Breaking News :
>>पहाड़ में बागवानी से संवर रही जिंदगी, दीपक नौटियाल की पहल से 120 महिलाओं को मिला रोजगार>>एसजीआरआर की ऑन्कोलॉजी टीम ने राष्ट्रीय सम्मेलन में हासिल की बड़ी उपलब्धि, जीते शीर्ष पुरस्कार>>टिहरी में पर्यटन के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं के विकास को दी जा रही प्राथमिकता : मुख्यमंत्री>>बाथरूम में करंट लगने से अवर अभियंता अनिल कुमार की मौत, गीजर से करंट लीक होने की आशंका>>समृद्ध किसान, सशक्त उत्तराखण्ड अभियान के तहत हल्द्वानी पहुँचा कृषक रथ>>अतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर मुख्यमंत्री ने 149 मेधावी बालिकाओं को स्मार्टफोन प्रदान कर किया सम्मानित>>देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 147 भवन स्वामियों पर 14.70 लाख रुपये का जुर्माना>>बेटियों की प्रतिभा को सम्मान देना और उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में सरकार कर रही लगातार कार्य-रेखा आर्या>>देहरादून में जिला योजना समिति चुनाव की नामांकन प्रक्रिया 12 अक्टूबर से, मतदान व मतगणना 16 अक्टूबर को>>मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘Maverick Jaspal: The Man Who Changed Indian Shooting’ पुस्तक का किया विमोचन>>पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित>>पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित>>सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण>>सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग>>राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट>>जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>पिज्जा-बर्गर नहीं, इस बार शिमला मिर्च से बनाएं चटपटी बेसन वाली सब्जी; जानें आसान रेसिपी>>हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा>>सीजेपी के प्रदर्शन को संबित पात्रा ने बताया ‘फ्लॉप शो’, विपक्ष पर लगाए अराजकता फैलाने के आरोप
उत्तराखण्डखेल-जगतताज़ा खबरें

क्रिकेट की दुनिया के धुरंधर सचिन तेंदुलकर और युवराज सिंह का देहरादून में चलेगा बल्‍ला

कल होगा रोमांच का आगाज

आकाश ज्ञान वाटिका, 20 सितम्बर 2022, मंगलवार, देहरादून। क्रिकेट की दुनिया के धुरंधर सचिन तेंदुलकर और युवराज सिंह पहली बार उत्‍तराखंड की राजधानी देहरादून में चौकों-छक्‍कों की बरसात करने वाले हैं।

देहरादून के लोग इस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसके लिए सचिन तेंदुलकर मंगलवार को देहरादून पहुंच चुके हैं। वहीं जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर खिलाड़ियों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। इंडिया, श्रीलंका, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड की टीम के सदस्य एयरपोर्ट पर पहुंच रहे हैं।

क्रिकेट मैच को लेकर प्रदेशवासी उत्सुक
राजधानी देहरादून में होने जा रहे क्रिकेट मैच को लेकर प्रदेशवासी उत्सुक हैं। वहीं मैच के लिए सोमवार को इंडिगो की फ्लाइट से इंदौर से चार देशों के 113 सदस्य देहरादून पहुंच गए थे।देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद सभी सदस्य राजधानी देहरादून के विभिन्न होटलों के लिए बसों एवं अन्य वाहनों से रवाना हुए।

21 सितंबर से देहरादून में शुरू हो रही सीरीज
रोड सेफ्टी वर्ल्‍ड सीरीज 21 सितंबर से देहरादून में शुरू हो रही है। 22 सितंबर को भारतीय खिलाड़ी मैदान पर उतरेंगे। जिसे लेकर आज मंगलवार को सचिन तेंदुलकर और युवराज सिंह सहित भारत की क्रिकेट की दुनिया के बड़े सितारे पहुंचे हैं।

रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के लिए आज इंडिया लीजेंड्स, श्रीलंका लीजेंड्स, इंग्लैंड लीजेंड्स व न्यूजीलैंड लीजेंड्स के खिलाड़ी देहरादून पहुंच रहे हैं। सचिन तेंदुलकर की कप्तानी वाली इंडिया लीजेंड्स के खिलाड़ी चार्टेड प्लेन से देहरादून पहुंचे हैं।

दून में रोड सेफ्टी वर्ल्‍ड सीरीज का शेड्यूल
21 सितंबर, वेस्टइंडीज लीजेंड्स बनाम न्यूजीलैंड लीजेंड्स, शाम 7:30 बजे से
22 सितंबर, इंडिया लीजेंड्स बनाम इंग्लैंड लीजेंड्स, शाम 7:30 से
23 सितंबर, आस्ट्रेलिया लीजेंड्स बनाम दक्षिण अफ्रीका लीजेंड्स, शाम 7:30 बजे से
24 सितंबर, श्रीलंका लीजेंड्स बनाम न्यूजीलैंड लीजेंड्स, शाम 7:30 बजे से
25 सितंबर, आस्ट्रेलिया लीजेंड्स बनाम वेस्टइंडीज लीजेंड्स, शाम 3:30 बजे से
25 सितंबर, इंडिया लीजेंड्स बनाम बांग्लादेश लीजेंड्स, शाम 7:30 बजे से
क्रिकेट प्रेमियों ने खिलाड़ियों के साथ सेल्फी खिंचवाई
जानकारी के अनुसार सोमवार को वेस्टइंडीज, बांग्लादेश, साउथ अफ्रीका, आस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों समेत 113 सदस्य जौलीग्रांट स्थित देहरादून एयरपोर्ट पहुंचे। जहां कई क्रिकेट प्रेमियों ने कई खिलाड़ियों के साथ सेल्फी भी खिंचवाई।

एयरपोर्ट पर भारी पुलिस सुरक्षा के बीच सभी खिलाड़ी एवं उनके साथ आए सभी सदस्य एयरपोर्ट से सुरक्षित अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए। मंगलवार को अन्य देशों के खिलाड़ियों के लिए जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचने की संभावना है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!