Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी से ओबीसी वेलफेयर पार्लियामेंट्री कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट>>किडनी स्टोन में बीयर पीना फायदेमंद या नुकसानदायक? जानिए क्या कहते हैं डॉक्टर>>मंत्री गणेश जोशी ने अनारवाला-मालसी मोटर मार्ग पर चल रहे मरम्मत एवं सुधार कार्यों का किया निरीक्षण >>‘पति पत्नी और वो दो’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी सुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>जब अफसर खुद बने मिसाल : साइकिल से दफ्तर पहुंचे बंशीधर तिवारी>>देहरादून में स्कॉर्पियो से 1.55 करोड़ रुपये की नगदी बरामद, सीक्रेट केबिन में छिपाई थी रकम>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, तीन बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त>>मानकों के विपरित संचालित 96 होमस्टे के डीएम सविन बंसल ने किए पंजीकरण निरस्त>>इलेक्ट्रिक स्कूटर से उपनल मुख्यालय पहुंचे मंत्री गणेश जोशी, किया औचक निरीक्षण>>गांव, गरीब और युवाओं का विकास सरकार की प्राथमिकता- कैबिनेट मंत्री भरत सिंह>>उच्च शिक्षा विभाग में किताबों का संकट दूर करेगी ई-लाइब्रेरी- डाॅ. धन सिंह रावत>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक>>‘वेलकम टू द जंगल’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, 26 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NEET-UG 2026 री-एग्जाम की तारीख घोषित, 21 जून को होगी परीक्षा>>उत्तराखंड के प्रत्येक विकासखण्ड में बनेगा एक आदर्श कृषि गांव, सीएम धामी ने दिये निर्देश>>सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, स्टांप चोरी और अवैध रजिस्ट्रियों का हुआ खुलासा>>​शिक्षा के मंदिर में अनैतिक गतिविधियां अक्षम्य, दोषियों पर होगी कठोरतम कार्रवाई- कुसुम कंडवाल>>सीएम धामी के निर्देशों के बाद एमडीडीए ने शुरू की ‘तेल बचाओ मुहिम’>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने चयनित लोगों को सौंपे नियुक्ति पत्र>>मुख्यमंत्री धामी ने 307 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

तेज रफ्तार वाहन ने सड़क पार कर रहे बाघ को मारी जोरदार टक्कर, बाघ ने मौके पर ही तोड़ा दम

आकाश ज्ञान वाटिका, ७ जनवरी २०२१, गुरूवार। नैनीताल जिले में बुधवार देर रात भाखड़ा पुल से 200 मीटर आगे कालाढूंगी की तरफ अज्ञात वाहन ने सड़क पार कर रहे बाघ को जोरदार टक्कर मार दी। घटना के बाद बाघ ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंचे। जिसके बाद हाईवे पर मौजूद अन्य वन चौकियों को संदिग्ध वाहन तलाशने को कहा गया। मगर गाड़ी के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। वहीं, वनकर्मियों ने बाघ को शव को उठाकर फतेहपुर रेंज आफिस पहुंचा दिया। चिकित्सकों की टीम पोस्टमार्टम करेगी।

डिप्टी रेंजर फतेहपुर किशोर गोस्वामी ने बताया कि बुधवार रात भाखड़ा पुल से आगे बाघ के एक्सीडेंट में मारे जाने की सूचना पर वन विभाग की टीम पहुंची थी। जिसके बाद बाडी को कब्जे में लेकर रेंज कार्यालय लाया गया। डिवीजन के अफसरों को भी इस बाबत सूचना दे दी गई थी। मृतक बाघ शारीरिक तौर पर काफी मजबूत था। इधर, अफसरों ने रात में वन्यजीवों के सड़क किनारे मूवमेंट करने को लेकर नजर रखने को कहा है। सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपित चालक व वाहन के बारे जानकारी हासिल करने का प्रयास किया जा रहा है।

लाकडाउन ने आबादी की आदत लगाई : भाखड़ा पुल से आगे जहां हादसा हुआ वह एरिया रामनगर डिवीजन में आता है। नदी के अलावा चारों तरफ घना जंगल है। हालांकि, लाकडाउन के दौरान गुलदार-हाथी के अलावा बाघ भी आबादी में नजर आए थे। जिसे लेकर कार्बेट पार्क प्रशासन ने अध्ययन भी कराया। ताकि सुरक्षा प्लान बनाया जा सके।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!