Breaking News :
>>प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, मुख्यमंत्री धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण>>कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल>>खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण>>औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग>>ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार>>विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना>>18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान>>नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार>>परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन>>सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी- जिलाधिकारी>>भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज>>पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में कार्यक्रम, मंदिरों में पूजा से लेकर ‘आशीर्वाद का दीया’ तक आयोजन>>EPF की नई सीमा से पंजाब के करीब दो लाख कर्मचारियों को फायदा, उद्योग पर बढ़ेगा खर्च>>नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड स्तर पर खण्ड स्तरीय समिति गठित>>केंद्र के मौखिक आश्वासन पर भरोसा न करें, लिखित गारंटी लें: उमर अब्दुल्ला>>देहरादून में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण>>मसूरी में गढ़वाल सभा भूमि एवं भवन हेतु सहयोग के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार प्रकट करते गढ़वाल सभा के पदाधिकारी
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

लखनऊ में साइकिल चलाकर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव भरेंगे पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश

आकाश ज्ञान वाटिका, 4 अगस्त 2021, बुधवार, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मिशन-2022 की तैयारियों में जुटी समाजवादी पार्टी जनेश्वर मिश्र के जन्मदिवस पर 5 अगस्त 2021 को समाजवादी साइकिल यात्रा निकालेगी।

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लखनऊ में साइकिल चलाकर पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे। सपा साइकिल यात्रा के जरिये एक तीर से दो निशाने साध रही है। जहां एक ओर जनता से जुड़े मुद्दों को उठाकर आमजनों को पार्टी से जोड़ने की कोशिश होगी, वहीं जनेश्वर मिश्र के जन्मदिन के बहाने ब्राह्मण मतदाताओं को भी साधने की तैयारी है। ब्राह्मणों को अपने पाले में लाने के लिए सपा इसी दिन बलिया में प्रबुद्ध सम्मेलन भी करने जा रही है।

अखिलेश यादव करीब साढ़े छ: किलोमीटर साइकिल चलाएंगे। वह सपा प्रदेश कार्यालय से लोहिया पथ होते हुए जनेश्वर मिश्र पार्क तक साइकिल से जाएंगे। वहीं, समाजवादी पार्टी ने सभी जिलों में साइकिल यात्रा को हरी झंडी दिखाने के लिए वरिष्ठ सपा नेताओं को लगाया है। इनमें पूर्व सांसद, विधायक, एमएलसी, पूर्व विधायक तक को जिलेवार जिम्मेदारियां दी गईं हैं। कई जिलों में संगठन के पदाधिकारियों को भी लगाया गया है।

समाजवादी पार्टी भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ प्रत्येक तहसील में समाजवादी साइकिल यात्रा निकालेगी। यह साइकिल यात्रा पांच से 10 किलोमीटर चलेगी। अखिलेश यादव लखनऊ में साइकिल यात्रा कर भाजपा की डबल इंजन सरकार को घेरेंगे। ब्राह्मण समाज को साधने के साथ ही सपा को पारंपरिक मुस्लिम मतदाताओं के खिसकने की भी चिंता सता रही है। इसलिए सपा ने साइकिल यात्रा में अन्य मुद्दों के साथ ही अपनी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां का भी मुद्दा शामिल किया है

समाजवादी साइकिल यात्रा चरम पर अपराध और भ्रष्टाचार, बेलगाम महंगाई, किसानों पर कृषि कानूनों की मार, बेरोजगारी से बेहाल नौजवान, महिला उत्पीड़न, आरक्षण, जिला पंचायत में धांधली के कारण लोकतंत्र पर खतरा और चौपट स्वास्थ्य व्यवस्था के कारण कोरोना से हुई मौतें आदि मुद्दों को लेकर हो रही है। प्रत्येक जनपद में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता झंडी दिखाकर साइकिल यात्रा को रवाना करेंगे।

संसद सत्र बीच में छोड़कर लखनऊ पहुंचे सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने साइकिल यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आज व्यापक अव्यवस्था के चलते लोग तरह परेशान हैं। आवश्यक खाद्य पदार्थों के दाम दो से तीन गुना बढ गए हैं। पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस के दाम आसमान छू रहे हैं। भाजपा सरकार केवल वादों का हवाई महल बना रही है। यह जनता के साथ विश्वासघात है। उन्होंने कहा कि आजम खां को फर्जी मुकदमों में फंसाकर जेल में रखना गलत है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!