Breaking News :
>>देहरादून के बद्रीपुर, धर्मावाला, हरबर्टपुर में बिना तलपट मानचित्र स्वीकृति के 40-50 बीघा क्षेत्र में हो रही अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए की कार्रवाई>>कैबिनेट के फैसलों से विकास, स्वास्थ्य और रोजगार को मिलेगी नई दिशा>>एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम>>सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश>>कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार>>जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित>>देहरादून में 50 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, मौके पर सीलिंग>>तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक>>छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर>>डिजिटल यूथ महोत्सव में विजेताओं की रही धूम, डीएम ने किया सम्मानित>>आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 44.75 करोड़ की संपत्तियां जब्त>>उत्तराखंड को खेल भूमि बनाने कि दिशा में आउट ऑफ़ टर्न जॉब होगा मील का पत्थर साबित- रेखा आर्या>>नितिन नवीन के बयान पर गणेश गोदियाल का पलटवार, बोले- भाजपा को कांग्रेस को ज्ञान देने का अधिकार नहीं>>पेट रोज साफ नहीं होता? कब्ज समझकर न करें नजरअंदाज, इन बीमारियों का हो सकता है संकेत>>13 सितंबर को देहरादून में होंगी सीडीएस, एनडीए एवं एनए की परीक्षाएं>>देहरादून बार एसोसिएशन को जल्द मिलेगा अपना प्रोफेशनल ऑफिस भवन>>ऋषिकुल को आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा के विशिष्ट केंद्र के रूप में विकसित किया जाए- मुख्यमंत्री>>‘शक: ट्रस्ट नो वन’ का ट्रेलर हुआ जारी, जानिये कब और कहां देख सकेंगे वेब सीरीज>>ज्योलिकोट क्षेत्र में जल जनित रोगों की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, सचल चिकित्सा वाहन तैनात>>आयुष्मान योजना के तहत सूचीबद्ध और गैर-सूचीबद्ध अस्पताल में इलाज के दौरान कोई परेशानी हो तो सीएमओ से करें संपर्क
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंधार्मिक

ऋषिकेश नगर निगम प्रशासन ने चारधाम यात्रा की तैयारी की शुरू

अनीता ममगाईं ने तैयारियों का फीडबैक लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश

आकाश ज्ञान वाटिका, 5 मार्च, 2022, शनिवार, देहरादून/ऋषिकेश। ऋषिकेश नगर निगम प्रशासन ने चारधाम यात्रा की तैयारी शुरू कर दी है। महापौर अनीता ममगाईं ने निगम अधिकारियों की बैठक लेकर उनसे तैयारियों का फीडबैक लेकर उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

शनिवार की दोपहर निगम अधिकारियों की बैठक लेते हुए महापौर ने कहा कि देश में कोरोना के मामले घटे हैं। पिछले दो सालों से कोरोना के कारण चारधाम यात्रा नहीं चल पाई। इस बार सब कुछ सही रहा तो पहले की तरह चारधाम यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान पूरे देश की निगाहें यात्रा के मुख्य द्वार ऋषिकेश पर होंगी। इसलिए हम सबको समय पर तमाम तैयारियां पूरी करनी हैं।

उन्होंने साफ सफाई को लेकर सफाई निरीक्षकों को निर्देशित करते हुए कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग यहां बिल्कुल न हो इसके लिए आवश्यक कदम उठाएं। यहां आने वाले श्रद्वालुओं को सभी बुनियाद सुविधाएं बेहतर तरीके से मिलनी चाहिए। इसके लिए तमाम विभागों से आवश्यक समन्वय कायम करें। कहा कि स्वच्छता पर विशेष फोकस रहना चाहिए। नालों की नियमित सफाई के साथ दोनों टाईम कीटनाशक दवाओं का छिड़काव शहर के प्रमुख क्षेत्रों में होना चाहिए। इसके अलावा पथ प्रकाश व्यवस्था को भी चाक चौबंद करने के आदेश महापौर ने दिए।

बैठक में सहायक नगर आयुक्त एलम दास, सफाई विभाग से सफाई निरीक्षक धीरेन्द्र सेमवाल, अभिषेक मल्होत्रा, सुभाष सेमवाल, विद्युत विभाग से लाइट इंस्पेक्टर सुंदर पंवार, विनोद पुरोहित आदि मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!