Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
उत्तराखण्डरुद्रप्रयाग

बड़ी लिनचोली में आयोजित की गयी स्वच्छता जागरूकता रैली, स्वच्छता कर्यक्रम भी चलाया गया

जीएमवीएन, जिला पंचायत, सुलभ इंटरनेशनल के संयुक्त तत्वावधान में चला यह स्वच्छता अभियान

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में केदारनाथ यात्रा मार्ग में स्वच्छता जागरूकता रैली का आयोजन किया जा रहा है।

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरूवार, 25 मई 2023, रुद्रप्रयाग। श्री केदारनाथ धाम में दर्शन करने आ रहे तीर्थ यात्रियों को साफ-स्वच्छ वातावरण उपलब्ध हो इसके लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में केदारनाथ यात्रा मार्ग में स्वच्छता जागरूकता रैली का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें गढ़वाल मंडल विकास निगम, जिला पंचायत, सुलभ इंटरनेशनल के संयुक्त तत्वावधान में बड़ी लिनचोली में स्वच्छता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।

क्षेत्रीय प्रबंधक गढ़वाल मंडल विकास निगम सुदर्शन खत्री ने अवगत कराया है कि केदारनाथ यात्रा को स्वच्छ और सुगम बनाने की मुहिम के अंतर्गत अंतर्गत आज बड़ी लिनचोली में स्वच्छता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लिनचोली क्षेत्रांतर्गत यात्रा मार्ग से कूड़े कचरे को एकत्रित किया गया। उन्होंने कहा कि इस अभियान में गढ़वाल मंडल विकास निगम, जिला पंचायत तथा सुलभ इंटरनेशनल के कार्मिकों द्वारा भाग लिया गया।

उन्होंने अवगत कराया है कि उक्त यात्रा मार्ग पर न केवल स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई अपितु स्वच्छता कर्यक्रम भी चलाया गया जिसमें लगभग दो क्विंटल प्लास्टिक एवं कूड़ा एकत्रित किया गया। रैली कार्यक्रम के दौरान केदारनाथ धाम में आ रहे तीर्थ यात्रियों सहित स्थानीय व्यापारियों को यात्रा मार्ग व केदारनाथ धाम में स्वच्छता बनाए रखने के लिए कूड़े को डस्टबिन में ही डालने के लिए प्रेरित कर जागरूक किया गया ताकि केदारनाथ धाम व यात्रा मार्ग में स्वच्छता बनी रहे।

इस अवसर पर जीएमवीएन के अवर अभियंता डीएस राणा, मैनेजर गाँधी आर्य सहित जिला पंचायत, सुलभ इंटरनेशनल व पर्यावरण मित्रों सहित स्थानीय व्यापारी मौजूद रहे।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *