Breaking News :
>>श्री सनातन धर्म मंदिर, नेहरू कॉलोनी, देहरादून में दो दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का भव्य आयोजन>>पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण जारी, स्टॉक, माप एवं गुणवत्ता मानकों की हुई जांच>>फल मंडियों में कटौती से परेशान मोरी के किसान, कृषि मंत्री गणेश जोशी से लगाई गुहार>>कपकोट के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में डीएम अपूर्वा पाण्डे का स्थलीय निरीक्षण, सड़क की गुणवत्ता पर जताई नाराजगी>>देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन का कड़ा रुख>>नीति निर्माण में शोध, नवाचार और प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दिया जाए- मुख्यमंत्री>>नौले-धारों और नदियों के पुनर्जीवन को लेकर डीएम ने दिए प्रभावी कार्ययोजना के निर्देश>>नैनीताल में खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, 07 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच को भेजे>>ग्रामीण उत्पादों और पहाड़ी शिल्प को मिला बड़ा मंच, हल्द्वानी में ‘ग्रामीण भारत महोत्सव’ का शुभारंभ>>वड्यूड़ा गांव पहुंचीं मंत्री रेखा आर्या, पीड़ित परिवारजनों से की मुलाक़ात, दिया हर संभव मदद का भरोसा>>छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर, पात्र छात्र-छात्राओं को समय से आवेदन कराने के निर्देश>>नैनीताल में निजी स्कूलों की मनमानी पर शिक्षा विभाग का शिकंजा, अभिभावकों को लौटाए गए 39 लाख रुपये से अधिक>>सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रशासन की सख्ती जारी, टर्नर रोड वार्ड में 38 प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण>>देहरादून में वृद्धावस्था पेंशन से वंचित बुजुर्गों के लिए चलेगा विशेष अभियान, 30 सितंबर तक होंगे आवेदन>>नवनियुक्त कार्मिक जनसेवा की भावना से अपने दायित्वों का करें निर्वहन- मुख्यमंत्री>>डायबिटीज में सिर्फ दवा नहीं, डाइट भी जरूरी, इन चीजों का रखें खास ध्यान>>डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका, जन्मसिद्ध नागरिकता को सीमित करने के आदेश पर कोर्ट ने लगाई रोक>>कुणाल खेमू की ‘वाइब’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, 18 सितंबर को रिलीज होगी फिल्म>>भारत करेगा पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी, मुंबई-वडोदरा में होंगे मुकाबले>>देहरादून में नशे के खिलाफ प्रशासन का शिकंजा, 208 केस दर्ज और 237 आरोपी जेल भेजे गए
आर्थिक गतिविधियाँताज़ा खबरें

सोने-चाँदी की कीमतों में आई अच्छी-खासी तेजी, जानिए क्या हैं नई कीमतें ?

आकाश ज्ञान वाटिका, ७ जनवरी २०२१, गुरूवार। सोने एवं चांदी के वायदा भाव में गुरुवार को अच्छी-खासी तेजी देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सुबह 10:14 बजे फरवरी में डिलिवरी वाले सोने का भाव 239 रुपये यानी 0.47 फीसद की तेजी के साथ 50,748 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। इससे पिछले सत्र में जनवरी कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने का दाम 50,509 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। वहीं, अप्रैल 2021 में डिलिवरी वाले सोने का भाव 246 रुपये यानी 0.49 फीसद की तेजी के साथ 50,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा था। इससे पहले बुधवार को अप्रैल अनुबंध वाले सोने का बंद भाव 50,554 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सुबह 10:15 बजे मार्च, 2021 में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 173 रुपये यानी 0.25 फीसद की तेजी के साथ 69,590 रुपये प्रति किलोग्राम पर चल रही थी। इससे पिछले सत्र में मार्च, 2021 अनुबंध वाली चांदी की कीमत 69,417 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी। दूसरी ओर, मई, 2021 में कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी की कीमत 229 रुपये यानी 0.33 फीसद की बढ़त के साथ 70,564 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही थी। इससे पिछले सत्र में मई अनुबंध वाली चांदी की कीमत 70,335 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी।

ब्लूमबर्ग के मुताबिक कॉमेक्स पर फरवरी, 2021 में कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने का भाव 11 डॉलर यानी 0.58 फीसद की बढ़त के साथ 1,919.60 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। हालांकि, हाजिर बाजार में सोने के दाम में गिरावट देखने को मिली। स्पॉट मार्केट में सोने का मूल्य 0.88 डॉलर यानी 0.05 फीसद की गिरावट के साथ 1,917.73 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!