Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत सेवा कार्यों की भव्य शुरुआत

“प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का पूरा जीवन जन कल्याण के लिए समर्पित रहा है” : दीप्ती रावत भारद्वाज

आकाश ज्ञान वाटिका, 19 सितम्बर 2022, सोमवार, देहरादून। विकास पुरुष मा० प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी के जन्मदिन (17 सितंबर 2022) के पावन अवसर पर “सेवा पखवाड़ा” कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जो 2 अक्टूबर 2022 तक चलेगा। इसके अंतर्गत सेवा से संबंधित विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमती दीप्ती रावत भारद्वाज ने डाकपत्थर व विकासनगर में आँगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को पौष्टिक आहार का वितरण किया व उनके परिज़नों को पौष्टिक आहार का महत्व भी समझाया। आँगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सरकार द्वारा संचालित की जा रही योजनाओं की जानकारी दी गयी। आँगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने बताया कि उनके द्वारा समय-समय पर बच्चों के वजन और पोषण की जाँच की जाती है, साथ ही कुपोषित बच्चों को अतिरिक्त पौष्टिक आहार दिया जाता है। इस अवसर पर आँगनबाड़ी केंद्र पर वृक्षारोपण भी किया। सेवा के ये कार्यक्रम देशभर में समस्त मंडलों की चयनित आंगनबाडियों में आयोजित किए जायेंगे।
इसके अतिरिक्त भाजपा कार्यकर्ताओं ने हरबर्टपुर में पोस्ट कार्ड लिखकर प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनायें प्रेषित की, साथ ही हरबर्टपुर में प्रधानमंत्री जी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर श्रीमती दीप्ती रावत भारद्वाज ने कहा कि प्रधानमंत्री जी का पूरा जीवन जन कल्याण के लिए समर्पित रहा है। वैसे भी भाजपा के लिए राजनीति सिर्फ सेवा का एक माध्यम है, इसीलिए हमारी पार्टी के कार्यकर्ता देशभर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से लेकर पूरे 15 दिनों तक सेवा कार्यों के माध्यम से प्रधानमंत्री जी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करेंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!