Breaking News :
>>‘हाउस ऑफ़ स्वाशा’ की सह-संस्थापिका स्वाति खंडूरी डिमरी ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से की शिष्टाचार भेंट>>आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश>>पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या हुए बाहर>>काशीपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, कार से भारी मात्रा में अवैध हथियार और 237 कारतूस बरामद>>‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में छाई आलिया भट्ट>>मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत>>प्रदेश में कूड़ा प्रबंधन के लिए 500 नए वाहन दिए जाएंगे>>SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से किया सकुशल रेस्क्यू>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा वार, कुल्हान और चन्द्रवनी में चार भवन सील>>विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 1882 मतदेय स्थलों पर घर-घर पहुँच रहे बीएलओ>>देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत, 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू>>मोदी सरकार के 12 साल : मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ अभूतपूर्व विस्तार>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो क्लिप का किया अनावरण>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 221 अभ्यर्थियों को बाँटे नियुक्ति पत्र>>कैबिनेट मंत्री महाराज की छवि को नुकसान पहुँचाने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाही>>देहरादून के दून विहार में नई स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा>>फीफा विश्व कप 2026 का काउंटडाउन शुरू, 11 जून से होगा आगाज>>फायरिंग केस में खान सर को बड़ी राहत, पटना सिविल कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ

मुख्यमंत्री धामी ने कोविड-19 से सम्बन्धित बचाव कार्यों की समीक्षा की

सभी प्रभारी मंत्री जनपदों का भ्रमण कर लेंगे स्थिति का जायजा।
इस संबंध में 31 दिसम्बर को आयोजित होगी उच्च स्तरीय बैठक।
अधिकारियों को दिये स्थिति की नियमित समीक्षा के निर्देश।

आकाश ज्ञान वाटिका, 24 दिसम्बर, 2021, शुक्रवार, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को देर सायं सचिवालय में कैबिनेट बैठक के बाद कोविड-19 ओमीक्रॉन वेरिएंट के बचाव से सम्बन्धित व्यवस्थाओं की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने सभी प्रभारी मंत्रियों से जनपदों का भ्रमण कर इस सम्बन्ध में स्थिति का जायजा लेने को कहा।

मुख्यमंत्री ने इस संबंध में जनपदों से समीक्षा के बाद 31 दिसम्बर को उच्च स्तरीय बैठक आयोजित किये जाने के भी निर्देश दिये हैं। साथ ही अधिकारियों को इस सम्बन्ध में निरंतर स्थिति की समीक्षा करने के भी निर्देश दिये हैं।

इस सम्बन्ध में सचिव स्वास्थ्य डा. पंकज कुमार पाण्डेय ने बताया कि कि राज्य में कोविड-19 उपचार हेतु कुल 27186 आइसोलेशन बेड उपलब्ध हैं। राज्य में कुल 13674 ऑक्सीजन सपोर्ट बेड उपलब्ध है, जिनमें से आवश्यकता पड़ने पर कोविड-19 के उपचार हेतु 6572 ऑक्सीजन सपोर्ट बेड आरक्षित किये गये हैं। राज्य में कुल 2113 आई.सी.यू. बेड उपलब्ध है, जिनमें से आवश्यकता पड़ने पर कोविड-19 के उपचार हेतु 1655 आई0सी0यू0 बेड आरक्षित किये गये हैं। राज्य में कुल 1451 वेंटिलेटर उपलब्ध है, जिनमें से आवश्यकता पड़ने पर कोविड-19 के उपचार हेतु 1016 वेंटिलेटर आरक्षित किये गये हैं। राज्य में कुल 532 एम्बुलेंस उपलब्ध हैं। प्रदेश में कुल 22420 ऑक्सीजन सिलेण्डर, 9828 ऑक्सीजन कॉन्सेनट्रेटर, 71 ऑक्सीजन जनरेशन प्लान्ट कार्यशील है। इसके अतिरिक्त 17 ऑक्सीजन जनरेशन प्लान्ट स्थापना का कार्य गतिमान हैं।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल, सुबोध उनियाल, डॉ० धन सिंह रावत, स्वामी यतीश्वरानंद, मुख्य सचिव डॉ० एस.एस. संधु, अपर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन, सचिव अमित नेगी, सचिव शैलेश बगोली, पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार आदि उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!