Breaking News :
>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक>>लगातार बारिश पर जिलाधिकारी का त्वरित एक्शन, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घट्टी गोला क्षेत्र के संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा>>‘ड्यून 3’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, सत्ता और युद्ध की नई जंग शुरू>>मानसून के दौरान बांधों एवं बैराजों से जुड़ी सूचनाओं की होगी रियल टाइम निगरानी>>पूर्व सैनिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सरकार की प्राथमिकता- गणेश जोशी>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने नारी पुनर्वास केंद्र की व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>तीसरे दिन भी जारी रहा देहरादून महायोजना-2041 पर जनसंवाद>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, तीन निर्माण सील>>खेल रत्न, द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए 24 जुलाई तक करें आवेदन- रेखा आर्या>>मुख्यमंत्री ने नीति आयोग की टीम के साथ राज्य के विकास के विभिन्न विषयों पर की विस्तृत चर्चा>>सतपुली, स्यूंसी झील निर्माण से पैदा होंगे आजीविका के नए अवसर- महाराज>>देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा ‘लोक संवर्धन पर्व’, जुटेंगे देशभर के अल्पसंख्यक हुनरमंद>>मुख्यमंत्री धामी ने श्रीराम कथा के समापन समारोह में लिया भाग>>सस्पेंस और मर्डर मिस्ट्री से भरपूर ‘रहूं मैं तेरे रूबरू’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>हरेला पर्व को जन-जन से जोड़ने की तैयारी, सभी जिलों को एक्शन प्लान बनाने के निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041 पर बढ़ा जनसंवाद, दूसरे दिन सेक्टर-02 के लोगों ने रखी अपनी बात>>अक्टूबर तक तैयार होंगे डोईवाला, पाइनस और सोमेश्वर के बाबू जगजीवन राम छात्रावास>>अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर
ताज़ा खबरेंफिल्म-जगतमनोरंजन

टीवी सीरियल ‘कसौटी जिंदगी की’ में अनुराग बासु का किरदार निभाने वाले अभिनेता सिजेन खान पर अमेरिकी महिला ने लगाया धोखे से शादी करने का आरोप

आकाश ज्ञान वाटिका, ७ जनवरी २०२१, गुरूवार। टीवी सीरियल ‘कसौटी जिंदगी की’ में अनुराग बासु का किरदार निभाने वाले एक्टर सिजेन ख़ान एक बार फिर सुर्खियों में हैं। शो में उन्होंने प्रेरणा का किरदार निभा रहीं श्वेता तिवारी के पति का किरदार निभाया था और शो में दोनों की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया था। सिजेन खान अब अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर ख़बरों में हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एक पाकिस्तानी मूल की अमेरिकी महिला आइशा पिरानी ने अभिनेता सिजेन ख़ान को लेकर कुछ चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। आइशा पिरानी के अनुसार सिजेन खान ने साल 2015 से 2017 के बीच अमेरिका में उनसे शादी की थी। पोर्टल से बातचीत करते हुए महिला ने दावा किया कि एक्टर सिजेन खान ने उनसे शादी ग्रीन कार्ड यानी अमेरिका की नागरिकता लेने के लिए की थी।

महिला ने आगे कहा कि मुझे इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि अब तक उसने 50 शादियां कर ली हों, लेकिन उसने मुझसे ये बात क्यों छिपाई कि वह पहले से शादीशुदा था। उसने मुझे धोखा दिया और ग्रीन कार्ड लेने के लिए मेरा इस्तेमाल किया’। आइशा ने अमेरिकी इमिग्रेशन अधिकारी और मुंबई पुलिस को लिखे शिकायती पत्र में दावा किया है कि सिजेन के पास दो पासपोर्ट हैं, जिनमें दो अलग-अलग डेट ऑफ बर्थ हैं। आइशा ने शिकायती पत्र के साथ अपनी शादी के सार्टिफिकेंट भी शेयर किए हैं।

हालांकि महिला के दावों को एक्टर ने सिरे से ख़ारिज कर दिया है। एक्टर ने महिला पर पलटवार करते हुए कहा है कि वो महिला मेरी बहुत बड़ी फैन है और ये सब वो पब्लिसिटी के लिए कर रही है। मैंने उससे कभी शादी नहीं की और ऐसे लोगों के बारे में बात करने का कोई मतलब नहीं है। वो धोखेबाज है, और उसके सभी सार्टिफिकेट फर्जी हैं’। सिजेन ने कहा कि अगर उन्हें वाकई समस्या है तो अदालत जाएं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!