Breaking News :
>>18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान>>नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार>>परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन>>सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी- जिलाधिकारी>>भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज>>पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में कार्यक्रम, मंदिरों में पूजा से लेकर ‘आशीर्वाद का दीया’ तक आयोजन>>EPF की नई सीमा से पंजाब के करीब दो लाख कर्मचारियों को फायदा, उद्योग पर बढ़ेगा खर्च>>नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड स्तर पर खण्ड स्तरीय समिति गठित>>केंद्र के मौखिक आश्वासन पर भरोसा न करें, लिखित गारंटी लें: उमर अब्दुल्ला>>देहरादून में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण>>मसूरी में गढ़वाल सभा भूमि एवं भवन हेतु सहयोग के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार प्रकट करते गढ़वाल सभा के पदाधिकारी>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं>>जनता के मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाएगी कांग्रेस: डॉ. हरक सिंह रावत>>एसपी ऋषिकेश ने किया रायवाला कोतवाली का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण>>मंत्री सुबोध उनियाल ने दून अस्पताल पहुंचकर पीजी, एसआर और जेआर डॉक्टरों को दिया स्टाइपेंड बढ़ाने का भरोसा, धरना स्थगित>>17 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक जनपद नैनीताल में चलेगा “सेवा संकल्प अभियान”>>धामों में मुख्यमंत्री के दीर्घायु और प्रदेश की सुख-समृद्धि, द्वितीय चरण की सकुशल यात्रा के लिए की गयी प्रार्थना: हेमंत द्विवेदी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली दौरे पर, भर्ती घोटाले पर हाईकमान को देंगे फीडबैक

आकाश ज्ञान वाटिका, 20 सितम्बर 2022, मंगलवार, देहरादून मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी धामी सोमवार देर सायं दिल्ली पहुंच गए। मुख्यमंत्री उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में भर्ती परीक्षा घोटाले और विधानसभा में नियुक्तियों के मामले को पार्टी हाईकमान के सामने रख सकते हैं।

कुमाऊं मंडल दौरे पर रहे धामी को पहले सोमवार को देहरादून लौटना था, लेकिन उन्होंने सीधे दिल्ली का रुख किया। उनके इस तीन दिनी दौरे को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। विशेष रूप से प्रदेश में भर्तियों में अनियमितता को लेकर जिस तरह राजनीति गर्म है, उसे देखते हुए मुख्यमंत्री धामी केंद्रीय नेतृत्व को अपना फीडबैक देंगे। मंगलवार को उनकी मुलाकात कुछ केंद्रीय मंत्रियों के साथ हो सकती है।

उत्तराखंड की राजनीति में भूचाल का सबब बने उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की भर्ती परीक्षा में घपला और विधानसभा में नियुक्तियों के मामले पर धामी सरकार बेहद सावधानी बरतते हुए आगे बढ़ रही है। इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री की सतर्कता का अंदाजा इससे लग सकता है कि दोषियों पर शिकंजा करने में तेजी आ चुकी है।

अब तक 40 से अधिक गिरफ्तारी हो चुकी हैं। राज्य के इन हालात के बीच मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे के राजनीतिक निहितार्थ हैं। यद्यपि मुख्यमंत्री धामी को मुख्य रूप से 21 सितंबर को दिल्ली में 660 मेगावाट की महत्वाकांक्षी किसाऊ जलविद्युत परियोजना पर केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय की बैठक में भाग लेना है।

वर्षों से लंबित इस परियोजना की डीपीआर संशोधित की जा रही है। अधिक लागत होने की स्थिति में राज्य पर बढऩे वाले खर्च के बोझ को उत्तराखंड अन्य राज्यों से साझा करना चाहता है। इसलिए बढ़ी हुई लागत को परियोजना के वाटर कंपोनेंट से जोडऩे की पैरवी मुख्यमंत्री धामी कर सकते हैं।

किसाऊ से उत्पादित बिजली में उत्तराखंड की हिस्सेदारी 50 प्रतिशत है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर सकते हैं। केंद्रपोषित योजनाओं में अधिक सहायता पाने के लिए धामी राज्य के सीमित संसाधन का पक्ष सामने रखेंगे।

दिल्ली दौरे पर धामी की भाजपा हाईकमान के साथ संभावित मुलाकात पर नजरें टिकी हुई हैं। माना जा रहा है कि प्रदेश में भर्ती परीक्षा घपले और विधानसभा में नियुक्तियों की जांच की अद्यतन जानकारी धामी केंद्रीय नेताओं के समक्ष रखेंगे। केंद्रीय नेतृत्व इस पूरे प्रकरण पर बेहद सख्त बताया जा रहा है। धामी का फीडबैक हाईकमान के भावी निर्णयों में भूमिका निभाता दिखाई दे सकता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!