Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी से ओबीसी वेलफेयर पार्लियामेंट्री कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट>>किडनी स्टोन में बीयर पीना फायदेमंद या नुकसानदायक? जानिए क्या कहते हैं डॉक्टर>>मंत्री गणेश जोशी ने अनारवाला-मालसी मोटर मार्ग पर चल रहे मरम्मत एवं सुधार कार्यों का किया निरीक्षण >>‘पति पत्नी और वो दो’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी सुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>जब अफसर खुद बने मिसाल : साइकिल से दफ्तर पहुंचे बंशीधर तिवारी>>देहरादून में स्कॉर्पियो से 1.55 करोड़ रुपये की नगदी बरामद, सीक्रेट केबिन में छिपाई थी रकम>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, तीन बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त>>मानकों के विपरित संचालित 96 होमस्टे के डीएम सविन बंसल ने किए पंजीकरण निरस्त>>इलेक्ट्रिक स्कूटर से उपनल मुख्यालय पहुंचे मंत्री गणेश जोशी, किया औचक निरीक्षण>>गांव, गरीब और युवाओं का विकास सरकार की प्राथमिकता- कैबिनेट मंत्री भरत सिंह>>उच्च शिक्षा विभाग में किताबों का संकट दूर करेगी ई-लाइब्रेरी- डाॅ. धन सिंह रावत>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक>>‘वेलकम टू द जंगल’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, 26 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NEET-UG 2026 री-एग्जाम की तारीख घोषित, 21 जून को होगी परीक्षा>>उत्तराखंड के प्रत्येक विकासखण्ड में बनेगा एक आदर्श कृषि गांव, सीएम धामी ने दिये निर्देश>>सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, स्टांप चोरी और अवैध रजिस्ट्रियों का हुआ खुलासा>>​शिक्षा के मंदिर में अनैतिक गतिविधियां अक्षम्य, दोषियों पर होगी कठोरतम कार्रवाई- कुसुम कंडवाल>>सीएम धामी के निर्देशों के बाद एमडीडीए ने शुरू की ‘तेल बचाओ मुहिम’>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने चयनित लोगों को सौंपे नियुक्ति पत्र>>मुख्यमंत्री धामी ने 307 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र
ताज़ा खबरेंदेशस्वास्थ

देश में कोरोना वैक्सीन का दूसरा ड्राई रन कल से होगा शुरू, 13 या 14 जनवरी से देश में कोरोना का टीकाकरण हो सकता है शुरू

आकाश ज्ञान वाटिका, ७ जनवरी २०२१, गुरूवार। देश में कोरोना वैक्सीन(Covid19 Vaccine) का दूसरा ड्राई रन कल (8 जनवरी) से शुरू किया जाएगा। कल पूरे देश के सभी जिलों में कोरोना टीकाकरण का पूर्वाभ्यास किया जाएगा। सबसे पहले देश में टीकाकरण के लिए पहला ड्राई रन 28 और 29 दिसंबर को देश के 4 राज्यों के कुछ जगहों पर किया गया था। इसके पहले 2 जनवरी को पूरे देश में पहला ड्राई रन सभी राज्यों के कुछ जिलों में किया गया था।

कल देश में सात सौ से अधिक जिलों में वैक्सीनेशन प्रक्रिया का पूर्वाभ्यास कर तैयारियों को परखा जाएगा। शहर से लेकर गांवों तक टीकाकरण का काम सुचारु रूप से कराने के लिए 4.7 लाख कर्मियों को प्रशिक्षित किया गया है। इन पूर्वाभ्यासों से टीकाकरण में लगाए जाने वाले कर्मियों को हर तरह के हालात से परिचित कराया जा रहा है।

देश भर में फिलहाल कोरोना टीकाकरण का पूर्वाभ्यास किया जा रहा है। इसको लेकर देश के सभी राज्यों और जिलों में तैयारियां की जा रही है। जल्द ही आम लोगों के लिए सरकार की तरफ से वैक्सीनेशन का कार्य शुरु कर दिया जाएगा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि वैक्सीन को आपातकालीन स्वीकृति मिलने के 10 दिन के भीतर ही टीकाकरण शुरू होगा और इसके तहत टीकाकरण टीम में 5 सदस्य होंगे। ऐसे में माना जा रहा है कि 13 या 14 जनवरी तक देश में कोरोना का टीकाकरण शुरू हो सकता है।

गौरतलब है कि भारत में दौ कोरोना वैक्सीन( कोविशील्ड और कोवैक्सीन) को आपातकाल इस्तेमाल की अनुमति मिल चुकी है। अब बस चंद दिनों में लोगों को टीके लगने शुरू हो जाएंगे। सरकार ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि टीकाकरण के पहले चरण में 1 करोड़ हेल्थवर्क्स और 2 करोड़ फ्रंटलाइन वर्कर को टीके लगाए जाएंगे। सरकार का लक्ष्य जुलाई 2021 तक देश में 30 करोड़ लोगों को टीका लगाने का है।

सभी लोगों को  CoWIN ऐप डाउनलोड करना होगा अनिवार्य 

कोरोना वैक्सीन के लिए सभी लोगों को  CoWIN ऐप डाउनलोड करना अनिवार्य होगा। सरकार जल्द इस CoWIN ऐप को लॉन्च करेगी। हालांकि, सरकार ने साफ किया है कि उसकी ओर से कोई भी Cowin ऐप लॉन्च नही किया गया है। सरकार की तरफ से वैक्सीनेशन के पूरे प्रोसेस की जानकारी दे दी गई है। इस ऐप के जरिए कोविड-19 वैक्सीन के लिए फ्री रजिस्ट्रेशन कर पाएंगे। CoWIN ऐप गूगल प्ले स्टोर पर बिल्कुल मुफ्त होगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!