Breaking News :
>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा>>चारधाम यात्रा ने रचा इतिहास, 56.18 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या>>सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना>>मसूरी में शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति के रंग में रंगा गांधी चौक>>24 नवंबर से हल्द्वानी में राष्ट्रीय सरस मेला, सीडीओ ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध तैयारियों के निर्देश
उत्तराखण्डचमोलीधार्मिक

बर्फबारी और बारिश के कारण घांघरिया में रोक दी गई हेमकुंड साहिब की यात्रा

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरूवार, 25 मई 2023, चमोली। प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों से लेकर मैदानों तक मौसम ने करवट ली तो लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन वहीं बारिश से चारधाम यात्रियों के लिए मुश्किल खड़ी हो गई है। चमोली में बर्फबारी और बारिश के कारण हेमकुंड साहिब की यात्रा घांघरिया में रोक दी गई है।
गोविंदघाट गुरुद्वारे के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने बताया कि हेमकुंड साहिब में बीती रात से बारिश हो रही है। घांघरियां में करीब 1130 यात्री रोके गए हैं। हालांकि बदरीनाथ धाम की तीर्थ यात्रा सुचारू रूप से चल रही है। आज गुरुवार सुबह बारिश के बीच ही तीर्थयात्रियों ने भगवान  बदरीविशाल के दर्शन किए।

केदारनाथ और यमुनोत्री धाम में भी मौसम खराब है। सुबह बारिश का सिलसिला जारी है, जबकि हिमालय क्षेत्र में बर्फबारी हो रही है। इधर मसूरी शहर में हुई बारिश और तेज हवा से पेड़ गिर गया। कुछ देर के लिए मालरोड अवरुद्ध रही। पेड़ गिरने की सूचना पर मौके पर फायर रेस्क्यू की टीम पहुंची। रेस्क्यू टीम ने पेड़ को काटकर बंद माल रोड को खोला।

मौसम विभाग ने उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में आज, बृहस्पतिवार भी तेज झोंकेदार हवाओं के साथ बारिश की आशंका जताई थी।

बृहस्पतिवार, 25 मई को बारिश का ऑरेंज और 26 मई को येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने नैनीताल, पौड़ी, ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार जिले में 25 और 26 मई को बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!