Breaking News :
>>खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में दिलाएगी नई पहचान : रेखा आर्या>>रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ की धूम, एडवांस बुकिंग में दुनियाभर से 40 करोड़ रुपये के पार पहुंची कमाई>>सामान्य ब्लड टेस्ट रिपोर्ट को न समझें पूरी सेहत की गारंटी, कई गंभीर बीमारियां रह सकती हैं छिपी>>एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई : धौरण रोड और सहस्त्रधारा रोड पर अवैध निर्माण सील>>चुंगी बड़ेथी में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, केबिन में फंसे चालक को SDRF ने रेस्क्यू कर बचाया>>एसजीआरआर खेलोत्सव-2026 में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट का दबदबा क्रिकेट और बास्केटबॉल में जीते खिताब>>श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात>>मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण>>यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, जेलेंस्की ने अमेरिका से की जल्द आपूर्ति की मांग>>मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग>>काशी को मिली तीन नई रेल सेवाओं की सौगात, दिल्ली से प्रयागराज तक सफर होगा आसान>>मनीषा भांबरी ने रचा इतिहास, विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक>>बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानें उड़ता तीर, प्रहार और दृश्यम 3 का हाल>>कम उम्र में बढ़ रहा डायबिटीज का खतरा, नींद की कमी से लेकर तनाव तक ये आदतें बढ़ा सकती हैं ब्लड शुगर>>उत्तराखंड में राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया वर्ष 2030 तक ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ के निर्माण का सामूहिक संकल्प>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग>>उत्तराखंड पुलिस के 8 उपनिरीक्षक बने दलनायक, पुलिस मुख्यालय ने जारी किए पदोन्नति आदेश>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिक्षाविद् ललित मोहन जोशी को प्रदान किया ‘देवभूमि विकास सम्मान 2026’>>कुंभ-2027 के लिए एनवायरमेंट बाबा ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को दिया आमंत्रण>>13 नवंबर को होगा तृतीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन, देश-विदेश में रह रहे प्रवासियों को मिलेगा अपनी मातृभूमि से जुड़ने का मंच
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

राष्ट्रीय पत्रकार यूनियन के प्रदेश महामंत्री विकास गर्ग ने आज जारी हुए एक विज्ञापन आदेश पर लघु समाचार पत्रों के लिए भी विज्ञापन की माँग की

आकाश ज्ञान वाटिका, 9 अगस्‍त 2022, मंगलवार, देहरादून। राष्ट्रीय पत्रकार यूनियन के प्रदेश महामंत्री (संस्थापक) विकास गर्ग ने आज जारी हुए एक विज्ञापन आदेश पर लघु समाचार पत्रों के लिए भी विज्ञापन की माँग की।

विकास गर्ग ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामान पूरे देश में ‘हर घर तिरंगा अभियान’ चलाया जा रहा है। जहाँ देश के प्रत्येक घर में देश की शान तिरंगा को लगाए जाने के लिए निवेदन किया जा रहा है, वहीं यह महापर्व उत्तराखंड में भी बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है।

समाज तक इस संदेश को पहुँचाने में पत्रकारों का भी बहुत बड़ी भूमिका है। इस अवसर पर उत्तराखंड में सूचना एवं लोक संपर्क विभाग द्वारा दैनिक समाचार पत्रों को ‘हर घर तिरंगा’ पर आधारित विज्ञापन जारी किया गया लेकिन इस महापर्व में लघु समाचार पत्र जिसमें साप्ताहिक, पाक्षिक, मासिक, त्रैमासिक को अनदेखा किया गया है। राष्ट्रीय पत्रकार यूनियन के प्रदेश महामंत्री विकास गर्ग ने इसकी घोर निंदा की और उन्होंने मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार, सचिव सूचना एवं महानिदेशक सूचना से लघु समाचार पत्रों को भी विज्ञापन आदेश जारी करने के लिए माँग पत्र व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेषित किया।

पत्र में श्री गर्ग ने लिखा :
महानिदेशक सूचना
सूचना एवं लोक संपर्क विभाग उत्तराखंड

विषय : हर घर तिरंगा पर्व पर लघु समाचार पत्रों को भी विज्ञापन विषयक

महोदय,
हर घर तिरंगा, का इतना बड़ा इवेंट है। भारत सरकार और सभी प्रदेशों की सरकार इसको एक महाकुंभ की तरह मना रही हैं।
दैनिक समाचार पत्रों को विज्ञापन जारी कर दिया गया, जबकि इसके हकदार लघु समाचार पत्र साप्ताहिक,पाक्षिक, मासिक, त्रैमासिक भी हैं।
आपसे निवेदन है कि लघु समाचार पत्रों की तरफ भी ध्यान देने की कृपा करें। क्योंकि लघु समाचार पत्र भी इस महान पर्व में हिस्सेदार हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!