Breaking News :
>>कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा की, चाय की ब्रांडिंग और किसानों के लंबित भुगतान शीघ्र जारी करने के दिए निर्देश>>प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) बनी उत्तराखंड समेत देश के गरीब के लिए संजीवनी : डॉ. नरेश बंसल>>कृषि मंत्री जोशी ने ली रेशम विभाग की विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी, दिए अहम निर्देश>>आजादी के जश्न में रंगेगा देहरादून, परेड ग्राउंड में गूंजेगा राष्ट्रगान>>गुंडा एक्ट में जिलाबदर किये गए अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने मालन, सुखरौ एवं खोह नदियों का किया निरीक्षण>>मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन-1905 पर जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश>>अजिंक्य रहाणे ने क्रिकेट को कहा अलविदा, सभी प्रारूपों से संन्यास का किया ऐलान>>‘रामायण’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, रावण के अवतार में यश ने बटोरी सुर्खियाँ>>स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की तैयारियाँ तेज>>एचआईवी/एड्स मुक्त देहरादून का संकल्प, रोकथाम से उपचार तक कसेगा प्रशासन का शिकंजा>>राज्य में शत-प्रतिशत लागू होंगे एनईपी-2020 के प्रावधान : डाॅ. धन सिंह रावत>>देहरादून के भविष्य को आकार देने उमड़ रही जनता, महायोजना-2041 पर दूसरे चरण की सुनवाई में बढ़ी भागीदारी>>देहरादून पुलिस का त्वरित एक्शन, 24 घंटे में बुलेट चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार>>लोकसभा में नकल विरोधी संशोधन विधेयक पारित होने पर मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री का जताया आभार>>मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर SIR पर की समीक्षा>>कांवड़ यात्रा के दौरान SDRF की त्वरित कार्रवाई, कांगड़ा घाट पर गंगा में डूब रहे कांवड़िये को सकुशल बचाया>>सेलाकुई में चोरी और वाहन चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार>>सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध जनभागीदारी से चलाना होगा प्रभावी अभियान- मुख्यमंत्री>>सिर्फ हेल्दी खाना नहीं, सही समय पर खाना भी है जरूरी, जानिए पूरे दिन का परफेक्ट डाइट शेड्यूल
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

देहरादून बार एसोसिएशन ने कोरोना काल में जान गंवाने वाले अधिवक्ताओं व उनके परिजनों को दी श्रद्धांजलि

इस साल नहीं मनाया अपना वार्षिक उत्सव

आकाश ज्ञान वाटिका, 24 दिसम्बर, 2021, शुक्रवार, देहरादून। देहरादून बार एसोसिएशन द्वारा कोरोना काल में जान गंवाने वाले अधिवक्ताओं और उनके परिजनों को आज भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। न्यायालयों में कल 25 दिसंबर से एक सप्ताह का शीतकालीन अवकाश है। न्यायालयों में आज अंतिम कार्यदिवस के दिन देहरादून बार एसोसिएशन द्वारा धूमधाम के साथ वार्षिक उत्सव का आयोजन किया जाता है। लेकिन इस बार कोरोनाकाल में अधिवक्ताओं व उनके परिजनों द्वारा बड़ी संख्या में जान गंवाने के कारण वार्षिक उत्सव का आयोजन नहीं किया गया।

कोराना महामारी में 35 अधिवक्ताओं सहित कोर्ट परिसर में कार्यरत कर्मचारियों के लगभग 250 परिजन व असमय काल के गाल में समा गये। उनकी याद में आज देहरादून कोर्ट परिसर में एक श्रद्धांजलि का आयोजन किया गया। सभी दिवंगत आत्माओं को मोमबत्ती जला कर श्रद्धांजलि अर्पित दी गई। श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता कर रहे बार एसोएिशन के अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल ने दिवंगत अधिवक्ताओं के जीवन परिचय, बार हित में किए उनके कार्य व उपलब्धियों से अवगत कराया। इससे पूर्व सभी पदाधिकारियों और वकीलों ने दिवंगत अधिवक्ताओं को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी।

इस मौके पर बार एसोएिशन के अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल अधिवक्ताओं ने कहा सरकार हमेशा वकीलों की अनदेखी करती है। सरकार से अपील है कि वकीलों व उनके परिवारों के हित को ध्यान में रखते हुए इनके लिए ग्रुप इंश्योरेंस व हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम लागू की जाए। साथ ही उन्होंने वकीलों की सुरक्षा को लेकर ठोस कानून बनाने सहित अन्य मांगों को भी उठाया।

श्रद्धांजलि सभा में कार्यकारिणी के अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल, सचिव अनिल कुकरेती, उपाध्यक्ष राजीव अग्रवाल, सह सचिव अमित डंगवाल, ऑडिटर अल्पना जग्गी, लाइब्रेरियन ललित भंडारी सहित अनिल कुमार, अरूण खन्ना, पंकज भंडारी, प्रियंका रानी, बार कांउसिल के सदस्य राकेश गुप्ता, राजवीर बिष्ट, योगेन्द्र तोमर, एंव अन्य अधिवक्ता गण व गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!