Breaking News :
>>जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के संचालन को लेकर जिला प्रबंधन समिति की बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि>>SDRF ने कांगड़ा घाट पर डूब रहे दो युवकों का किया सकुशल रेस्क्यू>>‘संत रविदास के विचार आज भी समाज को जोड़ने की प्रेरणा देते हैं’— ऋतु खण्डूडी भूषण>>दून इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य दिनेश बर्त्वाल को मिला प्रिंसिपल एक्सीलेंस अवार्ड-2026>>शिक्षिका सृष्टि की संदिग्ध मौत पर भड़कीं महिला आयोग की अध्यक्ष, दिए सख्त जांच के निर्देश>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- 17 पदकों के साथ 10वें स्थान पर भारत>>सुबह उठते ही होता है सिरदर्द? तो इसे हल्के में न लें, इन बीमारियों का हो सकता है संकेत>>भिवंडी में दर्दनाक हादसा- चार मंजिला इमारत का हिस्सा ढहा, छह की मौत>>कांवड़ मेले के चलते हरिपुरकलां क्षेत्र के स्कूल 11 अगस्त तक बंद, ऑनलाइन होगी पढ़ाई- जिलाधिकारी>>कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा की, चाय की ब्रांडिंग और किसानों के लंबित भुगतान शीघ्र जारी करने के दिए निर्देश>>प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) बनी उत्तराखंड समेत देश के गरीब के लिए संजीवनी : डॉ. नरेश बंसल>>कृषि मंत्री जोशी ने ली रेशम विभाग की विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी, दिए अहम निर्देश>>आजादी के जश्न में रंगेगा देहरादून, परेड ग्राउंड में गूंजेगा राष्ट्रगान>>गुंडा एक्ट में जिलाबदर किये गए अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने मालन, सुखरौ एवं खोह नदियों का किया निरीक्षण>>मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन-1905 पर जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश>>अजिंक्य रहाणे ने क्रिकेट को कहा अलविदा, सभी प्रारूपों से संन्यास का किया ऐलान>>‘रामायण’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, रावण के अवतार में यश ने बटोरी सुर्खियाँ>>स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की तैयारियाँ तेज
उत्तर-प्रदेश

उत्तर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देने के लिए किया गया ‘समर्थ 2023’ का आयोजन

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरूवार, 25 मई 2023, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की 50 हजार ग्राम पंचायतों में डिजिटल ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देने के लिए समर्थ अभियान का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त भारत और महिला सशक्तिकरण के मिशन को पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अनेक कार्यक्रम शुरू किए। जीरो बैलेंस पर बैंक में जनधन खाते खोले गए। अकेले उत्तर प्रदेश में डीबीटी से 3.50 लाख करोड़ रुपये का ट्रांजेक्शन होता है। उत्तर प्रदेश में 56 हजार ग्राम पंचायतों में बीसी सखी चयन की प्रक्रिया शुरू हुई है। अब तक 5.57 करोड़ बार बैंक ट्रांजेक्शन किया गया है। लोगों को बैंक सुविधा देने में बीसी सखी की अहम भूमिका है। बीसी सखी मिनी बैंक के रूप में स्थापित हो गई हैं। ग्राम सचिवालय में बीसी सखी के बैठने की व्यवस्था होगी। कार्यक्रम का आयोजन लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के जूपिटर हॉल में किया गया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यदि भ्रष्टाचार पर प्रहार करना है तो डिजिटल ट्रांजैक्शन की ओर जाना पड़ेगा। अब तक यूपी में 54 लाख प्रधानमंत्री आवास दिए गए हैं। कोई मिडिल मैन नहीं है। सीधे पैसा लाभार्थी के खाते में जा रहा है। बहुत से ट्रांजेक्शन में बीसी सखी जुड़ सकती हैं। आंगनबाड़ी का पुष्टाहार महिला स्वयं सहायता समूह से किया जा रहा है। ग्राम पंचायत में ऐसा कार्यक्रम शुरू होना चाहिए। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, साध्वी निरंजन ज्योति और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मौजूद रहे। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए 29 राज्यों से बीसी सखी समर्थ में शामिल होने पहुंची हैं।

यूपी के 76 लाख ग्रामीण परिवार महिला स्वयं सहायता समूह से जुड़े हैं
केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि 2014 के बाद से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर फोकस किया जा रहा है। घर के कामकाज में व्यस्त रहने वाली महिलाएं अब बीसी सखी के रूप में बैंक को घर घर ले जा रही है।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मोदी के हाथ देश की बागडोर आने के बाद महिला सशक्तिकरण का स्वर्णिम युग आया है। यूपी के 76 लाख ग्रामीण परिवार महिला स्वयं सहायता समूह से जुड़े हैं। समूह की महिलाओं को लखपति बनाया जा रहा है। महिलाओं ने अपनी पहचान बनाई है। उनका सम्मान बढ़ा है। हर घर हर परिवार की महिलाओं को समूह से जोड़ रहे हैं। महिला सशक्तिकरण में उत्तर प्रदेश नम्बर एक है। महिलाएं विश्वास का प्रतीक बन गई है। किसी बीसी सखी को कोई समस्या हो तो वह बता सकते है।

बीसी सखी ने साझा किए अपने अनुभव, बोलीं, “20 लाख रुपये मिला कमीशन
बिहार के भोजपुर जिले की बीसी सखी रूबी कुमारी ने अनुभव साझा करते हुए बताया कि 5000 जनधन खाते खोले हैं। अब तक 57 करोड़ का ट्रांजेक्शन किया है। 20 लाख कमीशन मिला है
सुल्तानपुर की प्रियंका मौर्य ने अनुभव साझा करते हुए कहा कि 37 करोड़ रुपये का ट्रांजेक्शन किया गया है। जिससे आठ लाख रुपये कमीशन मिला है। गांव में बीसी सखी की आवश्यकता है। परिवार में भी सम्मान मिलता है। उन्होंने बैंक के स्तर से आ रही दिक्कतें भी बताई।

‘कभी सोचा नहीं जा सकता था कि बीसी सखी की आय एक लाख रुपये महीने हो सकती है’ : केंद्रीय मंत्री गिरिराज
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि कभी सोचा नही था कि बीसी सखी की आय एक लाख रुपये महीने भी हो सकती हैं, सालाना 20 लाख भी हो सकती है। पहले महिला स्वयं सहायता समूह से 2 करोड़ महिलाएं जुड़ी थी, अब दस करोड़ महिलाएं जुड़ गई हैं। एक प्रतिशत से अधिक जिस सखी का एनपीए होगा उन्हें स्पेशल पुरस्कार दिया जाएगा। बीसी सखी की सिविल रेटिंग होनी चाहिए। अधिक रेटिंग वाले समूह को लोन में प्राथमिकता मिलनी चाहिए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!