Breaking News :
>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में अवैध भवन सील>>मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना>>उत्तराखण्ड सरकार व यूएनडीपी ने की विभिन्न योजनाओं पर चर्चा>>एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री- रेखा आर्या>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 187 अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र>>एक वर्ष पूर्व हुई लाखों की ज्वेलरी चोरी का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी महिला गिरफ्तार>>भिलाडू में स्टेडियम के निर्माण से युवाओं और खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक खेल सुविधाएं- गणेश जोशी>>शिक्षकों के स्थानांतरण को मिलेगा अतिरिक्त समय- डाॅ. धन सिंह रावत>>स्थानांतरण पर जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर को भावभीनी विदाई>>नई ऊर्जा, नई सोच के साथ पी.सी.ध्यानी ने संभाली यूपीसीएल की कमान>>विद्यालयों की सुरक्षा एवं राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की डीएम ने की व्यापक समीक्षा>>विदेशी रोजगार का सपना कर रही साकार- धामी सरकार की योजना से 123 युवाओं को मिला ग्लोबल करियर>>देहरादून के 7 संवेदनशील स्थानों पर एक साथ हुई मॉकड्रिल>>पदक विजेता खिलाड़ियों को तय समय के अंदर सरकारी सेवा में समायोजित करें- मुख्यमंत्री>>मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय मानसून पूर्व मॉक ड्रिल में अधिकारियों को दिए प्रभावी आपदा प्रबंधन के निर्देश>>पटेलनगर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार>>लाल पुल बस दुर्घटना की होगी मजिस्ट्रियल जांच, एक सप्ताह में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के डीएम ने दिए निर्देश>>बरसात से क्षतिग्रस्त मार्ग का मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, तत्काल पुनर्निर्माण के दिए निर्देश>>हेल्दी डाइट के बावजूद भी क्यों बढ़ता है बैड कोलेस्ट्रॉल? जानें इसके कारण>>ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अनधिकृत डंपिंग व मानकविहीन प्लांटों पर होगी कड़ी कार्रवाई- डीएम
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में आयोजित हुआ मतगणना कार्यक्रम की तैयारियों के प्रथम चरण का प्रशिक्षण

आकाश ज्ञान वाटिका, 5 मार्च, 2022, शनिवार, उत्तरकाशी। विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 के अन्तर्गत जनपद में आगामी 10 मार्च को प्रस्तावित मतगणना कार्यक्रम की तैयारियों के दृष्टिगत मतगणना कार्मिकों का प्रथम चरण का प्रशिक्षण जिलाधिकारी / जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम उत्तरकाशी स्थित कलक्ट्रेट परिसर के ऑडोटोरियम, जिला सभागार एवं एनआईसी सभागार में आयोजित हुआ। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनरों ने मतगणना कार्मिकों को डाक मतपत्रों की गणना एवं इवीएम से मतों की गणना तथा गणना के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

इस अवसर पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने मतगणना कार्मिकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि मतगणना कार्य सतर्क रहकर सावधानी पूर्वक किया जाय। मतगणना कार्य में किसी प्रकार की जल्दबाजी न की जाय अपितु धैर्य पूर्वक ही मतगणना कार्य सम्पादित किया जाय। उन्होंने कहा कि सभी मतगणना कार्मिक निर्धारित समयावधि पर मतगणना केन्द्र पर पहुंचे तथा अपने साथ में मोबाईल फोन, पेन, पेंसिल व अन्य अनावश्यक वस्तुएं न लेकर जायें। उन्होंने कहा कि मतगणना के दौरान कोई भी समस्या या दुविधा उत्पन्न होने पर सम्बन्धित रिटर्निंग ऑफिसर को अवश्य अवगत करायें। समस्या समाधान का निर्णय सम्बंधित रिटर्निंग ऑफिसर को ही लेना है।

सहायक कार्मिक नोडल अधिकारी मदन मोहन डोभाल ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम 276 मतगणना कार्मिकों के लिए नियत था जिनमें से 4 मतगणना कार्मिक अनुपस्थित रहे।

विदित रहे कि विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 के अन्तर्गत जनपद में आगामी 10 मार्च को जनपद की तीनों विधानसभा सीटों पुरोला, यमुनोत्री व गंगोत्री की मतगणना प्रस्तावित मतगणना केन्द्र राजकीय आदर्श कीर्ति इण्टर कॉलेज में ही की जायेगी।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी तीर्थपाल सिंह, उप जिलाधिकारी व रिटर्निंग ऑफिसर सोहन सिंह सैनी मीनाक्षी पटवाल व चतर सिंह चौहान, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डॉ० भरत दत्त ढौंडियाल, सहायक निर्वाचन अधिकारी अरुणेश पैन्यूली आदि उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!