Breaking News :
>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश>>त्योहारी सीजन से पहले मिठाई-डेयरी दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल>>जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 140 फरियादियों की शिकायतें, कई मामलों का मौके पर किया निस्तारण>>अगले वर्ष से रक्षाबंधन के 15 दिन पूर्व शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’- मुख्यमंत्री>>रक्षाबंधन पूर्व कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग>>पर्वतीय गांवों में स्वास्थ्य-शिक्षा मजबूत होगी तो रुकेगा पलायन- दिनेश अग्रवाल>>पौड़ी में जनता मिलन में 50 शिकायतों की सुनवाई, डीएम ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>राज्य स्थापना दिवस तक रोपवे परियोजनाओं के कार्य धरातल पर दिखें — मुख्यमंत्री>>जनसुनवाई में 20 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण>>चीनी की जमाखोरी और कालाबाजारी पर शिकंजा, पौड़ी में 11 टीमों ने की छापेमारी>>ऑनलाइन प्राप्त खतौनी को विभाग अस्वीकार न करें – जिलाधिकारी>>विकासनगर में चोरी की बाइक 24 घंटे में बरामद, आरोपी गिरफ्तार>>हरिद्वार पुलिस की महिला खिलाड़ियों का जलवा, कुश्ती-आर्म रेस्लिंग में जीते 9 पदक>>कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार में पूरा होगा PNG नेटवर्क, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश>>बार-बार थकान और सुस्ती को न समझें सामान्य, हो सकता है इस बीमारी का संकेत>>आम आदमी की रसोई पर महंगाई की मार, 65 रुपये किलो तक पहुंचे प्याज के दाम
उत्तराखण्ड

विधानसभा चुनाव में मतदान के लिए निर्वाचन आयोग ने एक घंटे का समय बढ़ाया

आकाश ज्ञान वाटिका, 24 दिसम्बर 2021, शुक्रवार, देहरादून। उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव में मतदान के लिए निर्वाचन आयोग ने एक घंटे का समय बढ़ाया है। विषम भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुशील चन्द्रा ने पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी।

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव होने में बस कुछ ही दिनों का वक्त बचा हुआ है। ऐसे में मुख्य निर्वाचन आयुक्त तैयारियों का जायजा लेने के लिए उत्तराखंड के दौरे पर हैं। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि उत्तराखंड में मतदान के लिए एक घंटा अतिरिक्त समय दिया गया है। अब सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा। उन्होने ये भी बताया कि 100 बूथ की जिम्‍मेदारी महिला कर्मचारियों को सौंपी जाएंगी। रैलियों के लिए 601 मैदान चिहिनत किए गए हैं। कोविड संक्रमण रोकथाम की जिम्मेदारी आपदा प्रबंधन और स्वास्थ्य विभाग को सौंपी गई है।

विदित रहे कि गुरुवार को भारत निर्वाचन आयोग की एक उच्च स्तरीय टीम मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुशील चंद्रा के नेतृत्व में देहरादून पहुंची। टीम में निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार व अनूप पांडेय भी शामिल हैं। राज्य की मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने सभी का स्वागत किया। आयोग की टीम ने सबसे पहले एक होटल में राजनीतिक दलों के साथ बैठक की।

आयोग की टीम से मुलाकात के दौरान भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सीमा से सटे क्षेत्रों में कई व्यक्तियों ने दोनों राज्यों की मतदाता सूची में नाम दर्ज करा रखा है। इससे फर्जी मतदान की संभावना रहती है। उन्होंने इन स्थानों पर एक ही चरण में मतदान कराने का सुझाव दिया। भाजपा ने चुनावी रैली में पांच से अधिक वाहनों को शामिल न करने के आयोग के निर्देशों पर आपत्ति जताई।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!