Breaking News :
>>खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में दिलाएगी नई पहचान : रेखा आर्या>>रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ की धूम, एडवांस बुकिंग में दुनियाभर से 40 करोड़ रुपये के पार पहुंची कमाई>>सामान्य ब्लड टेस्ट रिपोर्ट को न समझें पूरी सेहत की गारंटी, कई गंभीर बीमारियां रह सकती हैं छिपी>>एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई : धौरण रोड और सहस्त्रधारा रोड पर अवैध निर्माण सील>>चुंगी बड़ेथी में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, केबिन में फंसे चालक को SDRF ने रेस्क्यू कर बचाया>>एसजीआरआर खेलोत्सव-2026 में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट का दबदबा क्रिकेट और बास्केटबॉल में जीते खिताब>>श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात>>मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण>>यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, जेलेंस्की ने अमेरिका से की जल्द आपूर्ति की मांग>>मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग>>काशी को मिली तीन नई रेल सेवाओं की सौगात, दिल्ली से प्रयागराज तक सफर होगा आसान>>मनीषा भांबरी ने रचा इतिहास, विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक>>बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानें उड़ता तीर, प्रहार और दृश्यम 3 का हाल>>कम उम्र में बढ़ रहा डायबिटीज का खतरा, नींद की कमी से लेकर तनाव तक ये आदतें बढ़ा सकती हैं ब्लड शुगर>>उत्तराखंड में राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया वर्ष 2030 तक ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ के निर्माण का सामूहिक संकल्प>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग>>उत्तराखंड पुलिस के 8 उपनिरीक्षक बने दलनायक, पुलिस मुख्यालय ने जारी किए पदोन्नति आदेश>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिक्षाविद् ललित मोहन जोशी को प्रदान किया ‘देवभूमि विकास सम्मान 2026’>>कुंभ-2027 के लिए एनवायरमेंट बाबा ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को दिया आमंत्रण>>13 नवंबर को होगा तृतीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन, देश-विदेश में रह रहे प्रवासियों को मिलेगा अपनी मातृभूमि से जुड़ने का मंच
ताज़ा खबरेंदेश

प्रियंका गांधी दोबार हुईं कोरोना संक्रमित, घर में आइसोलेट हुईं

आकाश ज्ञान वाटिका, 10 अगस्त 2022, बुधवार, नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा एक बार फिर से कोरोना संक्रमित हो गई हैं, जिसकी जानकारी उन्होंने एक ट्वीट कर दी है। बता दें कि कुछ समय पहले भी वह कोरोना से संक्रमित हुई थीं। आज सुबह उन्होंने कोरोना संक्रमित होने की सूचना एक ट्वीट करके दी है। जिसमें उन्होंने लिखा कि “आज कोरोना पॉजिटिव आई हूं। घर में आइसोलेट हूं और कोरोना के सभी नियमों का पालन कर रही हूं।” 

विदित रहे कि इससे पहले 3 जून को भी प्रियंका गांधी कोरोना संक्रमित हुई थी, जिसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट कर दी थी।

वहीं, मंगलवार को राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे कोरोना संक्रमित हुए थे। उन्होंने भी ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी थी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा था- मैं कोरोना संक्रमित हो गया हूं। जो भी लोग मेरे संपंर्क में आए थे वे अपना ध्यान रखें।

देश में कोरोना वायरस के मामलों में एक बार फिर बढ़ोतरी

देश में कोरोना वायरस के मामलों में एक बार फिर बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, इस दौरान संक्रमित होने वालों के मुकाबले ठीक होने वाले लोगों की संख्या अधिक रही। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बीते 24 घंटे में कोरोना के 16,047 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, इस दौरान 19,539 मरीज ठीक भी हुए हैं। देश में सक्रिय मरीजों की संख्या अब कम हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में एक्टिव केस अब 1,28,261 हो गए हैं। बता दें कि मंगलवार को एक्टिव मरीजों की संख्या 1 लाख 31 हजार 807 थी। एक्टिव केस कुल मामलों का 0.29 फीसद है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!