Breaking News :
>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण>>‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन>>देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत>>लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम>>त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट
उत्तराखण्डदेहरादून

ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारियों के साथ की विभागीय समीक्षा

07 जनवरी को देहरादून में होगा “लखपति बनती दीदीयाँ” कार्यक्रम का आयोजन।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी होंगे शामिल।

आकाश ज्ञान वाटिका, 15 दिसम्बर 2023, शुक्रवार, देहरादून। ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने शुक्रवार को कैंप कार्यालय में ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय समीक्षा बैठक की।
मंत्री गणेश जोशी ने जनवरी माह में आयोजित होने वाले “लखपति बनती दीदीयाँ” कार्यक्रम को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 7 जनवरी को देहरादून में लखपति बनती दीदीयाँ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। इस दौरान लखपति दीदियों को सम्मानित भी किया जायेगा।

इस दौरान मंत्री ने ग्राम्य विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की भी अधिकारियों से जानकारी ली। अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि अभी तक 40 हजार से अधिक महिलायें लखपति दीदी बनायी जा चुकी हैं।
ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने ग्राम्य विकास विभाग के अंतर्गत संचालित केन्द्र पोषित योजनाओं (महात्मा गाँधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारन्टी योजना, दीनदयाल अन्त्योदय योजना, एन.आर.एल.एम.ए. प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना आदि अन्य योजनायें), राज्य पोषित योजनाओं (मेरा गाँव मेरी सड़क, मुख्यमंत्री सीमान्त क्षेत्र विकास योजना तथा वाह्य सहायतित योजना (एकीकृत आजीविका सहयोग परियोजना) को लेकर भी अधिकारियों के आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
उन्होंने केंद्र ओर प्रदेश की योजनाओं का लाभ समय सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!