Breaking News :
>>केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा>>भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी>>‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, दो दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा>>शिक्षक बनने का सुनहरा मौका,16 अगस्त को होगी संयुक्त बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा>>मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक>>ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता- डीएम>>उत्तराखंड पुलिस के निलंबित सिपाही शेर सिंह के तथाकथित “इस्तीफे” को लेकर उठे सवाल>>मुख्यमंत्री ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथॉन को दिखायी हरी झंडी>>ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल में फ्रैंक एंथोनी मेमोरियल ऑल इंडिया अंतर विद्यालयीय वाद-विवाद प्रतियोगिता (वर्ग एक) सम्पन्न>>लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण>>फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट>>टिहरी मेडिकल कॉलेज के निर्माण से स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई दिशा : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल>>लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण>>वन्य जीव आधारित पयर्टन से बढ़ाई जाए स्थानीय लोगों की आर्थिकी : मुख्यमंत्री धामी>>STF, उत्तराखण्ड की बड़ी कार्यवाही : “अन्तर्राज्यीय साइबर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार”>>मुख्यमंत्री ने जन समस्याओं के त्वरित एवं समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश>>पौड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गुलदार की खाल के साथ तस्कर गिरफ्तार, वन्यजीव तस्करी की साजिश नाकाम>>आधी रात को छात्रों के बीच पहुँचा PM मोदी का संदेश, कहा : “आपका संघर्ष बेकार नहीं जाएगा, पेपर माफिया पर होगा निर्णायक प्रहार”>>मुख्य विकास अधिकारी ने की जिला दिव्यांग एवं पुनर्वास केंद्र की प्रबंध समिति की बैठक
उत्तराखंड

सूबे में चलाया जायेगा ‘खेत बचाओ, जीवन बचाओ’ अभियान- डाॅ. धन सिंह रावत

देहरादून- सूबे के सहकारिता मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने नई दिल्ली में इफको अध्यक्ष दिलीप संघानी से मुलाकात की। इफको मुख्यालय में हुई इस मुलाकात में डाॅ. रावत ने इफको के अध्यक्ष से उत्तराखंड में कृषि व सहकारिता क्षेत्र में इफको की भागीदारी को और बढ़ाने का आग्रह किया। मुलाकात के दौरान डाॅ. रावत ने किसानों के हित में प्रदेशभर में ‘खेत बचाओ, जीवन बचाओ’ अभियान को व्यापक स्तर पर चलाने तथा इफको के सहयोग से किसानों के लिये व्यापक कार्ययोजना बनाने पर भी चर्चा की।

सहकारिता मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने मीडिया को जारी बयान में बताया कि उन्होंने नई दिल्ली में इफको के मुख्यालय का दौरा किया। जहां उन्होंने इफको के अध्यक्ष दिलीप संघानी से मुलाकात कर राज्य से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, मृदा स्वास्थ्य सुधार, जैविक एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने, संतुलित उर्वरक उपयोग तथा किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही राज्य के किसानों को वैज्ञानिक एवं सतत कृषि पद्धतियों के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया।

डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य में प्राकृतिक खेती एवं किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं। किसानों को आत्मनिर्भर एवं कृषि को अधिक लाभकारी बनाने के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही है। डाॅ. रावत ने वार्ता के दौरान इफको अध्यक्ष से राज्य में कृषि एवं सहकारिता गतिविधियों में इफको की सहभागिता और बढ़ाने तथा किसानों के हित में प्रदेशभर में व्यापक स्तर पर ‘खेत बचाओ, जीवन बचाओ’ अभियान संचालित करने का आग्रह किया।

इफको अध्यक्ष दिलीप संघानी ने सहकारिता मंत्री डाॅ. रावत के आग्रह को स्वीकार करते हुये कहा कि इफको शीघ्र ही उत्तराखंड में एक बड़े किसान सम्मेलन का आयोजन करेगा। जिसमें इफको की भागीदारी, किसानों के हित में संचालित की जाने वाली योजनाओं तथा कृषि क्षेत्र को सुदृढ़ करने की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।

बैठक में इफको के प्रबंध निदेशक के. जे. पटेल, विपणन प्रबंधक योगेंद्र कुमार, उत्तराखंड से इफको निदेशक उमेश त्रिपाठी तथा प्रदीप चैधरी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!