Breaking News :
>>धामी सरकार में पर्यटन सुविधाओं को विस्तार, चमोली के वाण में 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक सतही पार्किंग>>लामबगड़ में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो पिकअप और किआ कार की भिड़ंत में 7-8 लोग घायल>>रंगारंग प्रस्तुतियों और बॉलीवुड गायक वरुण जैन की शानदार परफॉर्मेंस के साथ ‘धरोहर-2026’ का भव्य समापन>>केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद>>अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट>>जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश>>जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक>>त्योहारों में मिठाइयों का ज्यादा सेवन सेहत पर पड़ सकता है भारी, लिवर और दिल की बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा>>मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी>>मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि>>आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान>>रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ के पार>>उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत>>रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई>>कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया>>उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक>>मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित>>पेंशनरों की सुविधा और समस्याओं के समाधान के लिए नवंबर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम>>केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अभियान: तीन शव बरामद, बाकी लापता लोगों की तलाश जारी>>बूंखाल मेले की तैयारियों का संयुक्त मजिस्ट्रेट ने लिया जायजा, समयबद्ध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

देहरादून नैनीताल समेत उत्तराखंड के कई इलाकों में बारिश का दौर जारी

  • पहाड़ों में भारी बारिश की चेतावनी

आकाश ज्ञान वाटिका, 4 अगस्त 2021, बुधवार, देहरादून। उत्तराखंड में देहरादून, नैनीताल समेत कई इलाकों में बारिश का दौर जारी है। हालांकि, गढ़वाल के कुछ हिस्सों में यह क्रम हल्का पड़ा है। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए कुमाऊं समेत पौड़ी, टिहरी और देहरादून में भारी बारिश का आरेंज अलर्ट जारी किया है। इधर, पहाड़ों में बारिश के कारण उपजी दुश्वारियां बरकरार हैं। प्रदेश में अब भी 30 से अधिक संपर्क मार्ग बाधित हैं। इससे कई गांवों में रोजमर्रा की वस्तुओं की आपूर्ति प्रभावित है। कर्णप्रयाग के पास बार-बार मलबा आने से मार्ग अवरुद्ध है।

मंगलवार को अधिकतर इलाकों में आंशिक बादल छाए रहे। दून समेत आसपास के क्षेत्रों में सुबह एक से दो दौर की तेज बारिश हुई। हालांकि, दोपहर बाद बूंदाबांदी होती रही। इस बीच पहाड़ों में बंद पड़े मार्गों को खोलने का कार्य भी जारी रहा। कुछ स्थानों पर संपर्क मार्ग पिछले कई दिन से बाधित हैं। खासकर उत्तरकाशी में दो दर्जन गांव अलग-थलग पड़े हैं और यहां राशन से लेकर अन्य जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति प्रभावित है।

कुमाऊं के बागेश्वर में भी आठ सड़कें बंद होने से करीब 10 हजार लोग प्रभावित हैं। दारमा मार्ग 48वें दिन भी नहीं खुल सका। चंपावत जिले में टनकपुर-पिथौरागढ़ नेशनल हाईवे पर भारतोली के पास मलबा आने से बंद सड़क 11 दिन बाद भी नहीं खुल पाई है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक बुधवार को प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में कहीं-कहीं गरज के साथ तेज बारिश हो सकती है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!