Breaking News :
>>मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल>>17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’>>जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम>>उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट>>अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त>>देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच>>एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ>>वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान>>बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा>>तमिलनाडु में सीएम विजय की टिप्पणी को लेकर विवाद, डीएमके के ए राजा समेत तीन नेताओं पर केस>>पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी>>मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा>>पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला>>मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत>>‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल>>IND VS AFG- वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने के कारण अफगानिस्तान सीरीज से बाहर>>राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस पर पीएम मोदी ने विश्वेश्वरैया को दी श्रद्धांजलि, इंजीनियरों के योगदान को सराहा>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा>>राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्‍यमंत्री योगी ने आजादी का अमृत महोत्सव और रक्षा बंधन पर्व के एक द‍िन पूर्व प्रदेश को दी 150 BS-6 बसों की सौगात

आकाश ज्ञान वाटिका, 10 अगस्त 2022, बुधवार, लखनऊ। आजादी का अमृत महोत्सव पर्व पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज यानी बुधवार को आटोमेटिक ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक और बस स्टैंड का उद्घाटन किया। साथ ही उन्‍होंने 150 नई BS-6 डीजल बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। हर जिले के लिए दो बसें आवंटित की जाएंगी। इस मौके पर सीएम योगी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को परिवहन के विकास कार्य समर्पित क‍िए।

सीएम योगी ने कहा क‍ि जब 150 नई बसें शुरु करने का प्रस्‍ताव मेरे पास आया तो मैंने कहा क‍ि रक्षाबंधन के द‍िन से इन बसों के संचालन के ल‍िए कोई अच्‍छा द‍िन नहीं हो सकता है। इसल‍िए मैंने सभी ज‍िलों को दो दो बसें देने की घोषणा की और कहा क‍ि आज रात 12 बजे से अगले 48 घंटों के ल‍िए प्रदेश की सभी बहनें और बेट‍ियां मुफ्त में बसों में सफर करेंगी।

मुख्‍यमंत्री योगी ने 150 नई BS-6 डीजल बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

  • मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने कहा क‍ि रक्षा बंधन के एक द‍िन पूर्व पर‍िवहन न‍िगम की ओर से 150 बीएस 6 बसों का संचालन शुरु क‍िया गया है।
  • यूपी के सभी 75 ज‍िलों को पहले चरण में दो-दो बसें आवंट‍ित की गई हैं। आज इसका शुभारंभ क‍िया जा रहा है।
  • प्रदेश के अंदर पर‍िवहन न‍िगम की ओर से झांसी, बरेली, अलीगढ़ के ड्राइव‍िंग ट्रेन‍िंग एक टेस्‍ट‍िंग इंस्टीट्यूट, सारथी हाल फ‍िरोजाबाद के साथ सात बस स्‍टेंडो का लोकापर्ण और दो बस स्‍टेंडो का श‍िलान्‍यास आज हो रहा है।
  • मुख्‍यमंत्री ने कहा जब कोई कामन मैन घर से बाहर न‍िकलता है और उसे कहीं जाना होता है तो सबसे पहले उसका वास्‍ता पर‍िवहन न‍िगम की बस से होता है और फ‍िर वह उन साधनों का उपयोग करते हुए अपने गंतव्‍य तक पहुंच पाता है।
  • उत्‍तर प्रदेश पर‍िवहन न‍िगम को प्रोफेशल तरीके से आगे बढ़ाने की आवश्‍यकता थी जो समय के अनुरुप नहीं हो पाया।
  • सीएम योगी ने कहा 2019 में जब प्रयागराज कुंभ था तो उस दौरान श्रद्धालुजनों की सुव‍िधा के ल‍िए प्रदेश सरकार ने प्रयागराज मेला प्राध‍िकरण और पर‍िवहन न‍िगम के माध्‍यम से बसों को खरीदा था।
  • सभी बसों के बेड़े को बाद में पर‍िवहन न‍िगम को ही सौंप द‍िया गया था और उसका पर‍िणाम था क‍ि 2019 में जो बसें हमे म‍िली थीं उन्‍होंने प्रदेश के अंदर सदी की सबसे बड़ी महामारी के दौरान महत्‍वपूर्ण भूमिका न‍िभाई।

मुख्‍यमंत्री योगी ने कहा क‍ि कोरोना के दौरान लाकडाउन के बाद जब बड़ी संख्‍या में प्रवासी कामगार और श्रम‍िक अपने घरों की ओर लोटे तो वो बसे उनका सहारा बनी। करीब 1 करोड़ कामगारों और श्रम‍िकों को हम उन बसों के जर‍िए प्रदेश के अंदर और उत्‍तर प्रदेश की सीमापर छोड़कर अन्‍य राज्‍यों में भी उन्‍हें भेजने में सफल हुए। ज‍िसमें 40 लाख कामगार और श्रम‍िक तो स‍िर्फ उत्‍तर प्रदेश के थे। तीस लाख बिहार के थे। उड़ीसा, राजस्‍थान, मध्‍यप्रदेश, वेस्‍ट बंगाल, द‍िल्‍ली, झारखंड और छत्‍तीसगढ़ से आने वा जाने वाले कामगारों और श्रम‍िकों को यूपी पर‍िवहन न‍िगम की बसों के जरि‍ए ही उनके गंतव्‍य तक पहुंचाया गया। 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!