Breaking News :
>>खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में दिलाएगी नई पहचान : रेखा आर्या>>रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ की धूम, एडवांस बुकिंग में दुनियाभर से 40 करोड़ रुपये के पार पहुंची कमाई>>सामान्य ब्लड टेस्ट रिपोर्ट को न समझें पूरी सेहत की गारंटी, कई गंभीर बीमारियां रह सकती हैं छिपी>>एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई : धौरण रोड और सहस्त्रधारा रोड पर अवैध निर्माण सील>>चुंगी बड़ेथी में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, केबिन में फंसे चालक को SDRF ने रेस्क्यू कर बचाया>>एसजीआरआर खेलोत्सव-2026 में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट का दबदबा क्रिकेट और बास्केटबॉल में जीते खिताब>>श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात>>मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण>>यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, जेलेंस्की ने अमेरिका से की जल्द आपूर्ति की मांग>>मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग>>काशी को मिली तीन नई रेल सेवाओं की सौगात, दिल्ली से प्रयागराज तक सफर होगा आसान>>मनीषा भांबरी ने रचा इतिहास, विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक>>बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानें उड़ता तीर, प्रहार और दृश्यम 3 का हाल>>कम उम्र में बढ़ रहा डायबिटीज का खतरा, नींद की कमी से लेकर तनाव तक ये आदतें बढ़ा सकती हैं ब्लड शुगर>>उत्तराखंड में राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया वर्ष 2030 तक ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ के निर्माण का सामूहिक संकल्प>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग>>उत्तराखंड पुलिस के 8 उपनिरीक्षक बने दलनायक, पुलिस मुख्यालय ने जारी किए पदोन्नति आदेश>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिक्षाविद् ललित मोहन जोशी को प्रदान किया ‘देवभूमि विकास सम्मान 2026’>>कुंभ-2027 के लिए एनवायरमेंट बाबा ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को दिया आमंत्रण>>13 नवंबर को होगा तृतीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन, देश-विदेश में रह रहे प्रवासियों को मिलेगा अपनी मातृभूमि से जुड़ने का मंच
ताज़ा खबरेंदेश

सुरक्षाबलों ने कश्मीर में एक बार फिर आतंकी हमले की बड़ी योजना को किया नाकाम

तीन आतंकी सुरक्षाबलों की घेराबंदी में फंसे

आकाश ज्ञान वाटिका, 10 अगस्त 2022, बुधवार, श्रीनगर। सुरक्षाबलों ने एक बार फिर कश्मीर में आतंकी हमले की बड़ी योजना को नाकाम बना दिया है। स्वतंत्रता दिवस पर घाटी में आतंकी हमले की योजना बना रहे लश्कर-ए-तैयबा के हिट स्क्वाड द रजिस्टेंस फ्रंट के तीन आतंकियों को सुरक्षाबलों ने मध्य कश्मीर के जिला बड़गाम के वाटरहेल इलाके में घेर लिया है। दोनों ओर से गोलीबारी का सिलसिला जारी है। एडीजीपी कश्मीर विजय कुमार ने आतंकियों की घेराबंदी की पुष्टि करते हुए बताया कि घेराबंदी में टीआरएफ का सक्रिय आतंकी लतीफ राथर में शामिल है।

सुरक्षाबलों का कहना है कि जिस मकान में ये आतंकी छिपे हुए हैं, उसके आसपास दूसरे मकान भी हैं, जहां लोग रह रहे हैं। आतंकवादियों की गोलबारी के बीच आसपास रहने वाले लोगों को सुरक्षित जगहों पर ले जाने का प्रयास किया जा रहा है। सुरक्षाबलों को इस बात का भी डर है कि इस बीच आतंकी मौके का फायदा उठाकर फरार न हो जाएं। लिहाजा ड्रोन के जरिए भी आतंकी ठिकाने पर नजर रखी जा रही है।

एडीजीपी ने बताया कि लतीफ की पुलिस को काफी दिनों से तलाश थी। वह कश्मीर में कई नागरिक हत्याओं में शामिल रह चुका है। कश्मीरी हिंदू राहुल भट्ट और अमरीन भट की हत्या में भी उसी का हाथ था। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द घेराबंदी में फंसे सभी आतंकियों को मार गिराया जाएगा।

कश्मीर जोन पुलिस ने एक ट्वीट में एडीजीपी कश्मीर के हवाले से लतीफ राथर समेत तीन टीआरएफ आतंकियों को घेरने की पुष्टि भी की है। ये आतंकी एक रिहायशी इलाके में छिपे हुए हैं। एसओजी, सेना और सीआरपीएफ के जवान मुठभेड़ में शामिल हैं। हालांकि आतंकियों की फायरिंग का जवाब देने से पहले सुरक्षाबलों ने उन्हें हथियार डालने का मौका भी दिया था परंतु उन्होंने हर बार अपील का जवाब फायरिंग से दिया।

विदित रहे कि लतीफ के साथ घेराबंदी में फंसे दो अन्य आतंकी पाकिस्तानी बताए जा रहे हैं। लतीफ डार ने ही कश्मीरी हिंदू राहुल भट्ट और स्कूल अध्यापिका रजनी बाला की हत्या में अहम भूमिका निभाई थी। 26 मई को हुई कश्मीरी टीवी अभिनेता अमरीन भट के अलावा बड़गाम में बीते दिनों श्रमिकों पर हुए हमले को भी उसके ही इशारे पर अंजाम दिया गया था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!