Breaking News :
>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश>>त्योहारी सीजन से पहले मिठाई-डेयरी दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल>>जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 140 फरियादियों की शिकायतें, कई मामलों का मौके पर किया निस्तारण>>अगले वर्ष से रक्षाबंधन के 15 दिन पूर्व शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’- मुख्यमंत्री>>रक्षाबंधन पूर्व कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग>>पर्वतीय गांवों में स्वास्थ्य-शिक्षा मजबूत होगी तो रुकेगा पलायन- दिनेश अग्रवाल>>पौड़ी में जनता मिलन में 50 शिकायतों की सुनवाई, डीएम ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>राज्य स्थापना दिवस तक रोपवे परियोजनाओं के कार्य धरातल पर दिखें — मुख्यमंत्री>>जनसुनवाई में 20 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण>>चीनी की जमाखोरी और कालाबाजारी पर शिकंजा, पौड़ी में 11 टीमों ने की छापेमारी>>ऑनलाइन प्राप्त खतौनी को विभाग अस्वीकार न करें – जिलाधिकारी>>विकासनगर में चोरी की बाइक 24 घंटे में बरामद, आरोपी गिरफ्तार>>हरिद्वार पुलिस की महिला खिलाड़ियों का जलवा, कुश्ती-आर्म रेस्लिंग में जीते 9 पदक>>कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार में पूरा होगा PNG नेटवर्क, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश>>बार-बार थकान और सुस्ती को न समझें सामान्य, हो सकता है इस बीमारी का संकेत>>आम आदमी की रसोई पर महंगाई की मार, 65 रुपये किलो तक पहुंचे प्याज के दाम
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 दिसंबर को इकाना स्टेडियम में विद्यार्थियों को वितरित करेंगे स्मार्ट फोन और टैबलेट

आकाश ज्ञान वाटिका, 24 दिसम्बर, 2021, शुक्रवार, लखनऊ। क्रिसमस के मौके पर सरकार विद्यार्थियों को बड़ा पुरस्कार देने जा रही है। पचास हजार से अधिक विद्यार्थियों को 25 दिसंबर को इकाना स्टेडियम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्मार्ट फोन और टैबलेट वितरित करेंगे। कार्यक्रम को लेकर प्रशासन तैयारियों में जुटा है। प्रदेश के सभी जिलों से विद्यार्थी कार्यक्रम में शामिल होंगे। लखनऊ के करीब 130 संस्थानों के विद्यार्थी समारोह में भाग लेंगे। उच्‍च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, स्वास्थ्य शिक्षा, वोकेशनल ट्रेनिंग, स्किल ट्रेनिंग, आइटीआइ आदि के विद्यार्थियों को कार्यक्रम में स्मार्ट फोन या टैबलेट वितरित किया जाएगा। अभ्युदय योजना के तहत प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों को भी टैबलेट दिया जाएगा।

गुरुवार को जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने इकाना स्टेडियम का निरीक्षण किया और तैयारियों को लेकर अफसरों और स्टेडियम प्रबंधन से बात की। डीएम ने कहा कि ठंड को देखते हुए विद्यार्थियों को असुविधा नहीं हो। इसके अलावा यातायात को लेकर भी अफसरों से चर्चा की गई। प्रदेश भर से विद्यार्थी आ रहे हैं, इसलिए बड़ी संख्या में वाहन भी स्टेडियम के आसपास जमा होंगे।

उत्तर प्रदेश सरकार युवाओं को तकनीक के मामले में दक्ष बनाने के लिए प्रयासरत है, इसके लिए युवाओं को मुफ्त मोबाइल और टैबलेट देने की घोषणा की थी। इस योजना का शुभारंभ 25 दिसंबर को हो रहा है। मुख्यमंत्री 60 हजार मोबाइल व 40 हजार टैबलेट का वितरण कर सकते हैं। हालांकि विभागीय अधिकारियों ने तय संख्या उजागर नहीं की है। इतना ही नहीं पहली बार इतनी बड़ी संख्या में एक साथ युवाओं को मुफ्त स्मार्ट फोन और टैबलेट दिया जा रहा है

जिलों में स्मार्ट फोन और टैबलेट वितरण के लिए भंडारण स्थलों को चिन्हित किया जा रहा है। इन भंडारण स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे व पुलिस सुरक्षा का इंतजाम होगा। डीएम की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय कमेटी स्मार्ट फोन और टैबलेट बंटवाने का काम कराएगी। किस छात्र को किस आईएमईआई नंबर या सीरियल नंबर का टैबलेट या स्मार्ट फोन मिलेगा, यह पहले से तय कर दिया गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!