हैं और 66250 महिलाएं हैं।

विधानसभा कैंट की 5 बड़ी समस्यायें जिनको दूर करने का दावा जोगेन्द्र पुडींर कर रहे हैं :
➤ क्षेत्र में सड़कों का चौड़ीकरण और लिंक मार्गाें का सुदृढ़ीकरण
➤ ट्रैफिक जाम
➤ नालों में जल भराव और गंदगी
➤ कई क्षेत्रों में संपर्क मार्गों की खस्ताहाल स्थिति
➤ अतिक्रमण

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.