Breaking News :
>>वसुंधरा ताल में स्थापित हुई पूर्व चेतावनी प्रणाली, ग्लेशियल झीलों की निगरानी को मिलेगी मजबूती>>खटोली तल्ली में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में 610 लाभार्थी लाभान्वित, 75 शिकायतें एवं आवेदन प्राप्त>>FDA आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान तेज, दून क्लब का हांडी रेस्टोरेंट बंद>>ऋषिकेश में बुजुर्गों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 25 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों की हुई जांच>>देहरादून में मतदाता जागरूकता गतिविधियां तेज, जिलाधिकारी ने सभी विभागों को दिए निर्देश>>स्कूलों में खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन को ढाई करोड़ स्वीकृत>>विकास भवन में तीन दिवसीय प्रशासनिक प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ, पारदर्शिता और जवाबदेही पर जोर>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: वीवीआईपी की भूमिका की जांच की मांग, कांग्रेस ने गांधी पार्क में किया मौन सत्याग्रह>>प्रदेश में मौसम फिर लेगा करवट, बारिश के साथ बर्फबारी के आसार>>डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड के राज्यपाल नियुक्त होने पर महाराज ने दी शुभकामनाएं>>नशामुक्त उत्तराखंड का संकल्प, परेड ग्राउंड में लोगों को दिलाई गई नशा मुक्ति की शपथ>>देहरादून में तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 100 से अधिक लोगों को शिकार बनाने का खुलासा>>भारतीय खिलाड़ियों का जलवा- आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ बने शुभमन गिल और शेफाली वर्मा>>सीओ अस्मिता ममगाईं ने किया कोतवाली कोटद्वार का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश>>चोट के चलते न्यूजीलैंड ए के खिलाफ शुरुआती दो मैच नहीं खेलेंगे ऋषभ पंत, इस खिलाड़ी को मिला मौका>>दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट की बदली तारीख, अब 30 अक्टूबर को जेएलएन स्टेडियम में सजेगी महफिल>>‘दृश्यम 3’ ने दुनियाभर में मचाया धमाल, 500 करोड़ के करीब पहुंचा वर्ल्डवाइड कलेक्शन>>सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच>>महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने सखी वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण, सहायता व्यवस्था की समीक्षा>>आपदा से क्षतिग्रस्त विद्यालयों के पुनर्निर्माण को 30 करोड़ जारी
मनोरंजन

Sacred Games का दूसरा सीज़न भी होगा धमाकेदार, अब इतना इंतज़ार और

मुंबई । भारत में वेब सीरीज़ का नाम आते ही लोग सेक्रेड गेम्स की बात सबसे पहले करते हैं। इसके पहले सीज़न ने धूम मचाई थी और अब दूसरा सीज़न भी आने की तैयारी है,लेकिन इसके लिए दर्शकों को अभी दो महीने से अधिक का इंतज़ार करना पड़ेगा ।

ख़बर है कि सेक्रेड गेम्स का दूसरा सीजन जुलाई से शुरू होगा l वैसे अभी इसकी आधिकारिक घोषणा की जानी बाकी है l  इस दूसरे सीजन में कल्कि कोचिलिन को शामिल कर लिया गया है l सैफ़ अली खान और नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी स्टारर सेक्रेड गेम्स 2 को लेकर नेटफ्लिक्स ने कुछ दिनों पहले बताया था कि जल्द ही कुछ होने वाला है। जानकारी के मुताबिक इस बार के सीजन में खन्ना गुरूजी के किरदार को विस्तार से दिखाया जाएगा l ये रोल पंकज त्रिपाठी निभा रहे हैं l

कुछ दिन पहले एक पोस्ट जारी की गई जिसमें बताया गया कि ‘बोलो अहम ब्रह्मास्मि l इसके साथ ही सेक्रेड गेम्स की मंडाला डिजाइन भी डाली गई। इतना ही नहीं इस पोस्ट के साथ चार नाम भी शेयर किये गए हैं । ये हैं- बिदाल्ह ए गीता, कथम अस्ति, अंतरा महावना और उनग्मम । कहा जा रहा है कि ये इस सीजन के चार एपिसोड के नाम हो सकते हैं ।

आपको याद हो कि पहले सीज़न में आठ एपिसोड थे, जिनके नाम अश्वथामा, हलाहल, अतापी वतापी, ब्रह्म हत्या, सारामा, प्रेतकल्प, रूद्रा और ययाती रहे ।दूसरे सीज़न की सीरीज़ को अनुराग कश्यप और नीरज घेवान डायरेक्ट किया है जबकि विक्रमादित्य मोटवाने शो रनर हैं l पिछले सीज़न में राधिका आप्टे का किरदार मर चुका हैं जबकि इस बार पंकज त्रिपाठी का इस बार बहुत बड़ा होगा । पिछले दिनों नवाज़ ने ‘सेक्रेड गेम्स 2’ के बारे में बात करते हुए कहा था कि यह सीजन पहले सीजन का बाप होने वाला है। लोगों को लगता है कि वो गणेश गायतोंडे को जानते हैं लेकिन, असल में वो नहीं जानते। आपको नहीं पता कि अब गणेश गायतोंडे क्या करने वाला है। सेक्रेड गेम्स 2 की शूटिंग केन्या, जोहन्सबर्ग और केपटाउन में की गई है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!